4 सितम्बर तक चलेगी भरथना नुमाइश

Share This

भरथना (रिपोर्ट- तनुज श्रीवास्तव, 9720063658)- प्रशासनिक स्वीकृति के बाद नगर में संचालित पं0 दीनदयाल उपाध्याय विकास प्रदर्शनी अब आगामी 4 सितम्बर तक अनवरत रूप से चलेगी। प्रशासन द्वारा दस दिन की बढाई गई परमीशन के चलते नगर व क्षेत्रवासी खेल, तमाशों, चाट पकौडी आदि घरेलू सामान की खरीद फरोख्त का जमकर लुत्फ उठायेगें। वहीं उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मण्डल भरथना ने नगर का व्यापार प्रभावित होने के कारण नुमाइश प्रदर्शनी की परमीशन न बढाये जाने की प्रशासन से अपील की थी।

बताते चलें कि नगर के जवाहर रोड स्थित एक मिल के प्रांगण में पं0 दीनदयाल उपाध्याय विकास प्रदर्शनी संचालित है। जिसकी स्वीकृति कार्यालय उपजिला मजिस्ट्रेट भरथना द्वारा दिनांक 10 जुलाई से 25 अगस्त, 2025 तक दी गई थी। अत्यधिक वर्षा होने के कारण प्रदर्शनी निर्धारित तिथि पर शुरू नहीं हो सकी। जिसके चलते प्रदर्शनी में लगी दुकानों का नुकसान होने के कारण स्वीकृति की समयावधि समाप्त होने पर प्रदर्शनी संचालकों द्वारा किये गये निवेदन पर स्थानीय प्रशासन ने 10 दिन की समयावधि बढा दी है। अब नगर व क्षेत्र के लोग आगामी 4 सितम्बर तक उक्त प्रदर्शनी का लुत्फ उठा सकेगें।

वहीं उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मण्डल भरथना के अध्यक्ष विमल पोरवाल (बण्टी) ने बताया कि नगर का व्यापार प्रभावित होने की दशा में व्यापार मण्डल ने जिला प्रशासन से उक्त नुमाइश प्रदर्शनी की समयावधि न बढाये जाने की पुरजोर माँग की थी। बाबजूद प्रशासन द्वारा नुमाइश प्रदर्शनी की परमीशन बढा दी गई है। व्यापार मण्डल व भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों ने शनिवार को उपजिलाधिकारी कार्यालय पर पहुँचकर उक्त परमीशन के सम्बन्ध में अपनी बात रखी। इस दौरान भाजपा मण्डल अध्यक्ष ओमप्रताप सिंह बण्टू गौर, हरिओम दुबे, अनूप जाटव, इमरान खान, रिंकू गुप्ता, चन्दन दुबे, जयदीप त्रिपाठी, मनीष गुप्ता, राजेश तिवारी, त्रिलोकी पोरवाल, शिवम गुप्ता, सौरभ दुबे, चेतन पोरवाल, सुमित गुप्ता आदि की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

अर्जुन सिंह भदौरि‍या ने कि‍या ‘लाल सेना’ का गठन

जि‍ले में अर्जुन सि‍हं भदौरि‍या ने गांवों के लोगों  को संगठि‍त कर सशस्‍त्र लाल सेना बनाकर क्रान्‍ि‍त के लि‍ये  पूर्ण  तैयारी कर ली थी।...

शिक्षाविद

डॉ. विद्याकांत तिवारी: साहित्य, शोध, शिक्षा और समाजसेवा का आदर्श उदाहरण

प्रयागराज के चाँदी गांव में 30 सितम्बर 1946 को जन्मे डॉ. विद्याकांत तिवारी एक साधारण परिवार से आते है। उनके पिता का निधन उस...

राजनीतिज्ञ

इटावा में ज़मीन से उठकर दिलों तक पहुंचा एक नाम – भाजपा नेता शरद बाजपेयी

शरद बाजपेयी का जीवन इटावा की सामाजिक-राजनीतिक चेतना में एक प्रेरक कहानी के रूप में देखा जाता है। वे उन चुनिंदा नेताओं में शामिल...

प्रशासनिक अधिकारी

नुमाइश से लेकर राहत कार्यों तक, इटावा के कर्मठ और जनप्रिय उपजिलाधिकारी : विक्रम सिंह राघव

विक्रम सिंह राघव उत्तर प्रदेश प्रशासनिक सेवा के उन युवा अधिकारियों में गिने जाते हैं जिन्होंने अपने ज्ञान, कार्यशैली और ईमानदारी से न केवल...

प्रमुख संस्थान

इटावा में 100 वर्षों से मिठास और विश्वास की पहचान : श्री बल्देव प्रसाद सुरेश यादव मिष्ठान भण्डार

इटावा की पहचान सिर्फ उसकी ऐतिहासिक धरोहरों या जनप्रतिनिधियों से नहीं, बल्कि उसकी मिठास से भी है, और इस मिठास का सबसे प्रामाणिक नाम...

चिकित्सक

शुगर का स्थायी इलाज: कुछ ही महीनों में पाएं पूर्ण मुक्ति-डॉ ए. के. गुप्ता

शुगर, आजकल एक आम बीमारी बन गई है। इसके चलते लोगों को जिंदगी भर अंग्रेजी दवाओं और इन्सुलिन के सहारे जीना पड़ता है। लेकिन...

चर्चित व्यक्तिव

राजनीति, कर्मचारी आंदोलन और शिक्षा, हरि किशोर तिवारी की बहुआयामी पहचान

इंजीनियर हरि किशोर तिवारी का नाम उत्तर प्रदेश के कर्मचारी आंदोलन, राजनीति और शिक्षा जगत में एक जाना-पहचाना नाम है। उन्होंने साधारण पृष्ठभूमि से...

पत्रकार

अमित यादव: श्रमजीवी पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सेवा और संघर्ष के प्रतीक

अमित यादव, जिन्हें रौली के नाम से भी जाना जाता है, 10 दिसंबर 1980 को भरथना में जन्मे। उनके पिता का नाम प्रेम सिंह...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

सर्वेश यादव : एक समर्पित समाजसेवी और सुरक्षा एजेंसी के प्रबंधक

सर्वेश यादव, जनपद इटावा ही नहीं पूरे प्रदेश की सबसे भरोसेमंद सिक्योरिटी एजेंसी "एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस" के प्रबंधक हैं। वे एक व्यवहार...

समाजसेवी

गौरैया की चहचहाहट में जीवन खोजती एक शिक्षिका : डॉ. सुनीता यादव

डॉ॰ सुनीता यादव का जन्म 21 जून 1976 को मैनपुरी जनपद के ग्राम अण्डनी, करहल में हुआ। पिता स्वर्गीय रामनारायण यादव, जो करहल के...

पूर्व अधिकारी

अवनीश कुमार राय: इटावा के पूर्व जिलाधिकारी एवं शानदार सुप्रशासक

अवनीश कुमार राय, जिलाधिकारी इटावा, एक कुशल प्रशासक के रूप में अपनी पहचान बना चुके हैं। उनका जन्म 25 जुलाई 1989 को हुआ। वे...