बार एसोसियेशन भरथना ने उपजिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

Share This
भरथना (रिपोर्ट- तनुज श्रीवास्तव, 9720063658)- बार एसोसियेशन भरथना द्वारा उत्तर प्रदेश के अधिवक्ताओं को 25 हजार रूपया मासिक पेंशन व अधिवक्ता संरक्षण अधिनियम सहित छः सूत्रीय माँगों का प्रदेश के कानून मंत्री को सम्बोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी को सौंपा।
शुक्रवार को उपजिलाधिकारी काव्या सी (आई0ए0एस0) को सौंपे गये ज्ञापन पत्र में बार एसोसियेशन भरथना के अध्यक्ष रमेश चन्द्र यादव व महामंत्री राजीव श्रीवास्तव सहित अन्य अधिवक्ताओं ने बताया कि अधिवक्ता हमेशा समाज के सभी वर्गों के न्याय की लडाई लडते हैं। वकीलों ने सदैव गुण्डा, माफियाओं के विरूद्ध निडर होकर पैरवी की है। ऐसी स्थिति में उक्त न्यायिक कार्य करते-करते अधिवक्ता भी 60 वर्ष की उम्र पर पहुँच जाते हैं, जिससे उनका स्वास्थ्य भी खराब रहता है। इन्हीं समस्याओं को दृष्टिगत रखते हुए अधिवक्ताओं ने ज्ञापन के माध्यम से शीघ्र अधिवक्ता संरक्षण अधिनियम लागू करने, सभी अधिवक्ताओं को 60 वर्ष की उम्र के बाद 25 हजार रूपया मासिक पेंशन देने, देश के बडे चिकित्सालयों में 10 लाख रूपया तक कैशलेस इलाज की सुविधा देने, नये अधिवक्ताओं को पंजीकरण के बाद से 5 वर्ष तक 10 हजार रूपये दिये जायें, अधिवक्ता न्याय अधिकारी होता है, इसलिए उसका सडक टोल टैक्स फ्री किया जाये। ज्ञापन सौंपने के दौरान सुभाष चन्द्र यादव, आदित्य प्रकाश श्रीवास्तव, रामकुमार यादव, अशोक श्रीवास्तव, सुबोध यादव, रविन्द्र सिंह चौहान, सत्यप्रकाश यादव, उपेन्द्र सिंह चौहान, महावीर सिंह यादव, राजकुमार तिवारी, सुदामा लाल दोहरे, भूपेन्द्र यादव, नरेन्द्र दिवाकर, सुधीर यादव, पंकज यादव, देवेन्द्र यादव, कृष्णहरि दुबे, गोविन्द मिश्रा सहित समस्त अधिवक्ताओं की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।
Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

इटावा में हुई थी ‘नदी नारे ना जाओ श्याम पैंया परूं’ गाने की शूटिंग

'नदी नाले ना जाओ श्याम पैंया परूं' गाने की शूटिंग इटावा के बीहड़ में हुई थी। यह गाना फ़िल्म 'मुझे जीने दो' का हिस्सा...

शिक्षाविद

कैलाश चंद्र यादव: नव युग के शिक्षा क्रांतिकारी का प्रेरणादायक सफ़र

कैलाश चंद्र यादव एक प्रख्यात शिक्षाविद् हैं जो पानकुंवर इंटरनेशनल स्कूल, मानिकपुर मोड, ग्वालियर बाईपास, इटावा और पानकुंवर इंटरनेशनल स्कूल, सराय दयानत के प्रबंधक...

राजनीतिज्ञ

अभिषेक यादव अंशुल: जनता के दिलों में बसे युवा सपा नेता

अभिषेक यादव अंशुल: जनता के दिलों में बसे युवा सपा नेता अभिषेक यादव अंशुल का जन्म 29 सितंबर 1987 को उत्तर प्रदेश के इटावा जिले...

प्रशासनिक अधिकारी

जनता के साथ खड़े रहने वाले जिलाधिकारी इटावा शुभ्रांत कुमार शुक्ल(IAS)

शुभ्रांत कुमार शुक्ल का जन्म 1 जनवरी 1970 को उत्तर प्रदेश के बहराइच जनपद में हुआ। प्रारम्भिक जीवन से ही वे अध्ययन में अत्यंत...

प्रमुख संस्थान

इटावा लाइव के साथ डिजिटल एडवरटाइजिंग के लाभ

जनपद इटावा में विगत 13 वर्षो से न्यूज़ एवं आर्टिकल को लेकर एक विशेष स्थान रखने वाले इटावा लाइव के माध्यम से आप अपना...

चिकित्सक

डॉ एस. एस. परिहार: दंत चिकित्सा में विशेषज्ञ एवं मरीजों के प्रति सेवा और समर्पण के प्रतीक

डॉ एस. एस. परिहार, जिनका जन्म 30 नवम्बर 1991 को औरैया जनपद में हुआ, एक उदार ह्रदय और मरीजों के प्रति समर्पित दंत चिकित्सा...

चर्चित व्यक्तिव

K. Asif: भारतीय सिनेमा के अद्वितीय निर्माता और दिग्गज निर्देशक

भारतीय सिनेमा में कई ऐसे दिग्गज निर्देशक हुए हैं, जो उन्हें एक अनुपम पहचान देने में सफल रहे हैं। K. Asif भी उन दिग्गजों...

पत्रकार

यशवंत कुमार चतुर्वेदी: इटावा के एक अद्वितीय पत्रकार

यशवंत कुमार चतुर्वेदी का जन्म 3 फरवरी 1965 को कोठी कैस्त जसवंतनगर में हुआ। उनके पिता का नाम स्वर्गीय कौशलेंद्र नाथ चतुर्वेदी है  और...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

उर्मिला शाक्य: “द लेडी कैफे” की प्रबंधक एवं ब्यूटी वेलनेस सेवाओं की अग्रणी विशेषज्ञ

उर्मिला शाक्य इटावा के बेहतरीन ब्यूटी सलून "The Lady Cafe- Makeup Studio, Salon and Academy"  की प्रबंधक हैं। वह ब्यूटी और वेलनेस सेवाओं में...

समाजसेवी

गौरैया की चहचहाहट में जीवन खोजती एक शिक्षिका : डॉ. सुनीता यादव

डॉ॰ सुनीता यादव का जन्म 21 जून 1976 को मैनपुरी जनपद के ग्राम अण्डनी, करहल में हुआ। पिता स्वर्गीय रामनारायण यादव, जो करहल के...

पूर्व अधिकारी

प्रणता ऐश्वर्या (IAS): एक समर्पित और न्यायप्रिय प्रशासनिक अधिकारी

प्रणता ऐश्वर्या (IAS): एक समर्पित और न्यायप्रिय प्रशासनिक अधिकारी प्रणता ऐश्वर्या 2019 बैच की आईएएस अधिकारी हैं, और इटावा में मुख्य विकास अधिकारी के पद...