लखना रामलीला में शबरी मिलन, सुग्रीव मित्रता, बाली वध काः समाजसेवी मनीष यादव पतरे ने आरती कर किया शुभारंभ

Share This

लखना/बकेवर:- नगर लखना में आयोजित रामलीला महोत्सव के ग्यारहवें दिन शबरी मिलन, राम-सुग्रीव मित्रता और बाली वध का भव्य मंचन किया गया। इटावा के समाजसेवी मनीष यादव पतरे ने आरती कर इसका शुभारंभ किया।

मंचन के पहले दृश्य में, प्रभु श्रीराम और भाई लक्ष्मण माता सीता की खोज में जंगल में भटक रहे थे। उन्हें दूर से ‘जय श्रीराम’ की आवाज सुनाई दी। पास जाने पर उन्होंने देखा कि एक वृद्ध महिला कुटी में प्रभु नाम का जप कर रही थी।

कुटी में प्रवेश करते ही महिला ने अपना परिचय प्रभु भक्त शबरी के रूप में दिया। श्रीराम और लक्ष्मण को देखकर शबरी उनके चरणों में लेट गईं। उन्होंने जल से उनके पांव पखारे, आसन पर बैठाया और सरस कंद मूल फल अर्पित किए। प्रभु ने प्रेमपूर्वक उन्हें ग्रहण किया और शबरी को नौ प्रकार की भक्ति के बारे में बताया। शबरी ने श्रीराम को अपने झूठे बेर भी खिलाए, जिसे प्रभु ने सहर्ष स्वीकार किया।

वहीं, ऋष्यमूक पर्वत पर विराजमान वानर राज सुग्रीव ने राम और लक्ष्मण को आते देख भयभीत हो गए। उन्होंने हनुमान जी को ब्राह्मण का रूप धारण कर उनके बारे में पता लगाने के लिए भेजा। ब्राह्मण रूपी हनुमान ने प्रभु श्रीराम से पूछा कि भूमि कठोर है और उनके पैर कोमल है।

श्रीराम ने बताया कि एक निशाचर ने उनकी पत्नी सीता का हरण कर लिया है। यह वचन सुनकर हनुमान उनके चरणों में गिर गए। प्रभु की सारी बातें समझकर, हनुमान दोनों भाइयों को कंधे पर बैठाकर सुग्रीव के पास ले गए और उन्हें सहायता का आश्वासन दिया।

राम के पूछने पर सुग्रीव ने अपने भाई बाली के बारे में बताया कि मायावी को मारकर लौटने के बाद बाली ने उनकी स्त्री और धन छीन लिया था, और उन्हें नगर से भगा दिया था। इसी कारण वे ऋष्यमूक पर्वत पर निवास कर रहे थे।

राम के पूछने पर सुग्रीव ने अपने भाई बाली के बारे में बताया कि मायावी को मारकर लौटने के बाद बाली ने उनकी स्त्री और धन छीन लिया था, और उन्हें नगर से भगा दिया था। इसी कारण वे ऋष्यमूक पर्वत पर निवास कर रहे थे।

बाली को मारने के लिए राम-लक्ष्मण चले गए। पहले दिन, दोनों भाइयों की छवि एक समान होने के कारण राम बाली को मार नहीं पाए। दूसरे दिन, सुग्रीव के गले में पहचान के लिए मोती की माला पहनाकर बाली का वध किया गया। इसके बाद सुग्रीव को किष्किंधा का राजा और बाली पुत्र अंगद को युवराज बनाया गया।

Share This
Shivam Shukla
Shivam Shuklahttps://etawahlive.com/
Almost 8 years of social media experience with social engagement preferred...
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

ब्राह्मण योद्धाओं से चंद्रपाल तक, इटावा की धरती पर लड़े गए कई ऐतिहासिक युद्ध

इटावा का ११वीं और १२वीं शताब्दी का इतिहास केवल एक भू-राजनीतिक दस्तावेज नहीं, बल्कि वीरता, आत्मसम्मान और संस्कृति की निरंतर रक्षा के संघर्ष की...

शिक्षाविद

महेश चन्द्र तिवारी : संस्कृत शिक्षा के प्रवाहक, प्रमुख समाजसेवी

महेश चंद्र तिवारी जनपद के एक छोटे से गाँव रामनगर उसराहर ताखा इटावा में जन्मे। उनके पिता का नाम स्व. श्री नाथूराम तिवारी है...

राजनीतिज्ञ

इटावा में ज़मीन से उठकर दिलों तक पहुंचा एक नाम – भाजपा नेता शरद बाजपेयी

शरद बाजपेयी का जीवन इटावा की सामाजिक-राजनीतिक चेतना में एक प्रेरक कहानी के रूप में देखा जाता है। वे उन चुनिंदा नेताओं में शामिल...

प्रशासनिक अधिकारी

नुमाइश से लेकर राहत कार्यों तक, इटावा के कर्मठ और जनप्रिय उपजिलाधिकारी : विक्रम सिंह राघव

विक्रम सिंह राघव उत्तर प्रदेश प्रशासनिक सेवा के उन युवा अधिकारियों में गिने जाते हैं जिन्होंने अपने ज्ञान, कार्यशैली और ईमानदारी से न केवल...

प्रमुख संस्थान

लीडर्स इंटरनेशनल स्कूल-आपके बच्चे के सपनों को साकार करने का सही स्थान

लीडर्स इंटरनेशनल स्कूल, बालेश्वर विकास कॉलोनी, फेस 1, मानिकपुर मोड़, इटावा में स्थित, आधुनिक शिक्षा और समग्र विकास का एक उत्कृष्ट केंद्र है। यहां...

चिकित्सक

डॉ आनंद सिंह कुशवाहा : बेहतरीन चिकित्सक, पर्यावरण के सरंक्षक और क्रिकेट प्रेमी

डॉ आनंद सिंह कुशवाहा, चिकित्सा अधीक्षक जिला पुलिस चिकित्सालय इटावा, का जन्म 6 जुलाई 1984 को हुआ। उनके पिता का नाम श्री सर्वेश कुशवाहा...

चर्चित व्यक्तिव

राजनीति, कर्मचारी आंदोलन और शिक्षा, हरि किशोर तिवारी की बहुआयामी पहचान

इंजीनियर हरि किशोर तिवारी का नाम उत्तर प्रदेश के कर्मचारी आंदोलन, राजनीति और शिक्षा जगत में एक जाना-पहचाना नाम है। उन्होंने साधारण पृष्ठभूमि से...

पत्रकार

विशुन चौधरी: पत्रकारिता में उत्कृष्टता के साथ प्रेस क्लब की स्थापना में सहयोगी

विशुन कुमार चौधरी का जन्म 26 जनवरी 1962 को पुराना शहर इटावा में मोहल्ला शाहग्रान में हुआ। यह मोहल्ला छिपैटी और पुरबिया टोला के...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

सर्वेश यादव : एक समर्पित समाजसेवी और सुरक्षा एजेंसी के प्रबंधक

सर्वेश यादव, जनपद इटावा ही नहीं पूरे प्रदेश की सबसे भरोसेमंद सिक्योरिटी एजेंसी "एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस" के प्रबंधक हैं। वे एक व्यवहार...

समाजसेवी

रूबी शर्मा: इटावा की एक प्रेरणादायक समाजसेवी

रूबी शर्मा, एक समर्पित और प्रेरणादायक समाजसेवी, जनपद इटावा में अपने उत्कृष्ट कार्यों के लिए जानी जाती हैं। वे नेकी मानव सेवा संस्थान की...

पूर्व अधिकारी

अवनीश कुमार राय: इटावा के पूर्व जिलाधिकारी एवं शानदार सुप्रशासक

अवनीश कुमार राय, जिलाधिकारी इटावा, एक कुशल प्रशासक के रूप में अपनी पहचान बना चुके हैं। उनका जन्म 25 जुलाई 1989 को हुआ। वे...