इटावा में दिगंबर जैन समाज का नौवां दिन: श्री पार्श्वनाथ मंदिर में भक्ति और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम

Share This

दिगंबर जैन समाज द्वारा मनाए जा रहे दस लक्षण महापर्व का आयोजन पूरे क्षेत्र में बड़े उत्साह और श्रद्धा के साथ निरंतर जारी है। नौवें दिन श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर, लालपुरा में भक्ति और धर्ममय वातावरण छाया रहा। सुबह से ही श्रद्धालुओं का मंदिर में आगमन शुरू हो गया था और दिनभर धार्मिक कार्यक्रमों की श्रृंखला चलती रही।

सुबह के सत्र में पीत वस्त्रधारी श्रद्धालुओं ने विधि-विधानपूर्वक अभिषेक एवं शांतिधारा की। इस अवसर पर उत्तम आकिंचन धर्म की विशेष पूजा भी संपन्न हुई। शाम को आयोजित कार्यक्रम में शास्त्र वाचन, स्वाध्याय और प्रतिक्रमण हुआ, जिसे निधि जैन और शिल्पी जैन ने संपन्न कराया।

कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण बच्चों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ रहीं। इन प्रस्तुतियों में राजुल, भगवान पार्श्वनाथ, कमठ, ग्वाला, पुजारी, सेठ सुदर्शन, माताजी आदि चरित्रों का सुंदर और भावपूर्ण अभिनय किया गया। दर्शक बच्चों की प्रस्तुति देखकर भाव-विभोर हो उठे और तालियों की गड़गड़ाहट से उनका उत्साह बढ़ाया। पूरे कार्यक्रम का संचालन शिल्पी जैन, शालिनी जैन और पूजा जैन ने संयुक्त रूप से किया।

इस अवसर पर बड़ी संख्या में समाजबंधु, महिलाएं, बच्चे और वरिष्ठजन उपस्थित रहे। मंदिर परिसर भक्ति गीतों, भजनों और जयकारों से देर रात तक गूंजता रहा।

गौरतलब है कि दस लक्षण महापर्व के अंतर्गत नगर के अन्य मंदिरों—पंचायती पंसारी टोला, करनपुरा, छिपेटी, बरहीपुरा, फूलन देवी डांडा, सराय शेख, नया शहर और एसडी फील्ड—में भी विविध धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम निरंतर आयोजित किए जा रहे हैं।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

ब्राह्मण योद्धाओं से चंद्रपाल तक, इटावा की धरती पर लड़े गए कई ऐतिहासिक युद्ध

इटावा का ११वीं और १२वीं शताब्दी का इतिहास केवल एक भू-राजनीतिक दस्तावेज नहीं, बल्कि वीरता, आत्मसम्मान और संस्कृति की निरंतर रक्षा के संघर्ष की...

शिक्षाविद

डॉ. विद्याकांत तिवारी: साहित्य, शोध, शिक्षा और समाजसेवा का आदर्श उदाहरण

प्रयागराज के चाँदी गांव में 30 सितम्बर 1946 को जन्मे डॉ. विद्याकांत तिवारी एक साधारण परिवार से आते है। उनके पिता का निधन उस...

राजनीतिज्ञ

इटावा की राजनीति में सादगी और सेवा की मिसाल बने समाजवादी नेता सर्वेश शाक्य

सर्वेश शाक्य जनपद इटावा के एक ऐसे नाम हैं जिन्होंने शिक्षा, सेवा और सादगी को जीवन का मूल मंत्र बनाया। उनका पूरा जीवन इस...

प्रशासनिक अधिकारी

कुलपति प्रो. (डॉ.) अजय सिंह के नेतृत्व में नई ऊँचाइयों की ओर बढ़ता सैफई विश्वविद्यालय

प्रोफेसर (डॉ.) अजय सिंह चिकित्सा शिक्षा और प्रशासनिक नेतृत्व की दुनिया में एक जाना-माना नाम हैं, जिन्होंने चार दशकों से अधिक का अनुभव अर्जित...

प्रमुख संस्थान

इटावा का शीर्ष केमिस्ट्री कोचिंग संस्थान: जीविका केमिस्ट्री क्लासेज

आज के समय में अधिकांश कोचिंग संस्थान पूरी तरह से व्यावसायिक रूप ले चुके हैं। न ही छात्रों की संख्या पर कोई नियंत्रण होता...

चिकित्सक

डॉ. शिवओम वर्मा: एक समर्पित बाल रोग विशेषज्ञ और नवजात शिशु चिकित्सक

डॉ. शिवओम वर्मा एक उभरता हुआ नाम जो इटावा में नवजात शिशु और बालरोग विशेषज्ञ के रूप में विख्यात है। वह कुशल और अनुभवी...

चर्चित व्यक्तिव

K. Asif: भारतीय सिनेमा के अद्वितीय निर्माता और दिग्गज निर्देशक

भारतीय सिनेमा में कई ऐसे दिग्गज निर्देशक हुए हैं, जो उन्हें एक अनुपम पहचान देने में सफल रहे हैं। K. Asif भी उन दिग्गजों...

पत्रकार

राजकिशोर गुप्ता: ख़बरों के माध्यम से ग्रामीण अंचल में सकारात्मक बदलाव वाले पत्रकार

राजकिशोर गुप्ता इटावा में प्रभावशाली पत्रकार के रूप में प्रसिद्ध हैं। वे पत्रकारिता के क्षेत्र में 2002 में आए, उनके पास पत्रकरिता क्षेत्र का...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

उर्मिला शाक्य: “द लेडी कैफे” की प्रबंधक एवं ब्यूटी वेलनेस सेवाओं की अग्रणी विशेषज्ञ

उर्मिला शाक्य इटावा के बेहतरीन ब्यूटी सलून "The Lady Cafe- Makeup Studio, Salon and Academy"  की प्रबंधक हैं। वह ब्यूटी और वेलनेस सेवाओं में...

समाजसेवी

रूबी शर्मा: इटावा की एक प्रेरणादायक समाजसेवी

रूबी शर्मा, एक समर्पित और प्रेरणादायक समाजसेवी, जनपद इटावा में अपने उत्कृष्ट कार्यों के लिए जानी जाती हैं। वे नेकी मानव सेवा संस्थान की...

पूर्व अधिकारी

अवनीश कुमार राय: इटावा के पूर्व जिलाधिकारी एवं शानदार सुप्रशासक

अवनीश कुमार राय, जिलाधिकारी इटावा, एक कुशल प्रशासक के रूप में अपनी पहचान बना चुके हैं। उनका जन्म 25 जुलाई 1989 को हुआ। वे...