‘‘प्यारा सजा है तेरा द्वार भवानी……..‘‘

Share This

भरथना (रिपोर्ट- तनुज श्रीवास्तव, 9720063658)- जगतजननी माँ भगवती के जगराता में संगीतमयी समधुर ध्वनियों के बीच पूरी रात्रि माता सहित अन्य इष्टदेवों की धार्मिक भेंटें सुनकर श्रद्धालु भक्तजन मंत्रमुग्ध हुए। वहीं भव्य पाण्डाल में सांय सम्पन्न होने वाली आरती में सैकडों श्रद्धालु महिला-पुरूष भक्तजनों ने सहभागिता करके माँ दुर्गा का सामूहिक रूप से गुणगान किया।

कस्बा के मुहल्ला मोतीगंज स्थित राजाराम पोरवाल पीतल वालों के हाता में श्री नवदुर्गा पूजा समिति रजि0 के तत्वाधान में चल रहे 29वें श्री नवदुर्गा पूजा महोत्सव के दौरान पूर्व चैयरमैन रंजना यादव ने अपने पुत्र समाजसेवी सार्थक यादव (छोटू) के साथ भव्य पाण्डाल में पहुँचकर आचार्य अमित मिश्रा व राहुल दीक्षित द्वारा कराये गये वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच विधिवत पूजन अर्चन व दर्शन किये तथा समिति पदाधिकारियों ने उनका पट्टिका पहनाकर स्वागत सम्मान किया। साथ ही अत्याधुनिक साज-सज्जायुक्त भव्य सिंहासन पर विराजमान माता के विभिन्न स्वरूपों के दर्शन कर सैकडों श्रद्धालु महिला-पुरूष भक्तजनों ने संगीतमयी आरती में सहभागिता करके माँ की स्तुति की। तदुपरान्त पालिकाध्यक्ष अजय कुमार यादव गुल्लू के संयोजकत्व में आयोजित विशाल देवी जागरण में पूरी रात्रि ‘‘प्यारा सजा है तेरा द्वार भवानी‘‘, ‘‘शेर पर सवार होकर आजा शेरावाली‘‘, ‘‘तेरे दरबार में मैया खुशी मिलती है‘‘ आदि विभिन्न इष्टदेवों की धार्मिक भेंटें सुन व विभिन्न देवी-देवताओं की मनमोहक झाँकी का नृत्य देख श्रद्धालु मंत्रमुग्ध हुए। इस दौरान समिति संरक्षक रूपकिशोर गुप्ता रूपे, राजीव पोरवाल, लोली पोरवाल, अध्यक्ष संजीव दीक्षित गपूडे, महामंत्री भरत पोरवाल, कोषाध्यक्ष श्याम पोरवाल, विपिन पोरवाल, नेक्से पोरवाल, चेतन पोरवाल, सोनू गुप्ता, सोनू मिश्रा डीलर, प्रशान्त अवस्थी आदि की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।

वहीं कस्बा के बकेवर रोड स्थित ऊँ श्री पागलबाबा गंगासागर धाम पर भी आयोजित श्री नवदुर्गा पूजा महोत्सव के दौरान भव्य व आकर्षक पाण्डाल में सजी माँ की प्रतिमाओं के पूजन अर्चन व संगीतमयी आरती में सैकडों श्रद्धालुओं की उपस्थिति का क्रम बना हुआ है। कार्यक्रम के दौरान कार्यक्रम संयोजक/मुख्य न्यासी श्याम सुन्दर चौरसिया, अरविन्द चौरसिया, गुड्डू चौरसिया, आशू चौरसिया सहित कई गणमान्य लोगों की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

इटावा कि‍ले पर हुआ लोदि‍या का अधि‍कार, इब्राहि‍म लोहानी बने गवर्नर

1487 ई0 में जौनपुर तथा दि‍ल्‍ली  के लोदी वंश के बीच पुन:संधि‍  टूट गई। इटावा में बहलोल लोदी  तथा जौनपुर की  ओर से हुसैन...

शिक्षाविद

अनुशासन, समर्पण और उत्कृष्ट शिक्षा का पर्याय, इटावा में केमिस्ट्री के सर्वश्रेष्ठ गुरु: विपिन पटेल

विपिन पटेल इटावा में शिक्षा के क्षेत्र में एक प्रतिष्ठित नाम हैं, जिन्होंने अपने समर्पण और मेहनत से हजारों छात्रों को सफलता की राह...

राजनीतिज्ञ

एक जीत से बलराम सिंह को मि‍ली थी प्रसि‍द्ध

केन्‍द्र एंव उत्‍तर प्रदेश मे मंत्री रह चुके बलराम सिंह यादव  (कांग्रेस) के राजनीति‍क जीवन का स्‍वर्णिम अवसर था 1980 का जसवंतनगर वि‍धानसभा चुनाव,...

प्रशासनिक अधिकारी

नुमाइश से लेकर राहत कार्यों तक, इटावा के कर्मठ और जनप्रिय उपजिलाधिकारी : विक्रम सिंह राघव

विक्रम सिंह राघव उत्तर प्रदेश प्रशासनिक सेवा के उन युवा अधिकारियों में गिने जाते हैं जिन्होंने अपने ज्ञान, कार्यशैली और ईमानदारी से न केवल...

प्रमुख संस्थान

ओम नवजीवन हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेण्टर, इटावा

बच्चों की सेहत एक परिवार के लिए महत्वपूर्ण मुद्दा है और इसकी देखभाल में कोई कमी नहीं होनी चाहिए। इटावा शहर में स्थित ओम...

चिकित्सक

डॉ. सतेन्द्र सिंह यादव: सेवा संकल्प के साथ चिकित्सा के क्षेत्र में अद्वितीय योगदान

स्वास्थ्य हमारे जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा है और हम अगर एक ऐसे व्यक्ति की बात करें जो स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में अपनी अद्वितीय...

चर्चित व्यक्तिव

शब्दों के जादूगर स्व. व्रजेंद्र गौड़ का इटावा से फिल्मी दुनिया में फिल्मफेयर तक का सफ़र

व्रजेंद्र गौड़ का जन्म 1 अप्रैल 1925 को उत्तर प्रदेश के इटावा में हुआ। वे हिंदी सिनेमा के एक प्रतिभाशाली पटकथा और संवाद लेखक...

पत्रकार

विशुन चौधरी: पत्रकारिता में उत्कृष्टता के साथ प्रेस क्लब की स्थापना में सहयोगी

विशुन कुमार चौधरी का जन्म 26 जनवरी 1962 को पुराना शहर इटावा में मोहल्ला शाहग्रान में हुआ। यह मोहल्ला छिपैटी और पुरबिया टोला के...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

सर्वेश यादव : एक समर्पित समाजसेवी और सुरक्षा एजेंसी के प्रबंधक

सर्वेश यादव, जनपद इटावा ही नहीं पूरे प्रदेश की सबसे भरोसेमंद सिक्योरिटी एजेंसी "एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस" के प्रबंधक हैं। वे एक व्यवहार...

समाजसेवी

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

पूर्व अधिकारी

प्रणता ऐश्वर्या (IAS): एक समर्पित और न्यायप्रिय प्रशासनिक अधिकारी

प्रणता ऐश्वर्या (IAS): एक समर्पित और न्यायप्रिय प्रशासनिक अधिकारी प्रणता ऐश्वर्या 2019 बैच की आईएएस अधिकारी हैं, और इटावा में मुख्य विकास अधिकारी के पद...