वन ट्रिलियन डॉलर अर्थव्यवस्था लक्ष्य हेतु डीएम ने की समीक्षा बैठक

Share This

प्रदेश की अर्थव्यवस्था को वन ट्रिलियन डॉलर के स्तर तक ले जाने के लिए जनपद स्तर पर वन ट्रिलियन डॉलर (OTD) सेल की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी शुभ्रान्त कुमार शुक्ल की अध्यक्षता में आयोजित की गई।

बैठक में जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनपद की आर्थिक प्रगति हेतु प्रत्येक विभाग अपने कार्यों पर विशेष बल दें। उन्होंने कहा कि उत्पादन वृद्धि के लिए सरकारी योजनाओं का अधिकतम उपयोग किया जाए और आंकड़ों की प्राथमिकता के साथ लक्ष्यों को प्राप्त करने की दिशा में कार्य किया जाए।

डीएम ने बताया कि वर्तमान में जनपद का जीडीपी 16,189.11 करोड़ रुपये है, जो कि प्रदेश का 0.63 प्रतिशत है, जबकि जनपद की वृद्धि दर 13.4 प्रतिशत है। मुख्य विकास अधिकारी अजय कुमार गौतम ने कहा कि उत्पादन के साथ-साथ रोजगार वृद्धि पर भी विशेष ध्यान दिया जाए।

जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी रमेश चंद्र ने अवगत कराया कि जनपद का प्राथमिक क्षेत्र में योगदान 38 प्रतिशत है, जिसे और बढ़ाने की आवश्यकता है। बैठक में निर्देश दिया गया कि OTD सेल के सभी अधिकारी एक एक्शन प्लान तैयार करें, जिसमें प्राथमिक, द्वितीयक और तृतीयक क्षेत्रों में उत्पादन वृद्धि के ठोस प्रयास हों, ताकि निवेश, रोजगार सृजन एवं अवस्थापना सुविधाओं का विस्तार सुनिश्चित किया जा सके।

बैठक में प्रभागीय वनाधिकारी सहित OTD सेल से संबंधित अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

जब अंग्रेजों ने इटावा छोड़ने का फरमान दि‍या

इस बीच ह्यूम  ने एक और दूरदर्शी कार्य कि‍या था। उन्‍होंने  इटावा में  स्‍ि‍थत खजाने का एक बड़ा भाग आगरा भेज दि‍या था तथा...

शिक्षाविद

महेश चन्द्र तिवारी : संस्कृत शिक्षा के प्रवाहक, प्रमुख समाजसेवी

महेश चंद्र तिवारी जनपद के एक छोटे से गाँव रामनगर उसराहर ताखा इटावा में जन्मे। उनके पिता का नाम स्व. श्री नाथूराम तिवारी है...

राजनीतिज्ञ

दिलीप यादव बबलू: जनप्रिय एवं समाजसेवी युवा भाजपा नेता

दिलीप यादव बबलू: जनप्रिय एवं समाजसेवी युवा भाजपा नेता दिलीप यादव बबलू, बसरेहर के ब्लॉक प्रमुख, एक जनप्रिय नेता हैं। उनका जन्म 27 जून, 1986...

प्रशासनिक अधिकारी

जनता के साथ खड़े रहने वाले जिलाधिकारी इटावा शुभ्रांत कुमार शुक्ल(IAS)

शुभ्रांत कुमार शुक्ल का जन्म 1 जनवरी 1970 को उत्तर प्रदेश के बहराइच जनपद में हुआ। प्रारम्भिक जीवन से ही वे अध्ययन में अत्यंत...

प्रमुख संस्थान

ओम नवजीवन हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेण्टर, इटावा

बच्चों की सेहत एक परिवार के लिए महत्वपूर्ण मुद्दा है और इसकी देखभाल में कोई कमी नहीं होनी चाहिए। इटावा शहर में स्थित ओम...

चिकित्सक

डॉ. मनीष कुमार: इटावा में वैदिक पद्दति से इलाज करने वाले आयुर्वेदिक चिकित्सक

आयुर्वेद, भारतीय लोगों के जीवन को स्वस्थ और संतुलित बनाए रखने के लिए सदियों से जानी जाती हैं। इसी को आधार बनाकर जनपद इटावा...

चर्चित व्यक्तिव

पिया बाजपेई: एक प्रतिभाशाली अदाकार का सफ़र

पिया बाजपेई: भारतीय फिल्म और मॉडल जो प्रमुख रूप से बॉलीवुड और साऊथ फिल्मों में प्रदर्शन करती हैं। वह वेंकट प्रभु की कॉमेडी फिल्म...

पत्रकार

जुनैद तैमूरी: पत्रकारिता में निष्ठा, पेशेवरता और समर्पण के प्रतीक

जुनैद तैमूरी: पत्रकारिता में निष्ठा, पेशेवरता और समर्पण के प्रतीक समाचार जगत में उन्मुक्त भविष्य की तलाश करने वाले पत्रकारों में से एक नाम हैं...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

उर्मिला शाक्य: “द लेडी कैफे” की प्रबंधक एवं ब्यूटी वेलनेस सेवाओं की अग्रणी विशेषज्ञ

उर्मिला शाक्य इटावा के बेहतरीन ब्यूटी सलून "The Lady Cafe- Makeup Studio, Salon and Academy"  की प्रबंधक हैं। वह ब्यूटी और वेलनेस सेवाओं में...

समाजसेवी

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

पूर्व अधिकारी