सपा सांसद डिंपल यादव पर मौलाना साजिद रशीद की टिप्पणी की चौतरफा आलोचना

Share This

एडवोकेट मुहम्मद अलताफ बोले – बयान न केवल भ्रामक, बल्कि मुस्लिम समुदाय की छवि को भी पहुंचा रहा नुकसान समाजवादी पार्टी की सांसद डिंपल यादव के खिलाफ दिए गए मौलाना साजिद रशीद के बयान की देशभर में तीव्र आलोचना हो रही है। सभी दलों के नेता इस बयान को निंदनीय बताते हुए एकजुट होकर इसे सस्ती लोकप्रियता का प्रयास करार दे रहे हैं। इस बीच इस्लामिया इंटर कॉलेज के प्रबंधक एवं वरिष्ठ समाजसेवी एडवोकेट मुहम्मद अलताफ ने भी मौलाना साजिद रशीद के बयान को “भ्रामक व दुर्भावनापूर्ण” बताया है।

एडवोकेट अलताफ ने कहा कि डिंपल यादव रामपुर में एक मस्जिद में पहुंचे थे, जहां वे समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के साथ आमंत्रण पर गई थीं। उन्होंने बताया कि यह मस्जिद के इमाम और मौलवी खुद एक सांसद हैं, जिनके निमंत्रण पर सांसदों का वहां जाना स्वाभाविक और सम्मानजनक था। ऐसे में मौलाना साजिद रशीद द्वारा यह कहना कि वहां कोई “मीटिंग” थी, पूर्णतः गुमराह करने वाला बयान है।

अलताफ ने इतिहास और इस्लामी परंपराओं का हवाला देते हुए कहा कि, “हमारे नबी के दौर में जब अन्य धर्मों के लोग आते थे, तो उन्हें मस्जिद में बैठाकर सम्मानपूर्वक मुलाकात की जाती थी। इस मुहब्बत और भाईचारे के कारण ही इस्लाम ने पूरी दुनिया में अपनी जगह बनाई है।” उन्होंने कहा कि मौलाना का यह बयान मुस्लिम समुदाय की परंपराओं और मूल्यों को चोट पहुंचाता है।

उन्होंने सख्त शब्दों में कहा कि डिंपल यादव भारतीय संस्कृति और गरिमा की प्रतीक हैं। वे हमेशा मर्यादित और सादगीपूर्ण भारतीय परिधान साड़ी में ही नजर आती हैं। ऐसे में उनके वस्त्रों पर टिप्पणी करना न केवल असभ्य, बल्कि बचकानी हरकत है। डिंपल यादव महिलाओं के लिए एक प्रेरणास्रोत हैं और उन पर इस तरह की अभद्र टिप्पणी से पूरा मुस्लिम समाज शर्मिंदा है।

अंत में एडवोकेट अलताफ ने कहा कि यह वही मौलाना हैं जो कुछ पैसों और टीवी डिबेट की लोकप्रियता के लिए बार-बार मुस्लिम समाज की छवि धूमिल करते हैं। उन्होंने अपील की कि मौलाना साजिद रशीद अपने बयान को तुरंत वापस लें, ताकि समाज में सौहार्द और सम्मान की भावना बनी रहे।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

जब नेहरू और गांधी आंदोलन को गति‍ देने इटावा आये

स्वतंत्रता संग्राम के दौरान इटावा और इटावा मुख्‍य कस्‍वों मे पूरी तरह हड़ताल रही। पुलि‍स ने जुलूसों पर डण्‍डे बरसाये। इसी समय पं0 जवाहर...

शिक्षाविद

इटावा में फिजिक्स के सर्वश्रेष्ठ शिक्षक एवं छात्रों की सफलता के प्रेरणास्रोत: डी. एस. राजपूत

इटावा के प्रसिद्ध कोचिंग संस्थान अगस्त्य अकैडमी के निदेशक डी. एस. राजपूत ने फिजिक्स विषय में अपनी अलग पहचान बनाई है। कानपुर यूनिवर्सिटी से...

राजनीतिज्ञ

इटावा की राजनीति में सादगी और सेवा की मिसाल बने समाजवादी नेता सर्वेश शाक्य

सर्वेश शाक्य जनपद इटावा के एक ऐसे नाम हैं जिन्होंने शिक्षा, सेवा और सादगी को जीवन का मूल मंत्र बनाया। उनका पूरा जीवन इस...

प्रशासनिक अधिकारी

अजय कुमार गौतम(IAS), मुख्य विकास अधिकारी, इटावा, कवि हृदय और एक कुशल प्रशासक

शिक्षा और प्रारंभिक जीवन: अजय कुमार गौतम का जन्म 11 सितंबर 1995 को सिद्धनगर, गंजडुंडवारा, कासगंज, उत्तर प्रदेश में हुआ। उनकी शिक्षा बाबा कढ़ेरा सिंह...

प्रमुख संस्थान

लीडर्स इंटरनेशनल स्कूल-आपके बच्चे के सपनों को साकार करने का सही स्थान

लीडर्स इंटरनेशनल स्कूल, बालेश्वर विकास कॉलोनी, फेस 1, मानिकपुर मोड़, इटावा में स्थित, आधुनिक शिक्षा और समग्र विकास का एक उत्कृष्ट केंद्र है। यहां...

चिकित्सक

डॉ. मनीष कुमार: इटावा में वैदिक पद्दति से इलाज करने वाले आयुर्वेदिक चिकित्सक

आयुर्वेद, भारतीय लोगों के जीवन को स्वस्थ और संतुलित बनाए रखने के लिए सदियों से जानी जाती हैं। इसी को आधार बनाकर जनपद इटावा...

चर्चित व्यक्तिव

इटावा रत्न न्यायमूर्ति प्रेम शंकर गुप्त का हिन्दी भाषा के लिए अद्वितीय योगदान

प्रारंभिक जीवन न्यायमूर्ति श्री प्रेम शंकर गुप्त का जन्म 15 जुलाई 1930 इटावा में एक प्रतिष्ठित परिवार में हुआ। उनका जन्म ऐसे समय में...

पत्रकार

इटावा में तीन दशकों से सत्य की मशाल थामे वरिष्ठ पत्रकार गुलशन भाटी

स्वतंत्रता दिवस जैसे ऐतिहासिक दिन 15 अगस्त को जब पूरा देश आज़ादी का पर्व मनाता है, उसी दिन इटावा की पवित्र धरती पर एक...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

उर्मिला शाक्य: “द लेडी कैफे” की प्रबंधक एवं ब्यूटी वेलनेस सेवाओं की अग्रणी विशेषज्ञ

उर्मिला शाक्य इटावा के बेहतरीन ब्यूटी सलून "The Lady Cafe- Makeup Studio, Salon and Academy"  की प्रबंधक हैं। वह ब्यूटी और वेलनेस सेवाओं में...

समाजसेवी

रूबी शर्मा: इटावा की एक प्रेरणादायक समाजसेवी

रूबी शर्मा, एक समर्पित और प्रेरणादायक समाजसेवी, जनपद इटावा में अपने उत्कृष्ट कार्यों के लिए जानी जाती हैं। वे नेकी मानव सेवा संस्थान की...

पूर्व अधिकारी

जनहित के संकल्प के साथ 35 वर्षों की शासकीय सेवा: जिला पंचायत राज अधिकारी बनवारी सिंह

जिला पंचायत राज अधिकारी इटावा, बनवारी सिंह का जन्म 05 फरवरी 1966 को उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जनपद के बालनपुर गाँव में हुआ। ग्रामीण...