पागल कुत्ते के हमले से 15 वर्षीय छात्र घायल, पूरे गांव में फैली दहशत

Share This

थाना फ्रेंड्स कॉलोनी क्षेत्र के सुंदरपुर गांव में एक आवारा पागल कुत्ते ने 15 वर्षीय बालक प्रशांत पर अचानक हमला कर उसे बुरी तरह से घायल कर दिया। घटना से पूरे गांव में दहशत फैल गई। बच्चे और बुजुर्ग डर के कारण अपने-अपने घरों में गेट बंद करके बैठ गए।

घटना उस समय हुई जब प्रशांत स्कूल के सामने वाली गली से गुजर रहा था। तभी अचानक पागल कुत्ते ने उस पर हमला कर सड़क पर गिरा दिया और नोच-नोचकर लहूलुहान कर दिया। ग्रामीणों ने किसी तरह कुत्ते को भगाकर बच्चे की जान बचाई और तत्काल जिला अस्पताल ले जाकर उसका इलाज कराया, जहां उसे रेबीज के टीके लगाए गए।

हमले के समय विद्यालय का गेट खुला था और अंदर 75 बच्चे मौजूद थे। कुत्ते को देख शिक्षक-शिक्षिकाओं ने तत्काल गेट बंद कर बच्चों को सुरक्षित किया। प्रधानाध्यापिका विजय यादव ने बताया कि यह कुत्ता पूर्व में भी कई लोगों को काट चुका है और अब बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए प्रशासन से तत्काल कार्रवाई की मांग की गई है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कुत्ता गांव का ही पला-बढ़ा है, लेकिन अचानक से पागल हो गया। घटना से स्कूली बच्चों में दहशत का माहौल है। कई बच्चे डर के मारे झूलों और पेड़ों पर चढ़ गए और नीचे उतरने को तैयार नहीं हुए। छात्रा मानवी ने बताया कि कुत्ते के स्कूल में घुसने से हम सब बहुत घबरा गए और घर जाने तक भी डर लग रहा है।

सूचना पर मौके पर पहुंचे वन्यजीव विशेषज्ञ डॉ. आशीष त्रिपाठी ने बच्चों को सुरक्षित करते हुए कुत्ते को स्कूल से बाहर भगाया। उन्होंने पीड़ित प्रशांत से मुलाकात कर हालचाल जाना और कहा कि इस समस्या से जिला प्रशासन को तत्काल अवगत कराया जाएगा।

ग्रामीणों ने प्रशासन और नगर पालिका परिषद से गुहार लगाई है कि पागल कुत्ते को जल्द से जल्द पकड़ा जाए ताकि गांव के लोगों को राहत मिल सके।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

दि‍लों पर राज करती है जनपद प्रदर्शनी, फुव्वारा है ‘हृदय स्थल’ यहां होता है बि‍छड़ों का मि‍लन

शताब्‍दी वर्ष भी मना चुकी है प्रदर्शनी इटावा जनपद की संस्‍कृति‍ से जुड़ी जनपद प्रदर्शनी अपने जीवन के एक सौ वर्ष पूरे कर चुकी है।...

शिक्षाविद

सफल उद्यमी से शिक्षाविद् : अतिवीर सिंह यादव का अनोखा सफ़र

अतिवीर सिंह यादव एक ऐसे प्रख्यात व्यक्तित्व हैं, जिन्होंने परिश्रम और संघर्ष से शिक्षा के क्षेत्र में अपना नाम रोशन किया हैं। अतिवीर सिंह...

राजनीतिज्ञ

एक जीत से बलराम सिंह को मि‍ली थी प्रसि‍द्ध

केन्‍द्र एंव उत्‍तर प्रदेश मे मंत्री रह चुके बलराम सिंह यादव  (कांग्रेस) के राजनीति‍क जीवन का स्‍वर्णिम अवसर था 1980 का जसवंतनगर वि‍धानसभा चुनाव,...

प्रशासनिक अधिकारी

जनता के साथ खड़े रहने वाले जिलाधिकारी इटावा शुभ्रांत कुमार शुक्ल(IAS)

शुभ्रांत कुमार शुक्ल का जन्म 1 जनवरी 1970 को उत्तर प्रदेश के बहराइच जनपद में हुआ। प्रारम्भिक जीवन से ही वे अध्ययन में अत्यंत...

प्रमुख संस्थान

मयूर प्रेस इटावा, प्रिंटिंग सम्बन्धी कार्यों के लिए सबसे भरोसेमंद स्थान

मयूर प्रेस इटावा, प्रिंटिंग उद्योग में 35 वर्षों के अनुभव और उत्कृष्टता के साथ, इटावा के निवासियों के लिए उच्चतम गुणवत्ता की प्रिंटिंग सेवाएँ...

चिकित्सक

डॉ. आशीष दीक्षित: इटावा के प्रसिद्ध होम्योपैथिक चिकित्सक और सामाजिक कार्यकर्त्ता

इटावा के प्रसिद्ध होम्योपैथिक चिकित्सक डॉ. अशोक दीक्षित के पुत्र डॉ. आशीष दीक्षित भी एक प्रसिद्ध होम्योपैथिक चिकित्सक हैं, उनकी प्राथमिक शिक्षा कानपुर से...

चर्चित व्यक्तिव

इटावा के ‘फैब फोर’: आकर्षक व्यक्तित्व और बेमिसाल प्रशासन का परफेक्ट कॉम्बो

इटावा में इन दिनों चार प्रमुख अधिकारियों की चर्चा जोरों पर है। जिलाधिकारी अवनीश राय, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा, मुख्य विकास अधिकारी...

पत्रकार

इटावा में उत्कृष्ट लेखनी के लिए जाने जाते हैं पत्रकार तनुज श्रीवास्तव

उत्कृष्ट लेखनी के चलते पत्रकारिता के क्षेत्र में सरल स्वभाव की पहचान रखने वाले तनुज श्रीवास्तव कस्बा भरथना के मुहल्ला बृजराज नगर के मूल...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

सर्वेश यादव : एक समर्पित समाजसेवी और सुरक्षा एजेंसी के प्रबंधक

सर्वेश यादव, जनपद इटावा ही नहीं पूरे प्रदेश की सबसे भरोसेमंद सिक्योरिटी एजेंसी "एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस" के प्रबंधक हैं। वे एक व्यवहार...

समाजसेवी

गौरैया की चहचहाहट में जीवन खोजती एक शिक्षिका : डॉ. सुनीता यादव

डॉ॰ सुनीता यादव का जन्म 21 जून 1976 को मैनपुरी जनपद के ग्राम अण्डनी, करहल में हुआ। पिता स्वर्गीय रामनारायण यादव, जो करहल के...

पूर्व अधिकारी