लखनऊ में ट्रॉमा एवं इमरजेंसी केयर पर मंथन, बेहतर समन्वय और नवाचार पर जोर

Share This

लखनऊ। अटल बिहारी वाजपेयी कन्वेंशन सेंटर, किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी में “उत्तर प्रदेश में आघात एवं आपातकालीन चिकित्सकीय देखभाल” विषय पर एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें चिकित्सा क्षेत्र से जुड़े विशेषज्ञों ने अपने विचार साझा किए।

इस अवसर पर उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय (UPUMS) सैफई के कुलपति डॉ. अजय कुमार सिंह ने कहा कि एक मजबूत ट्रॉमा एवं इमरजेंसी केयर सिस्टम ही सुरक्षित और संवेदनशील स्वास्थ्य व्यवस्था की पहचान है। उन्होंने कहा कि समय पर उपचार, आधुनिक अवसंरचना और प्रशिक्षित मानव संसाधन के माध्यम से अनेक अनमोल जीवन बचाए जा सकते हैं।

डॉ. सिंह ने जोर देते हुए कहा कि प्रदेश में आपातकालीन चिकित्सा सेवाओं को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए सभी चिकित्सा संस्थानों के बीच बेहतर समन्वय और नवाचार की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि यदि विभिन्न संस्थान मिलकर कार्य करें और आधुनिक तकनीकों को अपनाएं, तो आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं में उल्लेखनीय सुधार संभव है।

कार्यक्रम में विशेषज्ञों ने ट्रॉमा केयर सिस्टम को सुदृढ़ बनाने, त्वरित चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराने और स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता बढ़ाने पर विस्तार से चर्चा की। यह आयोजन प्रदेश में आपातकालीन चिकित्सा सेवाओं को नई दिशा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

आगरा सूबे में चला गया इटावा का कुछ भाग

शेरशाह तथा सूर शासन के पश्‍चात 1556 ई0 से अकबर का राज्‍य स्‍थापि‍त हो गया। अकबर के काल में इटावा का कुछ भाग आगरा...

शिक्षाविद

इटावा में शिक्षा को संस्कार और आधुनिक सोच के साथ आगे बढ़ा रहे शिखर चतुर्वेदी

इटावा की धरती ने सदैव ऐसे प्रेरक व्यक्तित्व दिए हैं जिन्होंने शिक्षा, संस्कृति और समाज को नई दिशा दी। इन्हीं में एक नाम है...

राजनीतिज्ञ

डॉ. ज्योति वर्मा को उनके कार्यों ने भाजपा में दिलाई नई पहचान

विद्यार्थी परिषद की जिला प्रमुख से लेकर भाजपा जिला मंत्री तक का सफरनामा इटावा। वर्ष 1990 में हाई स्कूल से अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की...

प्रशासनिक अधिकारी

प्रमुख संस्थान

आयुर्वेदिक चिकित्सा का सबसे विश्सनीय केंद्र पतंजलि चिकित्सालय, हर्षनगर, इटावा

पतंजलि चिकित्सालय, इटावा में सबसे पुराना और विश्वनीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय है। इस चिकित्सालय की स्थापना का मुख्य उद्देश्य लोगों को आयुर्वेद के माध्यम से...

चिकित्सक

शुगर का स्थायी इलाज: कुछ ही महीनों में पाएं पूर्ण मुक्ति-डॉ ए. के. गुप्ता

शुगर, आजकल एक आम बीमारी बन गई है। इसके चलते लोगों को जिंदगी भर अंग्रेजी दवाओं और इन्सुलिन के सहारे जीना पड़ता है। लेकिन...

चर्चित व्यक्तिव

शब्दों के जादूगर स्व. व्रजेंद्र गौड़ का इटावा से फिल्मी दुनिया में फिल्मफेयर तक का सफ़र

व्रजेंद्र गौड़ का जन्म 1 अप्रैल 1925 को उत्तर प्रदेश के इटावा में हुआ। वे हिंदी सिनेमा के एक प्रतिभाशाली पटकथा और संवाद लेखक...

पत्रकार

अमित यादव: श्रमजीवी पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सेवा और संघर्ष के प्रतीक

अमित यादव, जिन्हें रौली के नाम से भी जाना जाता है, 10 दिसंबर 1980 को भरथना में जन्मे। उनके पिता का नाम प्रेम सिंह...

टॉप आर्टिकल्स

मुलायम सिंह यादव : इटावा का वो बेटा, जिसने बदल दी देश की सियासत

कभी-कभी इतिहास बड़े शहरों के महलों में नहीं, बल्कि गांव की कच्ची पगडंडियों और खेतों की मिट्टी में जन्म लेता है। 22 नवंबर 1939...

व्यवसायी

सर्वेश यादव : एक समर्पित समाजसेवी और सुरक्षा एजेंसी के प्रबंधक

सर्वेश यादव, जनपद इटावा ही नहीं पूरे प्रदेश की सबसे भरोसेमंद सिक्योरिटी एजेंसी "एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस" के प्रबंधक हैं। वे एक व्यवहार...

समाजसेवी

गौरैया की चहचहाहट में जीवन खोजती एक शिक्षिका : डॉ. सुनीता यादव

डॉ॰ सुनीता यादव का जन्म 21 जून 1976 को मैनपुरी जनपद के ग्राम अण्डनी, करहल में हुआ। पिता स्वर्गीय रामनारायण यादव, जो करहल के...

पूर्व अधिकारी

अवनीश कुमार राय: इटावा के पूर्व जिलाधिकारी एवं शानदार सुप्रशासक

अवनीश कुमार राय, जिलाधिकारी इटावा, एक कुशल प्रशासक के रूप में अपनी पहचान बना चुके हैं। उनका जन्म 25 जुलाई 1989 को हुआ। वे...