व्यापारी सुरक्षा प्रकोष्ठ की बैठक, व्यापारियों ने रखी समस्याएँ

Share This

पुलिस लाइन स्थित नवीन सभागार में व्यापारी सुरक्षा प्रकोष्ठ की बैठक एसपी सिटी अभय नाथ त्रिपाठी की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में सिटी मजिस्ट्रेट तथा सी.ओ. सिटी अभय नारायण राय भी मौजूद रहे।

बैठक में व्यापारियों ने अपनी-अपनी समस्याएँ और सुझाव रखे। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल (बंसल गुट) के जिला महामंत्री धर्मेंद्र जैन ने कहा कि थाने स्तर पर व्यापारियों के साथ नियमित बैठक हो और उनके साथ सम्मानजनक व्यवहार किया जाए।

जिला प्रवक्ता इकरार अहमद ने भरथना चौराहे से भरथना रोड तक सड़क व नाली पर किए गए अस्थायी अतिक्रमण को हटवाने की मांग की। वहीं युवा जिला महामंत्री रंजीत कुशवाहा ने कहा कि कबीरगंज बाजार की सड़क पर गहरे गड्ढे और गिट्टी पड़ी हुई है, जिसकी तत्काल मरम्मत कराई जानी चाहिए।

महिला जिला अध्यक्ष अर्चना कुशवाहा ने कहा कि रोडवेज की बसें दुकानों के सामने खड़ी न की जाएं, बल्कि यात्रियों को रोडवेज परिसर से ही बैठाया जाए। महिला जिला महामंत्री वर्षा दुबे ने नवरात्रि पर्व को देखते हुए टी.टी. चौराहे पर पुलिस व्यवस्था कड़ी करने की मांग रखी।

जिला संरक्षक सुशीला राजावत ने कहा कि नवरात्रि में टी.टी. चौराहे से लायन सफारी रोड तक बैरिकेड लगाए जाएं, ताकि वाहन गति नियंत्रित रह सके।

बैठक में जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ. हरिशंकर पटेल, लल्लू वारसी, आकाश वर्मा, यामीन, रिंकू चौधरी समेत अनेक व्यापारी उपस्थित रहे।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

महिला भेष में इटावा से भागा कांग्रेस संस्थापक ए.ओ. ह्यूम, बढ़पुरा में हुई जूतों से खातिरदारी

1857 का साल… भारत की धरती क्रांति की आग में धधक रही थी। इटावा भी इससे अछूता नहीं था। हर गली, हर गाँव में...

शिक्षाविद

डा0 यू0 एस0 शर्मा – प्रमुख शिक्षाविद, सर मदन लाल ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन के निदेशक

डा0 यू0 एस0 शर्मा का जन्म 10 जनवरी 1980 को उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले के गांगरौल नामक गांव में हुआ। इनका पूरा नाम...

राजनीतिज्ञ

संघ के संस्कारों के साथ 55 वर्षों से राष्ट्रभक्ति की अखंड ज्योति थामें डॉ० रमाकान्त शर्मा

डॉ० रमाकान्त शर्मा का जन्म 17 नवम्बर 1957 को में हुआ। उनका बचपन ग्रामीण परिवेश में बीता, जहाँ सादगी, संस्कार और परिश्रम का संगम...

प्रशासनिक अधिकारी

अजय कुमार गौतम(IAS), मुख्य विकास अधिकारी, इटावा, कवि हृदय और एक कुशल प्रशासक

शिक्षा और प्रारंभिक जीवन: अजय कुमार गौतम का जन्म 11 सितंबर 1995 को सिद्धनगर, गंजडुंडवारा, कासगंज, उत्तर प्रदेश में हुआ। उनकी शिक्षा बाबा कढ़ेरा सिंह...

प्रमुख संस्थान

सेंट विवेकानंद सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल, इटावा: एक गुणवत्तापूर्ण शिक्षण संस्थान

इटावा - महान आदर्शवादी संत विवेकानंद के नाम से स्थापित संत विवेकानंद इंटर कॉलेज इटावा ने अपने प्रयासों के साथ शिक्षा के क्षेत्र में...

चिकित्सक

शुगर का स्थायी इलाज: कुछ ही महीनों में पाएं पूर्ण मुक्ति-डॉ ए. के. गुप्ता

शुगर, आजकल एक आम बीमारी बन गई है। इसके चलते लोगों को जिंदगी भर अंग्रेजी दवाओं और इन्सुलिन के सहारे जीना पड़ता है। लेकिन...

चर्चित व्यक्तिव

शब्दों के जादूगर स्व. व्रजेंद्र गौड़ का इटावा से फिल्मी दुनिया में फिल्मफेयर तक का सफ़र

व्रजेंद्र गौड़ का जन्म 1 अप्रैल 1925 को उत्तर प्रदेश के इटावा में हुआ। वे हिंदी सिनेमा के एक प्रतिभाशाली पटकथा और संवाद लेखक...

पत्रकार

अतुल वी एन चतुर्वेदी: एक प्रतिभाशाली और कर्मठ पत्रकार

अतुल वी एन चतुर्वेदी का जन्म 15 जुलाई 1963 को उत्तर प्रदेश के इटावा शहर हुआ। उनके पिता का नाम कैप्टन स्व० वी एन...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

उर्मिला शाक्य: “द लेडी कैफे” की प्रबंधक एवं ब्यूटी वेलनेस सेवाओं की अग्रणी विशेषज्ञ

उर्मिला शाक्य इटावा के बेहतरीन ब्यूटी सलून "The Lady Cafe- Makeup Studio, Salon and Academy"  की प्रबंधक हैं। वह ब्यूटी और वेलनेस सेवाओं में...

समाजसेवी

रूबी शर्मा: इटावा की एक प्रेरणादायक समाजसेवी

रूबी शर्मा, एक समर्पित और प्रेरणादायक समाजसेवी, जनपद इटावा में अपने उत्कृष्ट कार्यों के लिए जानी जाती हैं। वे नेकी मानव सेवा संस्थान की...

पूर्व अधिकारी