ड्रोन तकनीक भविष्य के युद्धों में होगी निर्णायक: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह

Share This

नई दिल्ली। राजनाथ सिंह ने आधुनिक युद्धों में तेजी से बदलती रणनीतियों और वैश्विक सुरक्षा परिदृश्य को लेकर बड़ा बयान दिया है। नई दिल्ली में आयोजित ‘नेशनल डिफेंस इंडस्ट्रीज कॉन्क्लेव’ (NDIC) को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि हाल के अंतरराष्ट्रीय संघर्षों ने युद्ध की प्रकृति को पूरी तरह बदल दिया है।

रक्षा मंत्री ने रूस-यूक्रेन युद्ध और ईरान-इजराइल-अमेरिका संघर्ष का उल्लेख करते हुए कहा कि पूरी दुनिया इन घटनाओं को ध्यान से देख रही है। इन युद्धों से मिले अनुभव यह स्पष्ट करते हैं कि ड्रोन और एंटी-ड्रोन (काउंटर-ड्रोन) तकनीक भविष्य के युद्धों में निर्णायक भूमिका निभाने वाली हैं।

उन्होंने कहा, “आज के युद्ध केवल पारंपरिक हथियारों तक सीमित नहीं हैं, बल्कि तकनीकी क्षमता ही जीत-हार तय कर रही है। ड्रोन तकनीक ने युद्ध के मैदान में नई दिशा दी है।”

राजनाथ सिंह ने आत्मनिर्भर भारत के लक्ष्य पर जोर देते हुए कहा कि देश को केवल ड्रोन निर्माण तक सीमित नहीं रहना चाहिए, बल्कि इसके पूरे इकोसिस्टम को देश में विकसित करना होगा। उन्होंने कहा, “हमें ड्रोन के सॉफ्टवेयर, इंजन, बैटरी और यहां तक कि उसके मोल्ड (Mould) भी भारत में ही तैयार करने होंगे।”

रक्षा मंत्री ने स्पष्ट किया कि भारत को रक्षा उत्पादन के हर स्तर पर आत्मनिर्भर बनना होगा, ताकि किसी भी महत्वपूर्ण तकनीक या उपकरण के लिए अन्य देशों पर निर्भरता समाप्त की जा सके। उन्होंने कहा कि यह रणनीति न केवल देश की सुरक्षा को मजबूत करेगी, बल्कि भारत को रक्षा निर्माण के क्षेत्र में वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धी भी बनाएगी।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

Thank You Etawah : भरोसे, मेहनत और अपनेपन के 16 साल

Thank You Etawah… इटावा लाइव की शुरुआत किसी बड़े संसाधन, टीम या चमक-दमक के साथ नहीं हुई थी। इसकी नींव एक छोटे से सपने पर...

शिक्षाविद

कैलाश चंद्र यादव: नव युग के शिक्षा क्रांतिकारी का प्रेरणादायक सफ़र

कैलाश चंद्र यादव एक प्रख्यात शिक्षाविद् हैं जो पानकुंवर इंटरनेशनल स्कूल, मानिकपुर मोड, ग्वालियर बाईपास, इटावा और पानकुंवर इंटरनेशनल स्कूल, सराय दयानत के प्रबंधक...

राजनीतिज्ञ

पत्रकारिता से राजनीति तक,  इटावा की राजनीति के मास्टरमाइंड उदय भान सिंह यादव

उदय भान सिंह यादव का जन्म 26 जून 1972 को हुआ। उनके पिता स्वर्गीय श्री विजय पाल सिंह यादव टेलीफोन विभाग में कार्यरत रहे...

प्रशासनिक अधिकारी

नुमाइश से लेकर राहत कार्यों तक, इटावा के कर्मठ और जनप्रिय उपजिलाधिकारी : विक्रम सिंह राघव

विक्रम सिंह राघव उत्तर प्रदेश प्रशासनिक सेवा के उन युवा अधिकारियों में गिने जाते हैं जिन्होंने अपने ज्ञान, कार्यशैली और ईमानदारी से न केवल...

प्रमुख संस्थान

मयूर प्रेस इटावा, प्रिंटिंग सम्बन्धी कार्यों के लिए सबसे भरोसेमंद स्थान

मयूर प्रेस इटावा, प्रिंटिंग उद्योग में 35 वर्षों के अनुभव और उत्कृष्टता के साथ, इटावा के निवासियों के लिए उच्चतम गुणवत्ता की प्रिंटिंग सेवाएँ...

चिकित्सक

डॉ. डी. के. दुबे : एक प्रख्यात हड्डी रोग विशेषज्ञ

जनपद इटावा सहित आस-पास के जिलों में हड्डी रोग विशेषज्ञ के रूप में डॉ. डी. के. दुबे का नाम प्रमुखता से लिया जाता है,...

चर्चित व्यक्तिव

K. Asif: भारतीय सिनेमा के अद्वितीय निर्माता और दिग्गज निर्देशक

भारतीय सिनेमा में कई ऐसे दिग्गज निर्देशक हुए हैं, जो उन्हें एक अनुपम पहचान देने में सफल रहे हैं। K. Asif भी उन दिग्गजों...

पत्रकार

जुनैद तैमूरी: पत्रकारिता में निष्ठा, पेशेवरता और समर्पण के प्रतीक

जुनैद तैमूरी: पत्रकारिता में निष्ठा, पेशेवरता और समर्पण के प्रतीक समाचार जगत में उन्मुक्त भविष्य की तलाश करने वाले पत्रकारों में से एक नाम हैं...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

उर्मिला शाक्य: “द लेडी कैफे” की प्रबंधक एवं ब्यूटी वेलनेस सेवाओं की अग्रणी विशेषज्ञ

उर्मिला शाक्य इटावा के बेहतरीन ब्यूटी सलून "The Lady Cafe- Makeup Studio, Salon and Academy"  की प्रबंधक हैं। वह ब्यूटी और वेलनेस सेवाओं में...

समाजसेवी

रूबी शर्मा: इटावा की एक प्रेरणादायक समाजसेवी

रूबी शर्मा, एक समर्पित और प्रेरणादायक समाजसेवी, जनपद इटावा में अपने उत्कृष्ट कार्यों के लिए जानी जाती हैं। वे नेकी मानव सेवा संस्थान की...

पूर्व अधिकारी

अभिनव रंजन श्रीवास्तव एक प्रभावी प्रशासनिक अधिकारी और कुशल टीम प्रबंधक

उत्तर प्रदेश की प्रशासनिक सेवा में अपनी कड़ी मेहनत और उत्कृष्ट प्रदर्शन से पहचान बनाने वाले इटावा के अपर जिलाधिकारी अभिनव रंजन श्रीवास्तव आज...