बकेवर में व्यापार प्रतिनिधि मंडल की बैठक संपन्न, व्यापारियों की समस्याओं पर हुई चर्चा

Share This

उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल बकेवर की बैठक बुधवार को हाईवे पुल के नीचे क्लब 24 में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष संतोष चौहान ने की, जबकि संचालन बकेवर अध्यक्ष पुरुषोत्तम मिश्रा ने किया।

बैठक में व्यापारियों की विभिन्न समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई। जिला उपाध्यक्ष मोनू उपाध्याय ने कहा कि बकेवर में बिजली विभाग द्वारा जबरन स्मार्ट मीटर लगाए जा रहे हैं, जिससे व्यापारियों का शोषण हो रहा है। बकेवर महामंत्री पवन सविता ने कहा कि बकेवर में बिजली आपूर्ति घंटों बाधित रहती है, जिस पर कार्रवाई होनी चाहिए।

अक्षित पाठक ने कहा कि कुछ लोग व्यापारियों की फर्जी शिकायत प्रशासन से कर रहे हैं, जो सरासर गलत है। उन्होंने अधिकारियों से इस मुद्दे पर मुलाकात करने की आवश्यकता बताई।

जिलाध्यक्ष संतोष चौहान ने व्यापारियों को आश्वासन दिया कि किसी भी व्यापारी का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सभी समस्याओं से जिलाधिकारी इटावा को अवगत कराया जाएगा।

बैठक में प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ. ए.के. शर्मा, जिला वरिष्ठ महामंत्री हरि गोपाल शुक्ला, जिला महामंत्री रमेश यादव, महिला जिला अध्यक्ष सुनीता कुशवाहा, जिला कोषाध्यक्ष लालजी पोरवाल, उद्योग मंच जिला अध्यक्ष मेजर पांडे, जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष लतीफ खान मंसूरी समेत बड़ी संख्या में पदाधिकारी और व्यापारी उपस्थित रहे।

अंत में जिलाध्यक्ष संतोष चौहान ने घोषणा की कि अगली बैठक सितंबर माह में अहेरीपुर में आयोजित की जाएगी।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

ईंटों से नहीं, इष्ट से जुड़ा है इटावा नाम का रहस्य, इष्टिकापुरी है हमारा इतिहास

जब आपसे कोई पूछे कि क्या इटावा का नाम ईंटों के कारण पड़ा, तो आप पूरे आत्मविश्वास के साथ उन्हें बता सकते हैं कि...

शिक्षाविद

कैलाश चंद्र यादव: नव युग के शिक्षा क्रांतिकारी का प्रेरणादायक सफ़र

कैलाश चंद्र यादव एक प्रख्यात शिक्षाविद् हैं जो पानकुंवर इंटरनेशनल स्कूल, मानिकपुर मोड, ग्वालियर बाईपास, इटावा और पानकुंवर इंटरनेशनल स्कूल, सराय दयानत के प्रबंधक...

राजनीतिज्ञ

इटावा की राजनीति में सादगी और सेवा की मिसाल बने समाजवादी नेता सर्वेश शाक्य

सर्वेश शाक्य जनपद इटावा के एक ऐसे नाम हैं जिन्होंने शिक्षा, सेवा और सादगी को जीवन का मूल मंत्र बनाया। उनका पूरा जीवन इस...

प्रशासनिक अधिकारी

संकट प्रबंधन में माहिर SSP इटावा ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव (IPS)

ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव भारतीय पुलिस सेवा के उन अधिकारियों में गिने जाते हैं जिन्होंने अपनी लगन, मेहनत और ईमानदारी से सेवा में विशेष पहचान...

प्रमुख संस्थान

मयूर प्रेस इटावा, प्रिंटिंग सम्बन्धी कार्यों के लिए सबसे भरोसेमंद स्थान

मयूर प्रेस इटावा, प्रिंटिंग उद्योग में 35 वर्षों के अनुभव और उत्कृष्टता के साथ, इटावा के निवासियों के लिए उच्चतम गुणवत्ता की प्रिंटिंग सेवाएँ...

चिकित्सक

डॉ. सतेन्द्र सिंह यादव: सेवा संकल्प के साथ चिकित्सा के क्षेत्र में अद्वितीय योगदान

स्वास्थ्य हमारे जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा है और हम अगर एक ऐसे व्यक्ति की बात करें जो स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में अपनी अद्वितीय...

चर्चित व्यक्तिव

पिया बाजपेई: एक प्रतिभाशाली अदाकार का सफ़र

पिया बाजपेई: भारतीय फिल्म और मॉडल जो प्रमुख रूप से बॉलीवुड और साऊथ फिल्मों में प्रदर्शन करती हैं। वह वेंकट प्रभु की कॉमेडी फिल्म...

पत्रकार

इटावा में तीन दशकों से सत्य की मशाल थामे वरिष्ठ पत्रकार गुलशन भाटी

स्वतंत्रता दिवस जैसे ऐतिहासिक दिन 15 अगस्त को जब पूरा देश आज़ादी का पर्व मनाता है, उसी दिन इटावा की पवित्र धरती पर एक...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

उर्मिला शाक्य: “द लेडी कैफे” की प्रबंधक एवं ब्यूटी वेलनेस सेवाओं की अग्रणी विशेषज्ञ

उर्मिला शाक्य इटावा के बेहतरीन ब्यूटी सलून "The Lady Cafe- Makeup Studio, Salon and Academy"  की प्रबंधक हैं। वह ब्यूटी और वेलनेस सेवाओं में...

समाजसेवी

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

पूर्व अधिकारी

अभिनव रंजन श्रीवास्तव एक प्रभावी प्रशासनिक अधिकारी और कुशल टीम प्रबंधक

उत्तर प्रदेश की प्रशासनिक सेवा में अपनी कड़ी मेहनत और उत्कृष्ट प्रदर्शन से पहचान बनाने वाले इटावा के अपर जिलाधिकारी अभिनव रंजन श्रीवास्तव आज...