इटावा में ‘हर घर तिरंगा, हर घाट तिरंगा’ अभियान के तहत तिरंगा यात्रा और वृक्षारोपण का आयोजन

Share This

‘हर घर तिरंगा, हर घाट तिरंगा’ अभियान के अंतर्गत सामाजिक वानिकी प्रभाग इटावा, जिला गंगा समिति एवं जिला पर्यावरण समिति के संयुक्त तत्वावधान में लीडर्स इंटरनेशनल स्कूल, मानिकपुर मोड़ पर तिरंगा यात्रा एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में विद्यार्थी, शिक्षक और स्थानीय लोग शामिल हुए, जिन्होंने तिरंगा लहराते हुए राष्ट्रीय एकता और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

स्कूल के डायरेक्टर मंजेश कुशवाहा ने बताया कि ‘हर घर तिरंगा’ अभियान का उद्देश्य भारत के प्रत्येक नागरिक को राष्ट्रीय ध्वज के साथ भावनात्मक रूप से जोड़ना है। यह पहल राष्ट्रीय एकता, अखंडता और समरसता को सुदृढ़ करने में अहम भूमिका निभाती है। उन्होंने कहा कि तिरंगा केवल एक झंडा नहीं, बल्कि यह हमारे गौरव और स्वाभिमान का प्रतीक है।

प्रधानाचार्य कार्व यादव ने वृक्षारोपण के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए वृक्षारोपण को प्रोत्साहित करना जरूरी है। आमजन को वृक्षों के लाभ एवं उनके संरक्षण के तरीकों से अवगत कराकर वृक्ष लगाने के लिए प्रेरित किया जाना चाहिए। इससे न केवल पर्यावरण सुरक्षित होगा, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए भी एक स्वच्छ और स्वस्थ वातावरण सुनिश्चित होगा।

डीपीओ नमामि गंगे, संजीव चौहान ने कहा कि यह अभियान देशभक्ति की भावना को प्रबल करने के साथ ही राष्ट्रध्वज के महत्व के प्रति जागरूकता बढ़ाता है। “तिरंगा सिर्फ एक झंडा नहीं, यह हमारे स्वाभिमान की पहचान है।” उन्होंने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान एक ऐसी पहल है, जिसमें पूरा देश एक परिवार की तरह जुड़कर राष्ट्रीय एकता का संदेश देता है।

कार्यक्रम को सफल बनाने में जेआरएफ डॉ. संगीता, सुरेश कुमार, इम्तेश राव, इमरान, रविंद्र कुमार, गणेश, शमशाद सोहेल, अभय एवं रतन तिवारी का उल्लेखनीय योगदान रहा। कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों ने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया और तिरंगे के सम्मान की प्रतिज्ञा दोहराई।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

जब कांग्रेस संस्थापक ए.ओ. ह्यूम महि‍ला भेष में भागे इटावा से

ए.ओ. ह्यूम, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के संस्थापक और ब्रिटिश प्रशासक, का जीवन भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के शुरुआती दौर की घटनाओं से गहराई से जुड़ा...

शिक्षाविद

इटावा में शिक्षा को संस्कार और आधुनिक सोच के साथ आगे बढ़ा रहे शिखर चतुर्वेदी

इटावा की धरती ने सदैव ऐसे प्रेरक व्यक्तित्व दिए हैं जिन्होंने शिक्षा, संस्कृति और समाज को नई दिशा दी। इन्हीं में एक नाम है...

राजनीतिज्ञ

डॉ. ज्योति वर्मा को उनके कार्यों ने भाजपा में दिलाई नई पहचान

विद्यार्थी परिषद की जिला प्रमुख से लेकर भाजपा जिला मंत्री तक का सफरनामा इटावा। वर्ष 1990 में हाई स्कूल से अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की...

प्रशासनिक अधिकारी

अभिनव रंजन श्रीवास्तव एक प्रभावी प्रशासनिक अधिकारी और कुशल टीम प्रबंधक

उत्तर प्रदेश की प्रशासनिक सेवा में अपनी कड़ी मेहनत और उत्कृष्ट प्रदर्शन से पहचान बनाने वाले इटावा के अपर जिलाधिकारी अभिनव रंजन श्रीवास्तव आज...

प्रमुख संस्थान

आयुर्वेदिक चिकित्सा का सबसे विश्सनीय केंद्र पतंजलि चिकित्सालय, हर्षनगर, इटावा

पतंजलि चिकित्सालय, इटावा में सबसे पुराना और विश्वनीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय है। इस चिकित्सालय की स्थापना का मुख्य उद्देश्य लोगों को आयुर्वेद के माध्यम से...

चिकित्सक

शुगर का स्थायी इलाज: कुछ ही महीनों में पाएं पूर्ण मुक्ति-डॉ ए. के. गुप्ता

शुगर, आजकल एक आम बीमारी बन गई है। इसके चलते लोगों को जिंदगी भर अंग्रेजी दवाओं और इन्सुलिन के सहारे जीना पड़ता है। लेकिन...

चर्चित व्यक्तिव

इटावा के ‘फैब फोर’: आकर्षक व्यक्तित्व और बेमिसाल प्रशासन का परफेक्ट कॉम्बो

इटावा में इन दिनों चार प्रमुख अधिकारियों की चर्चा जोरों पर है। जिलाधिकारी अवनीश राय, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा, मुख्य विकास अधिकारी...

पत्रकार

विशुन चौधरी: पत्रकारिता में उत्कृष्टता के साथ प्रेस क्लब की स्थापना में सहयोगी

विशुन कुमार चौधरी का जन्म 26 जनवरी 1962 को पुराना शहर इटावा में मोहल्ला शाहग्रान में हुआ। यह मोहल्ला छिपैटी और पुरबिया टोला के...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

सर्वेश यादव : एक समर्पित समाजसेवी और सुरक्षा एजेंसी के प्रबंधक

सर्वेश यादव, जनपद इटावा ही नहीं पूरे प्रदेश की सबसे भरोसेमंद सिक्योरिटी एजेंसी "एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस" के प्रबंधक हैं। वे एक व्यवहार...

समाजसेवी

गौरैया की चहचहाहट में जीवन खोजती एक शिक्षिका : डॉ. सुनीता यादव

डॉ॰ सुनीता यादव का जन्म 21 जून 1976 को मैनपुरी जनपद के ग्राम अण्डनी, करहल में हुआ। पिता स्वर्गीय रामनारायण यादव, जो करहल के...

पूर्व अधिकारी