श्रीगणेश चतुर्थी महोत्सव में मेधावी हुए सम्मानित

Share This

भरथना (रिपोर्ट- तनुज श्रीवास्तव, 9720063658)- नगर व क्षेत्र की विभिन्न शिक्षण संस्थाओं से हाईस्कूल व इण्टरमीडिएट परीक्षा परिणाम 2025 में विद्यालय टॉप करने वाले करीब तीन दर्जन मेधावियों को श्री गणेश महोत्सव युवा समिति (रजि0) भरथना ने श्री गणेश चतुर्थी महोत्सव कार्यक्रम में सम्मानित किया।

गुरूवार की सांय कस्बा के आजाद रोड स्थित मन्दिर दानसहाय प्रांगण में श्री गणेश महोत्सव युवा समिति (रजि0) भरथना के तत्वाधान में चल रहे 17वें श्री गणेश चतुर्थी महोत्सव के दौरान सांय सम्पन्न होने वाली संगीतमयी आरती से पूर्व मेधावियों को सम्मानित किया गया। बतौर मुख्य अतिथि थाना प्रभारी निरीक्षक विक्रम सिंह ने पूर्व जि0पं0स0 मनोज यादव बण्टी, प्रधानाचार्य मनोज सिंह सेंगर के साथ समिति पदाधिकारियों की मौजूदगी में नगर व क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों से हाईस्कूल व इण्टरमीडिएट परीक्षा परिणाम में विद्यालय टॉप करने वाले करीब तीन दर्जन मेधावियों को महाराज गजानन के भव्य दरबार में प्रतीक चिन्ह्र व मैडल पहनाकर उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें सम्मानित किया गया। इससे पहले आगन्तुक अतिथियों ने आचार्य राहुल दीक्षित द्वारा कराये गये वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच विघ्नहर्ता भगवान श्रीगणेश का पूजन अर्चन किया। इस दौरान समिति अध्यक्ष राजू माहेश्वरी, महामंत्री सूरज कुमार, कोषाध्यक्ष रामजी तोमर, उपाध्यक्ष आशीष पोरवाल लालू, उपकोषाध्यक्ष चन्दन वर्मा, मंत्री चन्दू पाटिल, नेक्से पोरवाल, सीटू गुप्ता, सौरभ वर्मा, पवन यादव, गोरे वर्मा, सचिन कौशल, पम्मी यादव, नीरज वर्मा, शैलेन्द्र सेंगर बउआ, रोहित गुप्ता, छुनछुन कौशल, रितिक पोरवाल, मुकेश सविता, बॉबी यादव, प्रेम वर्मा, विपिन पोरवाल सहित समस्त पदाधिकारियों व सदस्यों की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

‘तपोभूमि‍ है इटावा की धरती’ पांडवों ने यहीं बनाई थी ‘महाभारत युद्ध’ की योजना

जनपद इटावा डेढ़ सौ वर्ष पुराना जि‍ला है। वर्तमान में यह कानपुर कमि‍श्‍नरी में शामि‍ल है। पूर्व में यह आगरा एंव इलाहाबाद कमि‍श्‍नरी में...

शिक्षाविद

महेश चन्द्र तिवारी : संस्कृत शिक्षा के प्रवाहक, प्रमुख समाजसेवी

महेश चंद्र तिवारी जनपद के एक छोटे से गाँव रामनगर उसराहर ताखा इटावा में जन्मे। उनके पिता का नाम स्व. श्री नाथूराम तिवारी है...

राजनीतिज्ञ

दिलीप यादव बबलू: जनप्रिय एवं समाजसेवी युवा भाजपा नेता

दिलीप यादव बबलू: जनप्रिय एवं समाजसेवी युवा भाजपा नेता दिलीप यादव बबलू, बसरेहर के ब्लॉक प्रमुख, एक जनप्रिय नेता हैं। उनका जन्म 27 जून, 1986...

प्रशासनिक अधिकारी

संघर्षों के बीच गढ़ा गया एक मजबूत व्यक्तित्व: सीओ चकरनगर अभय नारायण राय

अभय नारायण राय उत्तर प्रदेश पुलिस सेवा के उन चुनिंदा अधिकारियों में गिने जाते हैं, जिनकी पहचान केवल एक प्रशासनिक अधिकारी के रूप में...

प्रमुख संस्थान

आयुर्वेदिक चिकित्सा का सबसे विश्सनीय केंद्र पतंजलि चिकित्सालय, हर्षनगर, इटावा

पतंजलि चिकित्सालय, इटावा में सबसे पुराना और विश्वनीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय है। इस चिकित्सालय की स्थापना का मुख्य उद्देश्य लोगों को आयुर्वेद के माध्यम से...

चिकित्सक

डॉ एस. एस. परिहार: दंत चिकित्सा में विशेषज्ञ एवं मरीजों के प्रति सेवा और समर्पण के प्रतीक

डॉ एस. एस. परिहार, जिनका जन्म 30 नवम्बर 1991 को औरैया जनपद में हुआ, एक उदार ह्रदय और मरीजों के प्रति समर्पित दंत चिकित्सा...

चर्चित व्यक्तिव

शब्दों के जादूगर स्व. व्रजेंद्र गौड़ का इटावा से फिल्मी दुनिया में फिल्मफेयर तक का सफ़र

व्रजेंद्र गौड़ का जन्म 1 अप्रैल 1925 को उत्तर प्रदेश के इटावा में हुआ। वे हिंदी सिनेमा के एक प्रतिभाशाली पटकथा और संवाद लेखक...

पत्रकार

अन्नू चौरसिया: एक युवा और कर्मठ पत्रकार

अन्नू चौरसिया का जन्म 4 जुलाई 1990 को इटावा के मशहूर मोहल्ला पुरबिया टोला में हुआ। उनके पिता का नाम स्व. लालचंद्र चौरसिया और...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

सर्वेश यादव : एक समर्पित समाजसेवी और सुरक्षा एजेंसी के प्रबंधक

सर्वेश यादव, जनपद इटावा ही नहीं पूरे प्रदेश की सबसे भरोसेमंद सिक्योरिटी एजेंसी "एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस" के प्रबंधक हैं। वे एक व्यवहार...

समाजसेवी

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

पूर्व अधिकारी

प्रणता ऐश्वर्या (IAS): एक समर्पित और न्यायप्रिय प्रशासनिक अधिकारी

प्रणता ऐश्वर्या (IAS): एक समर्पित और न्यायप्रिय प्रशासनिक अधिकारी प्रणता ऐश्वर्या 2019 बैच की आईएएस अधिकारी हैं, और इटावा में मुख्य विकास अधिकारी के पद...