रत्नागिरी में दो पोतों का निर्माण समारोह आयोजित

Share This

रत्नागिरी। भारत की समुद्री सुरक्षा को और सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए छह नेक्स्ट जेनरेशन ऑफशोर पेट्रोल वेसल्स (ओपीवी) श्रृंखला के दूसरे और तीसरे पोत—यार्ड 16402 और 16403—का निर्माण समारोह 17 मार्च 2026 को मेसर्स वाईएमपीएल, रत्नागिरी में आयोजित किया गया।

इन अत्याधुनिक पोतों को आधुनिक तकनीक और उन्नत क्षमताओं से लैस किया जा रहा है। लगभग 5,000 समुद्री मील की रेंज वाले ये पोत 23 समुद्री मील की अधिकतम गति हासिल करने में सक्षम होंगे। 117 मीटर लंबे इन पोतों में 11 अधिकारियों और 110 जवानों के लिए आवास की व्यवस्था होगी।

पोतों में अत्याधुनिक तकनीकी प्रणालियां शामिल की जा रही हैं, जिनमें एआई आधारित पूर्वानुमानित रखरखाव प्रणाली, रिमोट पायलटेड ड्रोन, एकीकृत ब्रिज सिस्टम (आईबीएस) और एकीकृत प्लेटफॉर्म प्रबंधन प्रणाली (आईपीएमएस) प्रमुख हैं। ये सभी सुविधाएं पोतों की कार्यक्षमता और सुरक्षा को नई ऊंचाई प्रदान करेंगी।

यह परियोजना मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स लिमिटेड द्वारा ‘बाय (इंडियन-आईडीडीएम)’ श्रेणी के तहत स्वदेशी रूप से डिजाइन, विकसित और निर्मित की जा रही है, जो आत्मनिर्भर भारत अभियान के अनुरूप है। इन छह पोतों के निर्माण का अनुबंध 20 दिसंबर 2023 को संपन्न हुआ था।

यह पहल भारतीय तटरक्षक बल की परिचालन क्षमताओं को बढ़ाने और तटीय सुरक्षा को और मजबूत करने के प्रयासों में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि मानी जा रही है। नए बेड़े के शामिल होने से भारत के समुद्री हितों की सुरक्षा और निगरानी में और मजबूती आएगी।

इस अवसर पर आयोजित समारोह की अध्यक्षता आईजी सुधीर साहनी, टीएम, डीडीजी (एम एंड एम) ने की। कार्यक्रम में भारतीय तटरक्षक बल और एमडीएल के कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

इटावा में 19 मई 1857 को विद्रोह, बलैया मंदिर पर अग्रेजो और विद्रोहियों में मुठभेड़

19 मई 1857 की वह सुबह इटावा की धरती के लिए साधारण नहीं थी। आगरा रोड पर जसवंतनगर स्थित बलैया मंदिर के आसपास हवा...

शिक्षाविद

डॉ. मंजेश कुमार: बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए समर्पित एक शिक्षाविद

डॉ. मंजेश कुमार का जन्म 15 जुलाई 1990 को हुआ। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा जनपद इटावा में ही प्राप्त की और उच्च माध्यमिक शिक्षा...

राजनीतिज्ञ

राजनीति में कैसे पहुंचे मुलायम सिंह यादव,जाने पूरा किस्सा

नत्थू सिंह चौधरी ने प्रभावित होकर अपनी जसवंतनगर सीट को 1967 में दिया था मुलायम सिंह यादव को विधायक की चुनाव लड़ने के लिए मुलायम...

प्रशासनिक अधिकारी

कुलपति प्रो. (डॉ.) अजय सिंह के नेतृत्व में नई ऊँचाइयों की ओर बढ़ता सैफई विश्वविद्यालय

प्रोफेसर (डॉ.) अजय सिंह चिकित्सा शिक्षा और प्रशासनिक नेतृत्व की दुनिया में एक जाना-माना नाम हैं, जिन्होंने चार दशकों से अधिक का अनुभव अर्जित...

प्रमुख संस्थान

मयूर प्रेस इटावा, प्रिंटिंग सम्बन्धी कार्यों के लिए सबसे भरोसेमंद स्थान

मयूर प्रेस इटावा, प्रिंटिंग उद्योग में 35 वर्षों के अनुभव और उत्कृष्टता के साथ, इटावा के निवासियों के लिए उच्चतम गुणवत्ता की प्रिंटिंग सेवाएँ...

चिकित्सक

शुगर का स्थायी इलाज: कुछ ही महीनों में पाएं पूर्ण मुक्ति-डॉ ए. के. गुप्ता

शुगर, आजकल एक आम बीमारी बन गई है। इसके चलते लोगों को जिंदगी भर अंग्रेजी दवाओं और इन्सुलिन के सहारे जीना पड़ता है। लेकिन...

चर्चित व्यक्तिव

राजनीति, कर्मचारी आंदोलन और शिक्षा, हरि किशोर तिवारी की बहुआयामी पहचान

इंजीनियर हरि किशोर तिवारी का नाम उत्तर प्रदेश के कर्मचारी आंदोलन, राजनीति और शिक्षा जगत में एक जाना-पहचाना नाम है। उन्होंने साधारण पृष्ठभूमि से...

पत्रकार

यशवंत कुमार चतुर्वेदी: इटावा के एक अद्वितीय पत्रकार

यशवंत कुमार चतुर्वेदी का जन्म 3 फरवरी 1965 को कोठी कैस्त जसवंतनगर में हुआ। उनके पिता का नाम स्वर्गीय कौशलेंद्र नाथ चतुर्वेदी है  और...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

सर्वेश यादव : एक समर्पित समाजसेवी और सुरक्षा एजेंसी के प्रबंधक

सर्वेश यादव, जनपद इटावा ही नहीं पूरे प्रदेश की सबसे भरोसेमंद सिक्योरिटी एजेंसी "एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस" के प्रबंधक हैं। वे एक व्यवहार...

समाजसेवी

गौरैया की चहचहाहट में जीवन खोजती एक शिक्षिका : डॉ. सुनीता यादव

डॉ॰ सुनीता यादव का जन्म 21 जून 1976 को मैनपुरी जनपद के ग्राम अण्डनी, करहल में हुआ। पिता स्वर्गीय रामनारायण यादव, जो करहल के...

पूर्व अधिकारी

अभिनव रंजन श्रीवास्तव एक प्रभावी प्रशासनिक अधिकारी और कुशल टीम प्रबंधक

उत्तर प्रदेश की प्रशासनिक सेवा में अपनी कड़ी मेहनत और उत्कृष्ट प्रदर्शन से पहचान बनाने वाले इटावा के अपर जिलाधिकारी अभिनव रंजन श्रीवास्तव आज...