जैन समाज के बीच पहुंचे शिवपाल सिंह यादव, युवाओं को संगठन से जुड़ने का किया आह्वान

Share This

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव नगर के जैन मोहल्ले पहुंचे, जहां जैन समाज के लोगों ने उनका जोरदार स्वागत किया। जैन समाज अध्यक्ष राजेश जैन, मंत्री गोल्डन जैन और कोषाध्यक्ष तन्मय जैन ने वरिष्ठ सदस्य संजय जैन, शिवकांत जैन व विनोद जैन के साथ मिलकर दुपट्टा उढ़ाकर उनका अभिनंदन किया। इस मौके पर नगर अध्यक्ष राहुल गुप्ता, विधायक प्रतिनिधि अजेन्द्र सिंह गौर सहित पार्टी के अन्य पदाधिकारी भी मौजूद रहे।

कार्यक्रम के दौरान अतुल बजाज ने पार्टी की गतिविधियों और संगठन से जुड़े मुद्दों पर विशेष वार्ता की। जैन समाज की ओर से अनुपम जैन, मणिकांत जैन, मोहित जैन, आशीष जैन, विवेक जैन सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे। वहीं, शिवपाल सिंह यादव पदमचंद जैन के आवास पर भी पहुंचे और उनके स्वास्थ्य का हालचाल लिया।

अपने संबोधन में शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि जैन समाज और समाजवादी पार्टी का आत्मीय रिश्ता वर्षों पुराना है। उन्होंने युवाओं से आगे आकर पार्टी हित में काम करने का आह्वान किया और आश्वासन दिया कि नगर स्तर पर जैन समाज को संगठन में अहम पदों पर प्रतिनिधित्व दिया जाएगा। आगामी चुनाव को ध्यान में रखते हुए उन्होंने कार्यकर्ताओं को एक परिवार की तरह मिलकर संगठन को मजबूत बनाने पर बल दिया।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

जब क्रांतिकरि‍यों का दमन करने की जि‍म्मेेदारी मि‍ली कलेक्टर हयूम को

दरअसल भौगोलि‍क दृष्‍टि‍ ये यह जि‍ला क्रांति‍कारि‍यों के लि‍ये बड़ा ही  उपयुक्‍त साबि‍त हुआ था। क्‍योंकि‍ यहां यमुना – चंवल के घने  बीहड़ों  में...

शिक्षाविद

डॉ. मंजेश कुमार: बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए समर्पित एक शिक्षाविद

डॉ. मंजेश कुमार का जन्म 15 जुलाई 1990 को हुआ। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा जनपद इटावा में ही प्राप्त की और उच्च माध्यमिक शिक्षा...

राजनीतिज्ञ

संघ के संस्कारों के साथ 55 वर्षों से राष्ट्रभक्ति की अखंड ज्योति थामें डॉ० रमाकान्त शर्मा

डॉ० रमाकान्त शर्मा का जन्म 17 नवम्बर 1957 को में हुआ। उनका बचपन ग्रामीण परिवेश में बीता, जहाँ सादगी, संस्कार और परिश्रम का संगम...

प्रशासनिक अधिकारी

नुमाइश से लेकर राहत कार्यों तक, इटावा के कर्मठ और जनप्रिय उपजिलाधिकारी : विक्रम सिंह राघव

विक्रम सिंह राघव उत्तर प्रदेश प्रशासनिक सेवा के उन युवा अधिकारियों में गिने जाते हैं जिन्होंने अपने ज्ञान, कार्यशैली और ईमानदारी से न केवल...

प्रमुख संस्थान

Aqua Plus Super: शुद्धता, सेहत और ताज़गी का प्रतीक

Aqua Plus Super—शुद्ध जल का भरोसेमंद ब्रांड Aqua Plus Super, निर्मल फ़ूड एंड बेवरेजेज द्वारा प्रस्तुत एक उच्च-गुणवत्ता वाला पेयजल ब्रांड है। यह ब्रांड शुद्धता,...

चिकित्सक

डॉ. डी. के. दुबे : एक प्रख्यात हड्डी रोग विशेषज्ञ

जनपद इटावा सहित आस-पास के जिलों में हड्डी रोग विशेषज्ञ के रूप में डॉ. डी. के. दुबे का नाम प्रमुखता से लिया जाता है,...

चर्चित व्यक्तिव

इटावा के ‘फैब फोर’: आकर्षक व्यक्तित्व और बेमिसाल प्रशासन का परफेक्ट कॉम्बो

इटावा में इन दिनों चार प्रमुख अधिकारियों की चर्चा जोरों पर है। जिलाधिकारी अवनीश राय, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा, मुख्य विकास अधिकारी...

पत्रकार

बीहड़ी क्षेत्र की ख़बरों को उजागर करने वाले सच्चे और बेबाक पत्रकार मरहूम मुहम्मद खालिक

इटावा में मुहम्मद खालिक का नाम उन गिने-चुने पत्रकारों में शुमार है जिन्होंने अपने जीवन में पत्रकारिता क्षेत्र में अद्वितीय योगदान दिया। उनका जीवन...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

सर्वेश यादव : एक समर्पित समाजसेवी और सुरक्षा एजेंसी के प्रबंधक

सर्वेश यादव, जनपद इटावा ही नहीं पूरे प्रदेश की सबसे भरोसेमंद सिक्योरिटी एजेंसी "एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस" के प्रबंधक हैं। वे एक व्यवहार...

समाजसेवी

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

पूर्व अधिकारी