जाम और अतिक्रमण की समस्या को लेकर कांग्रेस नेता प्रशांत तिवारी ने सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा ज्ञापन

Share This

उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य प्रशांत तिवारी ने गुरुवार को शहर में बढ़ते जाम और अतिक्रमण की गंभीर समस्या को लेकर सिटी मजिस्ट्रेट से मुलाकात की और उन्हें एक ज्ञापन सौंपा।

ज्ञापन में प्रशांत तिवारी ने कहा कि इटावा शहर में फुटपाथों पर लगातार अतिक्रमण बढ़ रहा है, जिससे सड़क किनारे पैदल चलना और दोपहिया वाहन निकालना आम जनता के लिए बेहद मुश्किल हो गया है। उन्होंने बताया कि दोपहर 12 से 2 बजे के बीच शास्त्री चौराहा से बस स्टैंड तक जाम की स्थिति बनी रहती है।

तिवारी ने आरोप लगाया कि बड़े बस स्टैंड होने के बावजूद बसों को सड़क पर खड़ा करके यात्रियों को बैठाया जाता है, जिससे यातायात अवरुद्ध होता है। उन्होंने कहा कि बस स्टैंड तिराहा से लेकर शास्त्री चौराहे तक सबसे ज्यादा जाम का कारण आटो और ई-रिक्शा हैं, जिनके लिए एक तय रूट निर्धारित किया जाना चाहिए।

इसके साथ ही उन्होंने बताया कि रामनगर फाटक का पुल बंद होने से फर्रुखाबाद फाटक पर बना ओवरब्रिज लगातार जाम से ग्रसित रहता है। हाल ही में इसी क्षेत्र में एक छात्रा की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई, जो चिंताजनक है।

प्रशांत तिवारी ने सिटी मजिस्ट्रेट से अनुरोध किया कि शहर को जाम मुक्त एवं अतिक्रमण मुक्त करने के लिए ठोस कदम उठाए जाएं, ताकि आमजन को राहत मिल सके और भविष्य में किसी भी छात्र या नागरिक की जान न जाए।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

दि‍लों पर राज करती है जनपद प्रदर्शनी, फुव्वारा है ‘हृदय स्थल’ यहां होता है बि‍छड़ों का मि‍लन

शताब्‍दी वर्ष भी मना चुकी है प्रदर्शनी इटावा जनपद की संस्‍कृति‍ से जुड़ी जनपद प्रदर्शनी अपने जीवन के एक सौ वर्ष पूरे कर चुकी है।...

शिक्षाविद

अनुशासन, समर्पण और उत्कृष्ट शिक्षा का पर्याय, इटावा में केमिस्ट्री के सर्वश्रेष्ठ गुरु: विपिन पटेल

विपिन पटेल इटावा में शिक्षा के क्षेत्र में एक प्रतिष्ठित नाम हैं, जिन्होंने अपने समर्पण और मेहनत से हजारों छात्रों को सफलता की राह...

राजनीतिज्ञ

पत्रकारिता से राजनीति तक,  इटावा की राजनीति के मास्टरमाइंड उदय भान सिंह यादव

उदय भान सिंह यादव का जन्म 26 जून 1972 को हुआ। उनके पिता स्वर्गीय श्री विजय पाल सिंह यादव टेलीफोन विभाग में कार्यरत रहे...

प्रशासनिक अधिकारी

नुमाइश से लेकर राहत कार्यों तक, इटावा के कर्मठ और जनप्रिय उपजिलाधिकारी : विक्रम सिंह राघव

विक्रम सिंह राघव उत्तर प्रदेश प्रशासनिक सेवा के उन युवा अधिकारियों में गिने जाते हैं जिन्होंने अपने ज्ञान, कार्यशैली और ईमानदारी से न केवल...

प्रमुख संस्थान

इटावा में 100 वर्षों से मिठास और विश्वास की पहचान : श्री बल्देव प्रसाद सुरेश यादव मिष्ठान भण्डार

इटावा की पहचान सिर्फ उसकी ऐतिहासिक धरोहरों या जनप्रतिनिधियों से नहीं, बल्कि उसकी मिठास से भी है, और इस मिठास का सबसे प्रामाणिक नाम...

चिकित्सक

डॉ. डी. के. दुबे : एक प्रख्यात हड्डी रोग विशेषज्ञ

जनपद इटावा सहित आस-पास के जिलों में हड्डी रोग विशेषज्ञ के रूप में डॉ. डी. के. दुबे का नाम प्रमुखता से लिया जाता है,...

चर्चित व्यक्तिव

‘लपेटे में नेताजी’ से देश के घर-घर तक पहुँची कवि अवनीश त्रिपाठी की आवाज

इटावा की धरती ने समय-समय पर ऐसी प्रतिभाओं को जन्म दिया है, जिन्होंने अपनी मेहनत, प्रतिभा और समर्पण के बल पर राष्ट्रीय स्तर पर...

पत्रकार

वी पी राजन: पत्रकार, जनप्रतिनिधि और समाज सेवक का अनूठा संगम

वरिष्ठ पत्रकार वी पी राजन, जिनका पूरा नाम वीर पाल सिंह राजन है, इटावा के प्रसिद्ध और सम्मानित पत्रकारों में से एक हैं। उनका...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

सर्वेश यादव : एक समर्पित समाजसेवी और सुरक्षा एजेंसी के प्रबंधक

सर्वेश यादव, जनपद इटावा ही नहीं पूरे प्रदेश की सबसे भरोसेमंद सिक्योरिटी एजेंसी "एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस" के प्रबंधक हैं। वे एक व्यवहार...

समाजसेवी

गौरैया की चहचहाहट में जीवन खोजती एक शिक्षिका : डॉ. सुनीता यादव

डॉ॰ सुनीता यादव का जन्म 21 जून 1976 को मैनपुरी जनपद के ग्राम अण्डनी, करहल में हुआ। पिता स्वर्गीय रामनारायण यादव, जो करहल के...

पूर्व अधिकारी

संजय कुमार वर्मा: एक प्रभावशाली और कर्तव्यनिष्ठ पुलिस अधिकारी

संजय कुमार वर्मा एक IPS अधिकारी हैं और इटावा में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने अपनी पुलिस प्रशासनिक सेवाएं 14...