होली प्वाइण्ट एकेडमी में सम्पन्न हुआ टेविल टेनिस टूर्नामेण्ट

Share This
भरथना (रिपोर्ट- तनुज श्रीवास्तव, 9720063658)- होली प्वाइण्ट एकेडमी में सहोदया स्कूल कॉम्पलेक्स, इटावा द्वारा टेबिल टेनिस टूर्नामेन्ट का आयोजन किया गया। यह टूर्नामेन्ट सीनियर वर्ग के छात्र-छात्राओं के लिए आयोजित किया गया।
टूर्नामेण्ट का उद्घाटन सर्वप्रथम माँ सरस्वती के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलन व माल्यार्पण करके सहोदया कमेटी के प्रधानाचार्यों द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। तत्पश्चात विशिष्ट अतिथि सी0बी0एस0ई0 सिटी कोर्डिनेटर/प्रधानाचार्य संत विवेकानन्द सीनियर सेकेण्डरी स्कूल डॉ0 आनन्द मोहन व सभी प्रधानाचार्यों का विद्यालय निदेशक डा0 प्रदीप चन्द्र पाण्डेय व प्रधानाचार्य मनोज मिश्रा द्वारा माल्यार्पण कर एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर स्वागत सम्मान किया गया। टूर्नामेन्ट में जनपद के सभी सी0बी0एस0ई0 बोर्ड सहोदया स्कूल कॉम्पलेक्स के विद्यालयों के प्रधानाचार्य भावना सिंह, अभिषेक सक्सेना, योगेन्द्र मिश्रा, धर्मेन्द्र शर्मा, सौरभ दुबे एवं खेल निरीक्षकों की उपस्थिति उल्लेखनीय रही। इस मौके पर डॉ0 आनन्द मोहन ने कहा कि खेल से करियर भी बनता है एवं स्वास्थ्य भी। मैं चाहूँगा कि आप सब भी अनुशासन में रहकर खेल के माध्यम से अपने जीवन को सफल बनायें।
टूर्नामेंट में सहोदया स्कूल कॉम्पलेक्स के सी0बी0एस0ई0 से सम्बद्ध विद्यालयों की 11 टीमों ने प्रतिभाग किया। जिसमें होली प्वाइण्ट एकेडमी, संत विवेकानन्द पब्लिक स्कूल, पुलिस मॉर्डन स्कूल, जयोत्री एकेडमी, सेंट मेरी स्कूल, दिल्ली पब्लिक स्कूल, एस0एस0 मैमोरियल स्कूल, सुदिति ग्लोबल एकेडमी, एरिस्टोटल वर्ल्ड स्कूल, रेड़वुड ग्लोबल स्कूल एवं नारायणा कॉलेज ऑफ साइन्स एण्ड आर्टस ने भाग लिया। जिसमें बालक वर्ग में प्रथम स्थान पर दिल्ली पब्लिक स्कूल की टीम, द्वितीय स्थान पर सेंट मेरी इंटर कॉलेज की टीम व तृतीय स्थान पर होली प्वाइण्ट एकेड़मी की टीम रही। वहीं बालिका वर्ग में प्रथम स्थान पर सेंट मेरी इण्टर कॉलेज की टीम, द्वितीय स्थान पर सेंट पीटर विद्यालय की टीम व तृतीय स्थान पर होली प्वाइण्ट एकेड़मी की टीम रही। सभी विद्यालयों के छात्र-छात्राओं को प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया। साथ ही विजेताओं को मैड़ल एवं प्रतीक चिह्न भी दिया गया। कार्यक्रम का आयोजन विद्यालय के खेल शिक्षक गौरव वर्मा द्वारा किया गया तथा संचालन छात्रा गरिमा एवं विधि ने किया। इस मौके पर अरूण मोटवानी, गौरव शाक्य, राहुल चौहान, दीपक सिंह चौहान, तान्या दुबे, आशीष मिश्रा, अनुराधा पाठक, गोविन्द शाक्य, आनंद तिवारी, रीना शर्मा आदि का विशेष सहयोग रहा।
Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

इटावा के राष्ट्र/राज्य पुरस्कार पाने वाले अध्यापक /अध्यापिकाओं की सूची

क्र0स0 नाम अध्‍यापक/अध्‍यापिका पद पुरस्‍कार प्राप्‍त विघालय  का नाम क्षेत्र    राष्‍ट्र राज्‍य 1 श्री ओउम प्रकाश प्र0अ0 प्रा0वि0नगला सलहदी जसवन्‍तनगर 1975 2 श्रीमती शिवदेवी प्र0अ0 उच्‍च प्रा0वि0 भरथना भरथना 1979 3 श्री जगदीश नरायन तिवारी प्र0अ0 प्रा0वि0 पछायगांव बढपुरा 1981 4 श्री रामकरन चौधरी प्र0अ0 प्रा0वि0 सूखाताल बढपुरा 1982 5 श्री...

शिक्षाविद

कैलाश चंद्र यादव: नव युग के शिक्षा क्रांतिकारी का प्रेरणादायक सफ़र

कैलाश चंद्र यादव एक प्रख्यात शिक्षाविद् हैं जो पानकुंवर इंटरनेशनल स्कूल, मानिकपुर मोड, ग्वालियर बाईपास, इटावा और पानकुंवर इंटरनेशनल स्कूल, सराय दयानत के प्रबंधक...

राजनीतिज्ञ

इटावा भाजपा की नींव रखने वाले, अटल निष्ठा और अटूट संघर्ष की प्रतिमूर्ति स्वर्गीय अशोक दुबे “दद्दा”

27 अक्टूबर 1954 को जन्मे स्वर्गीय अशोक दुबे “दद्दा” उस दौर में राजनीति में सक्रिय हुए जब इटावा की धरती पर समाजवादी राजनीति का...

प्रशासनिक अधिकारी

संकट प्रबंधन में माहिर SSP इटावा ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव (IPS)

ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव भारतीय पुलिस सेवा के उन अधिकारियों में गिने जाते हैं जिन्होंने अपनी लगन, मेहनत और ईमानदारी से सेवा में विशेष पहचान...

प्रमुख संस्थान

इटावा में पहली बार, ऑन-साइट प्रिंटिंग सेवा: प्रिंटबाला

अब इटावा के लोगों के लिए एक शानदार मौका! पहली बार, PRINT dial Print World Pvt. Ltd. आपको आपके स्थान  पर ही पूरी प्रिंटिंग...

चिकित्सक

डॉ. सतेन्द्र सिंह यादव: सेवा संकल्प के साथ चिकित्सा के क्षेत्र में अद्वितीय योगदान

स्वास्थ्य हमारे जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा है और हम अगर एक ऐसे व्यक्ति की बात करें जो स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में अपनी अद्वितीय...

चर्चित व्यक्तिव

इटावा के ‘फैब फोर’: आकर्षक व्यक्तित्व और बेमिसाल प्रशासन का परफेक्ट कॉम्बो

इटावा में इन दिनों चार प्रमुख अधिकारियों की चर्चा जोरों पर है। जिलाधिकारी अवनीश राय, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा, मुख्य विकास अधिकारी...

पत्रकार

वेदव्रत गुप्ता: वरिष्ठ पत्रकार, साहित्यकार और सामाजिक कार्यकर्ता का अद्वितीय संगम

यहाँ कहीं न कहीं जीवन के हर क्षेत्र में सफल होने का रहस्य यही है कि हम कठिनाइयों के मुकाबले संघर्ष करते हैं और...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

सर्वेश यादव : एक समर्पित समाजसेवी और सुरक्षा एजेंसी के प्रबंधक

सर्वेश यादव, जनपद इटावा ही नहीं पूरे प्रदेश की सबसे भरोसेमंद सिक्योरिटी एजेंसी "एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस" के प्रबंधक हैं। वे एक व्यवहार...

समाजसेवी

गौरैया की चहचहाहट में जीवन खोजती एक शिक्षिका : डॉ. सुनीता यादव

डॉ॰ सुनीता यादव का जन्म 21 जून 1976 को मैनपुरी जनपद के ग्राम अण्डनी, करहल में हुआ। पिता स्वर्गीय रामनारायण यादव, जो करहल के...

पूर्व अधिकारी

प्रणता ऐश्वर्या (IAS): एक समर्पित और न्यायप्रिय प्रशासनिक अधिकारी

प्रणता ऐश्वर्या (IAS): एक समर्पित और न्यायप्रिय प्रशासनिक अधिकारी प्रणता ऐश्वर्या 2019 बैच की आईएएस अधिकारी हैं, और इटावा में मुख्य विकास अधिकारी के पद...