प्रधान मुख्य वन संरक्षक सुनील चौधरी ने किया इटावा सफारी पार्क का निरीक्षण, सेवा पर्व के तहत किया पौधारोपण

Share This

प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं विभागाध्यक्ष, उत्तर प्रदेश सुनील चौधरी ने इटावा सफारी पार्क का निरीक्षण भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने लेपर्ड सफारी में खुले में विचरण कर रहे तेंदुओं और भालू सफारी में भालुओं की गतिविधियों को देखकर प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने लेपर्ड्स के लिए एक टीले के चारों ओर मोट जैसी संरचना बनाकर उन्हें खुले वातावरण में रखने हेतु विशेष प्रोजेक्ट तैयार करने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान सफारी पार्क के मार्गों का नामकरण करने, जगह-जगह साइनेज/बोर्ड लगाने तथा सफारी फेंसिंग की रंगाई-पुताई कराने के भी निर्देश दिए गए।

उन्होंने बताया कि प्रदेश में 16 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक सेवा पर्व मनाया जा रहा है, जिसके अंतर्गत पौधारोपण, स्वच्छता और जागरूकता से जुड़े विविध कार्यक्रम आयोजित हो रहे हैं। इसी क्रम में सफारी पार्क में भी सेवा पर्व मनाया जा रहा है। इस अवसर पर चौधरी ने “एक पेड़ माँ के नाम 2.0” अभियान के तहत कृष्ण कदम्ब का पौधरोपण किया और पार्क प्रशासन के कार्यों की सराहना की।

इस मौके पर मुख्य वन संरक्षक कानपुर मंडल एन.के. जानू, निदेशक डॉ. अनिल कुमार पटेल, उप निदेशक, डीएफओ सहित समस्त स्टाफ मौजूद रहा।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

आगरा सूबे में चला गया इटावा का कुछ भाग

शेरशाह तथा सूर शासन के पश्‍चात 1556 ई0 से अकबर का राज्‍य स्‍थापि‍त हो गया। अकबर के काल में इटावा का कुछ भाग आगरा...

शिक्षाविद

नमिता तिवारी: एक महिला सशक्तिकरण के चमकते सितारे का अद्भुत सफ़र

नमिता तिवारी का जन्म 4 जुलाई 1969 को उत्तर प्रदेश के इटावा जिले के मुबारकपुर गांव में हुआ। उनके पिता का नाम श्री अरविन्द...

राजनीतिज्ञ

अखिलेश यादव – देश में गरीबों, मजलूमों और युवायों की बुलंद आवाज

अखिलेश यादव एक सशक्त, लोकप्रिय और जतना के हितों के लिए लड़ने वाले भारतीय राजनेता हैं वह समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं। वर्तमान...

प्रशासनिक अधिकारी

नुमाइश से लेकर राहत कार्यों तक, इटावा के कर्मठ और जनप्रिय उपजिलाधिकारी : विक्रम सिंह राघव

विक्रम सिंह राघव उत्तर प्रदेश प्रशासनिक सेवा के उन युवा अधिकारियों में गिने जाते हैं जिन्होंने अपने ज्ञान, कार्यशैली और ईमानदारी से न केवल...

प्रमुख संस्थान

शिक्षा के क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित करता चौ. सुघर सिंह इंटर कालेज जसवंतनगर

शिक्षा समृद्धि और समृद्धि की दिशा में कदम रखने के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। शिक्षा ही हमें जीवन में नए रास्ते प्रदान करती है,...

चिकित्सक

डॉ. सतेन्द्र सिंह यादव: सेवा संकल्प के साथ चिकित्सा के क्षेत्र में अद्वितीय योगदान

स्वास्थ्य हमारे जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा है और हम अगर एक ऐसे व्यक्ति की बात करें जो स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में अपनी अद्वितीय...

चर्चित व्यक्तिव

पिया बाजपेई: एक प्रतिभाशाली अदाकार का सफ़र

पिया बाजपेई: भारतीय फिल्म और मॉडल जो प्रमुख रूप से बॉलीवुड और साऊथ फिल्मों में प्रदर्शन करती हैं। वह वेंकट प्रभु की कॉमेडी फिल्म...

पत्रकार

अन्नू चौरसिया: एक युवा और कर्मठ पत्रकार

अन्नू चौरसिया का जन्म 4 जुलाई 1990 को इटावा के मशहूर मोहल्ला पुरबिया टोला में हुआ। उनके पिता का नाम स्व. लालचंद्र चौरसिया और...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

सर्वेश यादव : एक समर्पित समाजसेवी और सुरक्षा एजेंसी के प्रबंधक

सर्वेश यादव, जनपद इटावा ही नहीं पूरे प्रदेश की सबसे भरोसेमंद सिक्योरिटी एजेंसी "एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस" के प्रबंधक हैं। वे एक व्यवहार...

समाजसेवी

गौरैया की चहचहाहट में जीवन खोजती एक शिक्षिका : डॉ. सुनीता यादव

डॉ॰ सुनीता यादव का जन्म 21 जून 1976 को मैनपुरी जनपद के ग्राम अण्डनी, करहल में हुआ। पिता स्वर्गीय रामनारायण यादव, जो करहल के...

पूर्व अधिकारी