जेल से रिहा कांग्रेस कार्यकर्ताओं का लखनऊ मुख्यालय में हुआ सम्मान

Share This

जननायक राहुल गांधी के सिपाही कहे जाने वाले कांग्रेस कार्यकर्ता जेल से रिहा होकर शुक्रवार को लखनऊ स्थित प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय पहुंचे। यहाँ प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री अजय राय ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। उन्होंने कहा कि अन्याय और अत्याचार की कोई भी ताक़त कांग्रेसजनों का हौसला नहीं तोड़ सकती। हम सब राहुल गांधी जी के नेतृत्व में लोकतंत्र बचाने और जनता की आवाज़ बुलंद करने की लड़ाई जारी रखेंगे।

कार्यक्रम से पहले अजय राय ने इटावा के कांग्रेस पदाधिकारियों को जलपान कराया और उन्हें बधाई दी। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी लोकतंत्र और संविधान को बचाने की बड़ी लड़ाई लड़ रहे हैं और हम सबको जनता को जागरूक कर उनके साथ खड़ा होना होगा। इसके बाद प्रदेश कांग्रेस कार्यालय के हॉल में सम्मान समारोह आयोजित हुआ।

इस अवसर पर जेल से रिहा हुए कार्यकर्ताओं में ज़िला कांग्रेस कमेटी इटावा अध्यक्ष आशुतोष दीक्षित, शहर अध्यक्ष मोहम्मद राशिद, पूर्व अध्यक्ष मलखान सिंह यादव, पूर्व शहर अध्यक्ष पल्लव दुबे, पीसीसी सदस्य कोमल सिंह कुशवाहा, सदस्य प्रशांत तिवारी, जिला महासचिव अमित त्रिपाठी अंबुज, एनएसयूआई अध्यक्ष आसिफ जादरान, विपिन कुशवाहा आदि को अजय राय ने तिरंगा पट्टिका पहनाकर और मिष्ठान देकर सम्मानित किया। वहीं 151 के तहत छूटने वाले करन सिंह राजपूत, शोज़ेव रिज़वी, सचिन शंखवार, मोहसिन अली, बाबू खान, अनुराग कर्ण, अखिलेश पाल, जावेद अहमद सहित अन्य कार्यकर्ताओं को भी सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में उन कांग्रेसजनों को भी सम्मानित किया गया जो पूरी अवधि में अपने साथियों की मदद में लगे रहे। इनमें पीसीसी सदस्य आलोक यादव, ज़िला प्रवक्ता वाचस्पति द्विवेदी, प्रेरणा ज़ुबैरी, विष्णु कांत मिश्रा, जितेंद्र सिंह पाल, अमित अग्निहोत्री प्रमुख रहे।

समारोह के अंत में अजय राय ने कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं से जिस तरह आप सबने मुक़ाबला किया है, उसकी चर्चा पूरे प्रदेश में है। आप इसी तरह संघर्ष करते रहिए, मैं आपके साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा रहूँगा।

इस मौके पर यूपी कांग्रेस के पूर्व प्रांतीय अध्यक्ष अनिल यादव, कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष डॉ. प्रमोद कुमार पाण्डेय, प्रोफेशनल कांग्रेस के चेयरमैन कै. वंशीधर मिश्रा समेत कई वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

स्वा धीनता संग्राम में इटावा का योगदान

सन् 1857ई0 में वि‍द्रोह की ज्‍वाला बनकर फूट पड़े प्रथम स्‍वतंत्रता संग्राम के दौरान इटावा जि‍ला क्रान्‍ति‍कारि‍यों का प्रमुख रणक्षेत्र रहा। यहां लगभग डेढ़...

शिक्षाविद

डा0 यू0 एस0 शर्मा – प्रमुख शिक्षाविद, सर मदन लाल ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन के निदेशक

डा0 यू0 एस0 शर्मा का जन्म 10 जनवरी 1980 को उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले के गांगरौल नामक गांव में हुआ। इनका पूरा नाम...

राजनीतिज्ञ

प्रदीप कुमार शर्मा: हिन्दू सेवा समिति के प्रमुख और इटावा के सबसे लोकप्रिय हिंदूवादी राजनीतिज्ञ

प्रदीप कुमार शर्मा का जन्म 20 जून 1987 को इटावा, उत्तर प्रदेश में हुआ था। उनके पिता का नाम श्री राजेन्द्र कुमार शर्मा और...

प्रशासनिक अधिकारी

नुमाइश से लेकर राहत कार्यों तक, इटावा के कर्मठ और जनप्रिय उपजिलाधिकारी : विक्रम सिंह राघव

विक्रम सिंह राघव उत्तर प्रदेश प्रशासनिक सेवा के उन युवा अधिकारियों में गिने जाते हैं जिन्होंने अपने ज्ञान, कार्यशैली और ईमानदारी से न केवल...

प्रमुख संस्थान

इटावा का शीर्ष केमिस्ट्री कोचिंग संस्थान: जीविका केमिस्ट्री क्लासेज

आज के समय में अधिकांश कोचिंग संस्थान पूरी तरह से व्यावसायिक रूप ले चुके हैं। न ही छात्रों की संख्या पर कोई नियंत्रण होता...

चिकित्सक

डॉ. मनीष कुमार: इटावा में वैदिक पद्दति से इलाज करने वाले आयुर्वेदिक चिकित्सक

आयुर्वेद, भारतीय लोगों के जीवन को स्वस्थ और संतुलित बनाए रखने के लिए सदियों से जानी जाती हैं। इसी को आधार बनाकर जनपद इटावा...

चर्चित व्यक्तिव

पिया बाजपेई: एक प्रतिभाशाली अदाकार का सफ़र

पिया बाजपेई: भारतीय फिल्म और मॉडल जो प्रमुख रूप से बॉलीवुड और साऊथ फिल्मों में प्रदर्शन करती हैं। वह वेंकट प्रभु की कॉमेडी फिल्म...

पत्रकार

इटावा में उत्कृष्ट लेखनी के लिए जाने जाते हैं पत्रकार तनुज श्रीवास्तव

उत्कृष्ट लेखनी के चलते पत्रकारिता के क्षेत्र में सरल स्वभाव की पहचान रखने वाले तनुज श्रीवास्तव कस्बा भरथना के मुहल्ला बृजराज नगर के मूल...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

सर्वेश यादव : एक समर्पित समाजसेवी और सुरक्षा एजेंसी के प्रबंधक

सर्वेश यादव, जनपद इटावा ही नहीं पूरे प्रदेश की सबसे भरोसेमंद सिक्योरिटी एजेंसी "एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस" के प्रबंधक हैं। वे एक व्यवहार...

समाजसेवी

गौरैया की चहचहाहट में जीवन खोजती एक शिक्षिका : डॉ. सुनीता यादव

डॉ॰ सुनीता यादव का जन्म 21 जून 1976 को मैनपुरी जनपद के ग्राम अण्डनी, करहल में हुआ। पिता स्वर्गीय रामनारायण यादव, जो करहल के...

पूर्व अधिकारी