नगर भ्रमण को निकली देवों के देव महादेव की बारात

Share This

भरथना (रिपोर्ट- तनुज श्रीवास्तव, 9720063658)- विभिन्न इष्टदेवों की आकर्षक झाँकियों व काली मण्डल के रोमांचक नृत्य के साथ नगर भ्रमण को निकली देवों के देव महादेव की बारात के नगरवासियों ने दर्शन किये। साथ ही पूजन अर्चन कर अपने आराध्य का गुणगान किया।

श्री रामलीला कमेटी (रजि0) भरथना के तत्वाधान् में सम्पन्न होने वाली 127वें रामलीला महोत्सव का शुक्रवार को भगवान भोलेनाथ की बारात के साथ शुभारम्भ हो गया। कस्बा के बकेवर रोड स्थित क्षेत्र पंचायत कार्यालय कुँअरा से बतौर मुख्य अतिथि पूर्व ब्लाक प्रमुख हरिओम यादव ने पूर्व जि0पं0स0 मनोज यादव बण्टी व कमेटी पदाधिकारियों के साथ हरी झण्डी दिखाकर शिव बारात को नगर भ्रमण हेतु रवाना किया। इससे पहले आगन्तुक अतिथियों ने मन्दिर परिसर में भगवान भोलेनाथ का वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच पूजन अर्चन व आरती उतारी तथा कमेटी अध्यक्ष रोहित यादव, महामंत्री विनोद गोस्वामी, कोषाध्यक्ष नीलेश त्रिपाठी ने आगन्तुक अतिथियों का तिलक वन्दन व पट्टिका पहनाकर स्वागत सम्मान किया। बैण्ड बाजों व डीजे की समधुर ध्वनियों के बीच नगर भ्रमण को निकली भगवान शंकर की बारात में आकर्षक साज-सज्जायुक्त महाराज गजानन, वीर हनुमान, राधाकृष्ण, माता सरस्वती, नन्दी महाराज, राम दरबार, साँई बाबा, महिषासुर मर्दनी माँ दुर्गा, खाटूश्याम, सोने की लंका, भगवान भोलेनाथ के विभिन्न स्वरूप आदि सहित करीब आधा सैकडा से अधिक इलैक्ट्रॉनिक झाँकियां आकर्षण का प्रमुख केन्द्र रहीं। वहीं काली मण्डल के कलाकारों के करतब व नृत्यों ने श्रद्धालु नगरवासियों व दर्शकों को रोमांचित कर दिया। भोलेनाथ की बारात कुंअरा से प्रारम्भ होकर राजागंज, मोतीगंज, तिलक रोड, बजाजा लाइन चौराहा, आजाद रोड, गिरधारीपुरा, सती मन्दिर, मण्डी रोड, पुराना भरथना, बालूगंज होते हुए जवाहर रोड, कृष्णा नगर से होकर न0 राजा स्थित हीरो एजेन्सी पर सम्पन्न हुई। बारात के दौरान विनोद यादव, रज्जन पोरवाल, सत्यप्रकाश यादव, विपिन यादव, अरविन्द भदौरिया, दीपक यादव, बृजपाल सिंह जादौन, रानू यादव, पवन यादव, रामऔतार गुप्ता, सुनील यादव सहित सैकडों कमेटी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

इटावा में हुई थी ‘नदी नारे ना जाओ श्याम पैंया परूं’ गाने की शूटिंग

'नदी नाले ना जाओ श्याम पैंया परूं' गाने की शूटिंग इटावा के बीहड़ में हुई थी। यह गाना फ़िल्म 'मुझे जीने दो' का हिस्सा...

शिक्षाविद

डॉ. विद्याकांत तिवारी: साहित्य, शोध, शिक्षा और समाजसेवा का आदर्श उदाहरण

प्रयागराज के चाँदी गांव में 30 सितम्बर 1946 को जन्मे डॉ. विद्याकांत तिवारी एक साधारण परिवार से आते है। उनके पिता का निधन उस...

राजनीतिज्ञ

पंडित संतोष चौधरी: समाज के लिए एक संघर्षी और सफल व्यवसायी

पंडित संतोष चौधरी का जन्म 25 दिसंबर, 1955 को उत्तर प्रदेश के इटावा जिले के पृथ्वीपुर ग्राम में हुआ। उनके पिता का नाम स्व०...

प्रशासनिक अधिकारी

नुमाइश से लेकर राहत कार्यों तक, इटावा के कर्मठ और जनप्रिय उपजिलाधिकारी : विक्रम सिंह राघव

विक्रम सिंह राघव उत्तर प्रदेश प्रशासनिक सेवा के उन युवा अधिकारियों में गिने जाते हैं जिन्होंने अपने ज्ञान, कार्यशैली और ईमानदारी से न केवल...

प्रमुख संस्थान

नववर्ष पर इटावा में चोखो थाली का शाही तोहफा, राजस्थानी स्वाद पर मिलेगी 25% स्पेशल छूट

शहर के प्रमुख होटल चोखो थाली ने अपने ग्राहकों के लिए विशेष खुशखबरी दी है। नववर्ष के अवसर पर चोखो थाली में 30 दिसम्बर...

चिकित्सक

डॉ. मनीष कुमार: इटावा में वैदिक पद्दति से इलाज करने वाले आयुर्वेदिक चिकित्सक

आयुर्वेद, भारतीय लोगों के जीवन को स्वस्थ और संतुलित बनाए रखने के लिए सदियों से जानी जाती हैं। इसी को आधार बनाकर जनपद इटावा...

चर्चित व्यक्तिव

‘लपेटे में नेताजी’ से देश के घर-घर तक पहुँची कवि अवनीश त्रिपाठी की आवाज

इटावा की धरती ने समय-समय पर ऐसी प्रतिभाओं को जन्म दिया है, जिन्होंने अपनी मेहनत, प्रतिभा और समर्पण के बल पर राष्ट्रीय स्तर पर...

पत्रकार

वेदव्रत गुप्ता: वरिष्ठ पत्रकार, साहित्यकार और सामाजिक कार्यकर्ता का अद्वितीय संगम

यहाँ कहीं न कहीं जीवन के हर क्षेत्र में सफल होने का रहस्य यही है कि हम कठिनाइयों के मुकाबले संघर्ष करते हैं और...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

उर्मिला शाक्य: “द लेडी कैफे” की प्रबंधक एवं ब्यूटी वेलनेस सेवाओं की अग्रणी विशेषज्ञ

उर्मिला शाक्य इटावा के बेहतरीन ब्यूटी सलून "The Lady Cafe- Makeup Studio, Salon and Academy"  की प्रबंधक हैं। वह ब्यूटी और वेलनेस सेवाओं में...

समाजसेवी

गौरैया की चहचहाहट में जीवन खोजती एक शिक्षिका : डॉ. सुनीता यादव

डॉ॰ सुनीता यादव का जन्म 21 जून 1976 को मैनपुरी जनपद के ग्राम अण्डनी, करहल में हुआ। पिता स्वर्गीय रामनारायण यादव, जो करहल के...

पूर्व अधिकारी

जनहित के संकल्प के साथ 35 वर्षों की शासकीय सेवा: जिला पंचायत राज अधिकारी बनवारी सिंह

जिला पंचायत राज अधिकारी इटावा, बनवारी सिंह का जन्म 05 फरवरी 1966 को उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जनपद के बालनपुर गाँव में हुआ। ग्रामीण...