समाजवादी शिक्षक सभा ने मनाया शिक्षक दिवस, शिक्षकों को किया सम्मानित

Share This

आज पार्टी कार्यालय पर समाजवादी शिक्षक सभा के तत्वावधान में शिक्षक दिवस बड़े उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता शिक्षक सभा के जिला अध्यक्ष उपेंद्र यादव ने की, जबकि मुख्य अतिथि समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष प्रदीप शाक्य बबलू रहे।

कार्यक्रम की शुरुआत में सपा जिला अध्यक्ष प्रदीप शाक्य बबलू और शिक्षक सभा के जिला अध्यक्ष उपेंद्र यादव ने पदाधिकारियों के साथ मिलकर भारत के पूर्व राष्ट्रपति और महान दार्शनिक डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसके उपरांत विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमें पांच शिक्षकों को पार्टी पदाधिकारियों द्वारा सम्मानित किया गया।

विचार गोष्ठी को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि प्रदीप शाक्य बबलू ने डॉक्टर राधाकृष्णन के जीवन, उनके योगदान और शिक्षा के क्षेत्र में उनके अद्वितीय कार्यों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि डॉक्टर राधाकृष्णन ने शिक्षा को राष्ट्र निर्माण का मूल आधार बताया था और उनके विचार आज भी उतने ही प्रासंगिक हैं।

इस मौके पर जिला महासचिव वीरू भदोरिया, पूर्व प्रत्याशी सर्वेश शाक्य, जिला प्रवक्ता विक्की गुप्ता सहित अनेक नेताओं और शिक्षकों ने अपने विचार रखे। विचार गोष्ठी में विकास यादव, चेतन जैन, करण सिंह, शैलेंद्र प्रताप सिंह, धर्मेंद्र कुमार, रमेश कुमार, डॉक्टर लवलेश कुमार, सुरेश कुमार यादव, सुधीर कुमार यादव, शिव प्रताप, गौरव कुमार यादव आदि ने भी संबोधन किया।

कार्यक्रम में सपा जिला उपाध्यक्ष रवींद्र शुक्ला, आशीष राजपूत, अनवार हुसैन, सपा जिला सचिव डॉक्टर संतोष राठौर, रमेश यादव, समाजवादी पार्टी विधानसभा क्षेत्र इटावा अध्यक्ष उमेश राजपूत दुल्ले, युवा नेता गौरव यादव, अंकुर यादव, अवनीश आगमन, बृजेश यादव लाला, दीपू शरद, मोनू अग्निहोत्री, अनूप राजपूत, मनीष कठेरिया सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

इटावा पर हुआ लड़ाकू जाति‍ का अधि‍कार

1761 ई0 में पानीपत के युद्ध में मराठे  अहमदशाह अब्‍दाली से हार गये । अब्‍दाली  ने भारत से जाते समय अपने बहुत  से प्रदेश...

शिक्षाविद

कैलाश चंद्र यादव: नव युग के शिक्षा क्रांतिकारी का प्रेरणादायक सफ़र

कैलाश चंद्र यादव एक प्रख्यात शिक्षाविद् हैं जो पानकुंवर इंटरनेशनल स्कूल, मानिकपुर मोड, ग्वालियर बाईपास, इटावा और पानकुंवर इंटरनेशनल स्कूल, सराय दयानत के प्रबंधक...

राजनीतिज्ञ

पंडित संतोष चौधरी: समाज के लिए एक संघर्षी और सफल व्यवसायी

पंडित संतोष चौधरी का जन्म 25 दिसंबर, 1955 को उत्तर प्रदेश के इटावा जिले के पृथ्वीपुर ग्राम में हुआ। उनके पिता का नाम स्व०...

प्रशासनिक अधिकारी

संकट प्रबंधन में माहिर SSP इटावा ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव (IPS)

ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव भारतीय पुलिस सेवा के उन अधिकारियों में गिने जाते हैं जिन्होंने अपनी लगन, मेहनत और ईमानदारी से सेवा में विशेष पहचान...

प्रमुख संस्थान

ओम नवजीवन हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेण्टर, इटावा

बच्चों की सेहत एक परिवार के लिए महत्वपूर्ण मुद्दा है और इसकी देखभाल में कोई कमी नहीं होनी चाहिए। इटावा शहर में स्थित ओम...

चिकित्सक

डॉ. आशीष दीक्षित: इटावा के प्रसिद्ध होम्योपैथिक चिकित्सक और सामाजिक कार्यकर्त्ता

इटावा के प्रसिद्ध होम्योपैथिक चिकित्सक डॉ. अशोक दीक्षित के पुत्र डॉ. आशीष दीक्षित भी एक प्रसिद्ध होम्योपैथिक चिकित्सक हैं, उनकी प्राथमिक शिक्षा कानपुर से...

चर्चित व्यक्तिव

K. Asif: भारतीय सिनेमा के अद्वितीय निर्माता और दिग्गज निर्देशक

भारतीय सिनेमा में कई ऐसे दिग्गज निर्देशक हुए हैं, जो उन्हें एक अनुपम पहचान देने में सफल रहे हैं। K. Asif भी उन दिग्गजों...

पत्रकार

इटावा में ढाई दशक से ब्रेकिंग न्यूज़ की दुनिया में जनता का सबसे विश्वसनीय नाम दिनेश शाक्य

इटावा की पत्रकारिता का इतिहास सदैव समृद्ध और गौरवशाली रहा है। इस भूमि ने अनेक ऐसे पत्रकार दिए जिन्होंने सत्य, जनहित और निष्पक्षता को...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

उर्मिला शाक्य: “द लेडी कैफे” की प्रबंधक एवं ब्यूटी वेलनेस सेवाओं की अग्रणी विशेषज्ञ

उर्मिला शाक्य इटावा के बेहतरीन ब्यूटी सलून "The Lady Cafe- Makeup Studio, Salon and Academy"  की प्रबंधक हैं। वह ब्यूटी और वेलनेस सेवाओं में...

समाजसेवी

गौरैया की चहचहाहट में जीवन खोजती एक शिक्षिका : डॉ. सुनीता यादव

डॉ॰ सुनीता यादव का जन्म 21 जून 1976 को मैनपुरी जनपद के ग्राम अण्डनी, करहल में हुआ। पिता स्वर्गीय रामनारायण यादव, जो करहल के...

पूर्व अधिकारी

अभिनव रंजन श्रीवास्तव एक प्रभावी प्रशासनिक अधिकारी और कुशल टीम प्रबंधक

उत्तर प्रदेश की प्रशासनिक सेवा में अपनी कड़ी मेहनत और उत्कृष्ट प्रदर्शन से पहचान बनाने वाले इटावा के अपर जिलाधिकारी अभिनव रंजन श्रीवास्तव आज...