पौधारोपण एवं पर्यावरण गोष्ठी का आयोजन, विशेषज्ञों ने बताए पेड़-पौधों के महत्व

Share This

इण्डियन रेडक्रॉस सोसायटी, इटावा एवं पं. दीनदयाल उपाध्याय जागृति समिति, इटावा के संयुक्त तत्वावधान में नारायण कॉलेज साइंस एंड आर्ट के प्रांगण में पौधारोपण कार्यक्रम एवं पर्यावरण गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कॉलेज के चेयरमैन व वरिष्ठ भाजपा नेता इंजीनियर हरिकिशोर तिवारी ने की।

कार्यक्रम में बोलते हुए कॉलेज के वाइस चेयरमैन इंजीनियर अंकित तिवारी ने कहा कि “मनुष्य के जीवन में पेड़-पौधों से अनंत लाभ प्राप्त होते हैं। जीवन शब्द दो तत्वों ‘जीव’ और ‘वन’ से मिलकर बना है, जो पेड़ों की हमारे अस्तित्व में अहम भूमिका को दर्शाता है।”

इण्डियन रेडक्रॉस सोसायटी, इटावा के चेयरमैन एवं विश्व हिंदू परिषद के उपाध्यक्ष डॉ. के.के. सक्सेना ने कहा कि “पेड़ न केवल पर्यावरण को ठंडा करते हैं, बल्कि मानसिक शांति भी प्रदान करते हैं।”

कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. धर्मेंद्र शर्मा ने बताया कि पेड़ वातावरण से कार्बन डाइऑक्साइड को अवशोषित कर स्वच्छ हवा प्रदान करते हैं, लेकिन लगातार वनों की कटाई के कारण यह संतुलन बिगड़ता जा रहा है।

अपना दल (एस) के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य एवं इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी के सचिव डॉ. हरीशंकर पटेल ने कहा कि “मनुष्य के जीवन की हर धड़कन का आधार पेड़-पौधे और वनस्पतियाँ हैं। इनका संरक्षण ही हमारे जीवन का संरक्षण है।”

वहीं व्यूटी मंत्रा मेकओवर एंड एकेडमी की संचालिका श्रद्धा पटेल ने कहा कि “पेड़ लगाना और उनकी रक्षा करना हम सभी की प्राथमिकता होनी चाहिए।”

इस कार्यक्रम में पौधारोपण के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण पर जागरूकता भी फैलाई गई। कार्यक्रम को सफल बनाने में मुकेश कुमार, शुभी पटेल, प्रताप सिंह सहित अन्य कार्यकर्ताओं का सराहनीय योगदान रहा।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

इटावा पर हुआ लड़ाकू जाति‍ का अधि‍कार

1761 ई0 में पानीपत के युद्ध में मराठे  अहमदशाह अब्‍दाली से हार गये । अब्‍दाली  ने भारत से जाते समय अपने बहुत  से प्रदेश...

शिक्षाविद

नमिता तिवारी: एक महिला सशक्तिकरण के चमकते सितारे का अद्भुत सफ़र

नमिता तिवारी का जन्म 4 जुलाई 1969 को उत्तर प्रदेश के इटावा जिले के मुबारकपुर गांव में हुआ। उनके पिता का नाम श्री अरविन्द...

राजनीतिज्ञ

संघ के संस्कारों के साथ 55 वर्षों से राष्ट्रभक्ति की अखंड ज्योति थामें डॉ० रमाकान्त शर्मा

डॉ० रमाकान्त शर्मा का जन्म 17 नवम्बर 1957 को में हुआ। उनका बचपन ग्रामीण परिवेश में बीता, जहाँ सादगी, संस्कार और परिश्रम का संगम...

प्रशासनिक अधिकारी

जनता के साथ खड़े रहने वाले जिलाधिकारी इटावा शुभ्रांत कुमार शुक्ल(IAS)

शुभ्रांत कुमार शुक्ल का जन्म 1 जनवरी 1970 को उत्तर प्रदेश के बहराइच जनपद में हुआ। प्रारम्भिक जीवन से ही वे अध्ययन में अत्यंत...

प्रमुख संस्थान

द लेडी कैफे: एक प्रीमियम मेकअप स्टुडियो, सैलून एवं फैशन बुटीक

आज के जीवन में सौंदर्य और आकर्षण का महत्व बहुत बढ़ गया है। हर व्यक्ति खुद को सुंदर, आत्मनिर्भर और प्रभावशाली दिखना चाहता है।...

चिकित्सक

शुगर का स्थायी इलाज: कुछ ही महीनों में पाएं पूर्ण मुक्ति-डॉ ए. के. गुप्ता

शुगर, आजकल एक आम बीमारी बन गई है। इसके चलते लोगों को जिंदगी भर अंग्रेजी दवाओं और इन्सुलिन के सहारे जीना पड़ता है। लेकिन...

चर्चित व्यक्तिव

राजनीति, कर्मचारी आंदोलन और शिक्षा, हरि किशोर तिवारी की बहुआयामी पहचान

इंजीनियर हरि किशोर तिवारी का नाम उत्तर प्रदेश के कर्मचारी आंदोलन, राजनीति और शिक्षा जगत में एक जाना-पहचाना नाम है। उन्होंने साधारण पृष्ठभूमि से...

पत्रकार

हेम कुमार शर्मा: पत्रकारिता के मजबूत स्तंभ, एक नेकदिल वरिष्ठ पत्रकार

हेम कुमार शर्मा: पत्रकारिता के मजबूत स्तंभ, एक नेकदिल वरिष्ठ पत्रकार अख़बारों के तारीक़ी इतिहास में हेम कुमार शर्मा का नाम स्वयं ही एक प्रतीक...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

सर्वेश यादव : एक समर्पित समाजसेवी और सुरक्षा एजेंसी के प्रबंधक

सर्वेश यादव, जनपद इटावा ही नहीं पूरे प्रदेश की सबसे भरोसेमंद सिक्योरिटी एजेंसी "एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस" के प्रबंधक हैं। वे एक व्यवहार...

समाजसेवी

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

पूर्व अधिकारी