नगर पालिका निरीक्षण में सफाई कर्मियों की समस्याओं पर गंभीर दिखे रमेश चन्द्र कुंडे

Share This

केन्द्रीय मंत्री एवं अपना दल (एस) की राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल के निर्देशन में विधान सभा प्रभारी तथा उत्तर प्रदेश एससी/एसटी आयोग के सदस्य रमेश चन्द्र कुंडे शुक्रवार को सिंचाई विभाग के गेस्ट हाउस पहुंचे। यहाँ पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उनका माल्यार्पण एवं अंगवस्त्र भेंटकर स्वागत किया। इसके बाद उन्होंने पार्टी पदाधिकारियों संग बैठक की, जिसकी अध्यक्षता जिला उपाध्यक्ष हरिओम सिंह चौहान ने की। बैठक में विशिष्ट अतिथि के रूप में राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य एवं घटमपुर विधानसभा प्रभारी डॉ. हरीशंकर पटेल ने सदस्यता विस्तार पर जोर दिया।

रमेश चन्द्र कुंडे ने पदाधिकारियों को आगामी चुनाव के लिए तैयार रहने का आह्वान किया। साथ ही उन्होंने कई विभागों के अधिकारियों के साथ भी चर्चा की। नगर पालिका परिषद के निरीक्षण के दौरान सफाई कर्मियों के शोषण की शिकायत पर उन्होंने एससी/एसटी समाज से जुड़े कर्मचारियों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। केंद्र सरकार की एससी/एसटी कल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा भी की गई। उन्होंने कहा कि गरीब और वंचित वर्ग तक योजनाओं का लाभ पूरी तरह पहुँचना ही हमारी प्राथमिकता है।

इस मौके पर कई पीड़ित अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे, जिन पर कुंडे ने तत्काल संज्ञान लेते हुए संबंधित अधिकारियों को गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए। शाम को नगरपालिका परिषद में सफाई कर्मियों के साथ बैठक कर उनकी समस्याओं का शीघ्र समाधान कराने का आश्वासन भी दिया।

कार्यक्रम में डॉ. हरीशंकर पटेल, हरिओम सिंह चौहान, ब्रजेश पोरवाल, राजेश पोरवाल, डॉ. सुधीर सविता, रविन्द्र सिंह जाटव, इंजी. राजेश वर्मा, अमित चौरसिया, वीरेन्द्र पटेल ‘मुन्ना’ समेत बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। समाज कल्याण विभाग की अधिकारी सुश्री प्रिया शर्मा ने भी पुष्पगुच्छ भेंट कर श्री कुंडे का स्वागत किया और विभागीय योजनाओं की जानकारी दी।

अपने दौरे के दौरान रमेश चन्द्र कुंडे ने अपना दल (एस) के सदस्य अनुपम पटेल व पूर्व कार्यालय प्रभारी वीरेन्द्र पटेल ‘मुन्ना’ के परिजनों को स्वर्गवास पर श्रद्धांजलि अर्पित की। वहीं बैरुन टोला वार्ड की मलिन बस्ती का निरीक्षण कर पानी, बिजली, सड़क, जल निकासी आदि सुविधाओं की समीक्षा की और नगरपालिका कर्मचारियों को एक माह में सभी खामियां दूर करने के निर्देश दिए।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

जब क्रांतिकरि‍यों का दमन करने की जि‍म्मेेदारी मि‍ली कलेक्टर हयूम को

दरअसल भौगोलि‍क दृष्‍टि‍ ये यह जि‍ला क्रांति‍कारि‍यों के लि‍ये बड़ा ही  उपयुक्‍त साबि‍त हुआ था। क्‍योंकि‍ यहां यमुना – चंवल के घने  बीहड़ों  में...

शिक्षाविद

इटावा में शिक्षा को संस्कार और आधुनिक सोच के साथ आगे बढ़ा रहे शिखर चतुर्वेदी

इटावा की धरती ने सदैव ऐसे प्रेरक व्यक्तित्व दिए हैं जिन्होंने शिक्षा, संस्कृति और समाज को नई दिशा दी। इन्हीं में एक नाम है...

राजनीतिज्ञ

अभिषेक यादव अंशुल: जनता के दिलों में बसे युवा सपा नेता

अभिषेक यादव अंशुल: जनता के दिलों में बसे युवा सपा नेता अभिषेक यादव अंशुल का जन्म 29 सितंबर 1987 को उत्तर प्रदेश के इटावा जिले...

प्रशासनिक अधिकारी

कुलपति प्रो. (डॉ.) अजय सिंह के नेतृत्व में नई ऊँचाइयों की ओर बढ़ता सैफई विश्वविद्यालय

प्रोफेसर (डॉ.) अजय सिंह चिकित्सा शिक्षा और प्रशासनिक नेतृत्व की दुनिया में एक जाना-माना नाम हैं, जिन्होंने चार दशकों से अधिक का अनुभव अर्जित...

प्रमुख संस्थान

शिक्षा के क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित करता चौ. सुघर सिंह इंटर कालेज जसवंतनगर

शिक्षा समृद्धि और समृद्धि की दिशा में कदम रखने के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। शिक्षा ही हमें जीवन में नए रास्ते प्रदान करती है,...

चिकित्सक

डॉ. आशीष दीक्षित: इटावा के प्रसिद्ध होम्योपैथिक चिकित्सक और सामाजिक कार्यकर्त्ता

इटावा के प्रसिद्ध होम्योपैथिक चिकित्सक डॉ. अशोक दीक्षित के पुत्र डॉ. आशीष दीक्षित भी एक प्रसिद्ध होम्योपैथिक चिकित्सक हैं, उनकी प्राथमिक शिक्षा कानपुर से...

चर्चित व्यक्तिव

पिया बाजपेई: एक प्रतिभाशाली अदाकार का सफ़र

पिया बाजपेई: भारतीय फिल्म और मॉडल जो प्रमुख रूप से बॉलीवुड और साऊथ फिल्मों में प्रदर्शन करती हैं। वह वेंकट प्रभु की कॉमेडी फिल्म...

पत्रकार

अमित यादव: श्रमजीवी पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सेवा और संघर्ष के प्रतीक

अमित यादव, जिन्हें रौली के नाम से भी जाना जाता है, 10 दिसंबर 1980 को भरथना में जन्मे। उनके पिता का नाम प्रेम सिंह...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

उर्मिला शाक्य: “द लेडी कैफे” की प्रबंधक एवं ब्यूटी वेलनेस सेवाओं की अग्रणी विशेषज्ञ

उर्मिला शाक्य इटावा के बेहतरीन ब्यूटी सलून "The Lady Cafe- Makeup Studio, Salon and Academy"  की प्रबंधक हैं। वह ब्यूटी और वेलनेस सेवाओं में...

समाजसेवी

रूबी शर्मा: इटावा की एक प्रेरणादायक समाजसेवी

रूबी शर्मा, एक समर्पित और प्रेरणादायक समाजसेवी, जनपद इटावा में अपने उत्कृष्ट कार्यों के लिए जानी जाती हैं। वे नेकी मानव सेवा संस्थान की...

पूर्व अधिकारी