श्री गणेश महोत्सव युवा समिति भरथना का चुनाव सम्पन्न

Share This

भरथना (रिपोर्ट- तनुज श्रीवास्तव, 9720063658)- श्री गणेश महोत्सव युवा समिति (रजि0) भरथना के सम्पन्न हुए द्विवार्षिक चुनाव में राजू माहेश्वरी को अध्यक्ष, सूरज सविता को महामंत्री व रामजी तोमर को पुनः कोषाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने विगत वर्षों की भाँति इस वर्ष श्री गणेश महोत्सव को और अधिक भव्य व ऐतिहासिक बनाने का संकल्प लिया।

कस्बा के मुहल्ला मोतीगंज स्थित माहेश्वरी धर्मशाला में बीती शुक्रवार की रात्रि श्री गणेश महोत्सव युवा समिति (रजि0) भरथना के तत्वाधान् में श्याम सुन्दर चौरसिया की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई आवश्यक बैठक के दौरान राजू माहेश्वरी को अध्यक्ष, सूरज सविता को महामंत्री व रामजी तोमर को कोषाध्यक्ष, उपाध्यक्ष आशीष पोरवाल, मंत्री चन्दू पाटिल, उपकोषाध्यक्ष चन्दन वर्मा को सर्वसम्मति से पुनः मनोनीत किया गया है। तदुपरान्त समिति के सदस्यों ने नवनिर्वाचित सभी पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर गणपत बप्पा मोरया के गगनभेदी उद्घोषों के बीच बडी ही गर्मजोशी के साथ उनका स्वागत सम्मान किया। साथ ही नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने श्रीगणेश चतुर्थी के पावन पर्व पर आगामी माह में विशालकाय प्रांगण में सम्पन्न होने वाले भव्य व ऐतिहासिक 17वें श्री गणेश महोत्सव को विगत वर्षों की भाँति इस वर्ष और अधिक आकर्षक स्वरूप देने का संकल्प लिया। इससे पहले बैठक का शुभारम्भ विघ्नहर्ता महाराज गजानन के चित्र पर माल्यार्पण व आचार्य संजय मिश्रा द्वारा कराये गये पूजन अर्चन उपरान्त आरती के साथ किया गया। साथ ही गतवर्ष का लेखा-जोखा, आगामी कार्यक्रम की रूपरेखा सहित अन्य विषयों पर सार्वजनिक रूप से विचार विमर्श किया गया। बैठक के दौरान पूर्व चैयरमैन मनोज पोरवाल, पूर्व जिपंस मनोज यादव बण्टी, श्रीकृष्ण पोरवाल, नेक्से पोरवाल, रोहित यादव, बउआ सेंगर, पवन यादव, संजीव दीक्षित गपूडे, पुनीत पोरवाल, सीटू गुप्ता, पंकज पोरवाल, पम्मी यादव, कृष्णपाल सिंह राठौर, पुनीत पाण्डेय, रामजी भदौरिया, सौरभ वर्मा, सचिन कौशल, प्रेम वर्मा, देवेन्द्र पोरवाल, आदित्य पोरवाल, नीरज कुमार, दलवीर यादव, बबलू सविता, नीरज वर्मा, रामनरेश पोरवाल, भरत पोरवाल, बॉबी यादव आदि सैकडों गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति उल्लेखनीय रही। बैठक का सफल संचालन रामप्रकाश पाल ने किया। फोटो- नवनिर्वाचित पदाधिकारीगण।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

दि‍लों पर राज करती है जनपद प्रदर्शनी, फुव्वारा है ‘हृदय स्थल’ यहां होता है बि‍छड़ों का मि‍लन

शताब्‍दी वर्ष भी मना चुकी है प्रदर्शनी इटावा जनपद की संस्‍कृति‍ से जुड़ी जनपद प्रदर्शनी अपने जीवन के एक सौ वर्ष पूरे कर चुकी है।...

शिक्षाविद

सफल उद्यमी से शिक्षाविद् : अतिवीर सिंह यादव का अनोखा सफ़र

अतिवीर सिंह यादव एक ऐसे प्रख्यात व्यक्तित्व हैं, जिन्होंने परिश्रम और संघर्ष से शिक्षा के क्षेत्र में अपना नाम रोशन किया हैं। अतिवीर सिंह...

राजनीतिज्ञ

पत्रकारिता से राजनीति तक,  इटावा की राजनीति के मास्टरमाइंड उदय भान सिंह यादव

उदय भान सिंह यादव का जन्म 26 जून 1972 को हुआ। उनके पिता स्वर्गीय श्री विजय पाल सिंह यादव टेलीफोन विभाग में कार्यरत रहे...

प्रशासनिक अधिकारी

संकट प्रबंधन में माहिर SSP इटावा ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव (IPS)

ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव भारतीय पुलिस सेवा के उन अधिकारियों में गिने जाते हैं जिन्होंने अपनी लगन, मेहनत और ईमानदारी से सेवा में विशेष पहचान...

प्रमुख संस्थान

इटावा का शीर्ष केमिस्ट्री कोचिंग संस्थान: जीविका केमिस्ट्री क्लासेज

आज के समय में अधिकांश कोचिंग संस्थान पूरी तरह से व्यावसायिक रूप ले चुके हैं। न ही छात्रों की संख्या पर कोई नियंत्रण होता...

चिकित्सक

डॉ. डी. के. दुबे : एक प्रख्यात हड्डी रोग विशेषज्ञ

जनपद इटावा सहित आस-पास के जिलों में हड्डी रोग विशेषज्ञ के रूप में डॉ. डी. के. दुबे का नाम प्रमुखता से लिया जाता है,...

चर्चित व्यक्तिव

शब्दों के जादूगर स्व. व्रजेंद्र गौड़ का इटावा से फिल्मी दुनिया में फिल्मफेयर तक का सफ़र

व्रजेंद्र गौड़ का जन्म 1 अप्रैल 1925 को उत्तर प्रदेश के इटावा में हुआ। वे हिंदी सिनेमा के एक प्रतिभाशाली पटकथा और संवाद लेखक...

पत्रकार

अन्नू चौरसिया: एक युवा और कर्मठ पत्रकार

अन्नू चौरसिया का जन्म 4 जुलाई 1990 को इटावा के मशहूर मोहल्ला पुरबिया टोला में हुआ। उनके पिता का नाम स्व. लालचंद्र चौरसिया और...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

सर्वेश यादव : एक समर्पित समाजसेवी और सुरक्षा एजेंसी के प्रबंधक

सर्वेश यादव, जनपद इटावा ही नहीं पूरे प्रदेश की सबसे भरोसेमंद सिक्योरिटी एजेंसी "एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस" के प्रबंधक हैं। वे एक व्यवहार...

समाजसेवी

रूबी शर्मा: इटावा की एक प्रेरणादायक समाजसेवी

रूबी शर्मा, एक समर्पित और प्रेरणादायक समाजसेवी, जनपद इटावा में अपने उत्कृष्ट कार्यों के लिए जानी जाती हैं। वे नेकी मानव सेवा संस्थान की...

पूर्व अधिकारी

प्रणता ऐश्वर्या (IAS): एक समर्पित और न्यायप्रिय प्रशासनिक अधिकारी

प्रणता ऐश्वर्या (IAS): एक समर्पित और न्यायप्रिय प्रशासनिक अधिकारी प्रणता ऐश्वर्या 2019 बैच की आईएएस अधिकारी हैं, और इटावा में मुख्य विकास अधिकारी के पद...