पानकुँवर इंटरनेशनल स्कूल में सीबीएसई के अंतर्गत दो दिवसीय गणित शिक्षक प्रशिक्षण शिविर सम्पन्न हुआ

Share This

इटावा:- सीबीएसई द्वारा आयोजित कैपेसिटी बिल्डिंग प्रोग्राम के अंतर्गत पानकुँवर इंटरनेशनल स्कूल, मानिकपुर मोड़, ग्वालियर बायपास, इटावा में “मैथ्स सेकेंडरी” विषय पर दो दिवसीय शिक्षक प्रशिक्षण शिविर का आयोजन सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ।इस प्रशिक्षण शिविर का संचालन वरिष्ठ शिक्षाविद् श्री रमेश चंद्र श्रीवास्तव जी (सेवानिवृत्त प्राचार्य) एवं श्री मनोज कुशवाहा जी (पीजीटी गणित, ब्रिज कुँवर स्कूल, उरई) ने किया। दोनों विशेषज्ञों ने कक्षा 9 एवं 10 के गणित विषय को सरल, प्रभावी और गतिविधि-आधारित तरीकों से पढ़ाने की तकनीकों पर विस्तृत प्रशिक्षण दिया।

इस अवसर पर इटावा जिले के सीबीएसई से सम्बद्ध विभिन्न विद्यालयों के गणित अध्यापकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया एवं गणित शिक्षण को रुचिकर और व्यावहारिक बनाने के तरीकों को सीखा। प्रशिक्षण सत्र का शुभारंभ डॉ. कैलाश चंद्र यादव (डी.टी.सी./प्रधानाचार्य) ने दीप प्रज्वलन एवं माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। उन्होंने अपने उद्घाटन संबोधन में बताया कि सीबीएसई शिक्षक प्रशिक्षण के लिए प्रतिबद्ध है, जिससे शिक्षकों की शैक्षिक गुणवत्ता में सतत् विकास हो सके।

उन्होंने यह भी घोषणा की कि इटावा जिले में वर्ष भर प्रत्येक माह कम से कम तीन शिक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रमों का आयोजन विभिन्न विद्यालयों में किया जाएगा, जिससे और अधिक शिक्षकों को लाभ मिल सके। कार्यक्रम का समापन प्रतिभागियों के उत्साह एवं सकारात्मक प्रतिक्रियाओं के साथ हुआ,जिससे यह स्पष्ट हुआ कि इस प्रकार के प्रशिक्षण शिविर शिक्षकों के लिए अत्यंत लाभकारी हैं।

Share This
Shivam Shukla
Shivam Shuklahttps://etawahlive.com/
Almost 8 years of social media experience with social engagement preferred...
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

११ वीं ई० १२ वीं शताव्दी में इटावा

१०१८ ई० तक कन्नोज के राठौर वंशी राजा इटावा पर शासन करते रहे थे उसी समय जब महमूद गजनी भारत के बारहवें आक्रमण मैं...

शिक्षाविद

महेश चन्द्र तिवारी : संस्कृत शिक्षा के प्रवाहक, प्रमुख समाजसेवी

महेश चंद्र तिवारी जनपद के एक छोटे से गाँव रामनगर उसराहर ताखा इटावा में जन्मे। उनके पिता का नाम स्व. श्री नाथूराम तिवारी है...

राजनीतिज्ञ

सरिता भदौरिया : इटावा की आयरन लेडी और भाजपा की एक सशक्त नेता

इटावा की राजनीति में जब भी महिलाओं के योगदान की बात होती है, तो सरिता भदौरिया का नाम अग्रणी रूप से लिया जाता है।...

प्रशासनिक अधिकारी

जनता के साथ खड़े रहने वाले जिलाधिकारी इटावा शुभ्रांत कुमार शुक्ल(IAS)

शुभ्रांत कुमार शुक्ल का जन्म 1 जनवरी 1970 को उत्तर प्रदेश के बहराइच जनपद में हुआ। प्रारम्भिक जीवन से ही वे अध्ययन में अत्यंत...

प्रमुख संस्थान

एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस : उत्तर प्रदेश की प्रमुख सिक्योरिटी सर्विस

सिक्योरिटी सर्विस के मामले में उत्तर प्रदेश सरकार ने 2005 में पसरा एक्ट का प्रावधान किया था। इस अद्यादेश के तहत, इटावा जनपद में...

चिकित्सक

डॉ एस. एस. परिहार: दंत चिकित्सा में विशेषज्ञ एवं मरीजों के प्रति सेवा और समर्पण के प्रतीक

डॉ एस. एस. परिहार, जिनका जन्म 30 नवम्बर 1991 को औरैया जनपद में हुआ, एक उदार ह्रदय और मरीजों के प्रति समर्पित दंत चिकित्सा...

चर्चित व्यक्तिव

शब्दों के जादूगर स्व. व्रजेंद्र गौड़ का इटावा से फिल्मी दुनिया में फिल्मफेयर तक का सफ़र

व्रजेंद्र गौड़ का जन्म 1 अप्रैल 1925 को उत्तर प्रदेश के इटावा में हुआ। वे हिंदी सिनेमा के एक प्रतिभाशाली पटकथा और संवाद लेखक...

पत्रकार

विशुन चौधरी: पत्रकारिता में उत्कृष्टता के साथ प्रेस क्लब की स्थापना में सहयोगी

विशुन कुमार चौधरी का जन्म 26 जनवरी 1962 को पुराना शहर इटावा में मोहल्ला शाहग्रान में हुआ। यह मोहल्ला छिपैटी और पुरबिया टोला के...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

उर्मिला शाक्य: “द लेडी कैफे” की प्रबंधक एवं ब्यूटी वेलनेस सेवाओं की अग्रणी विशेषज्ञ

उर्मिला शाक्य इटावा के बेहतरीन ब्यूटी सलून "The Lady Cafe- Makeup Studio, Salon and Academy"  की प्रबंधक हैं। वह ब्यूटी और वेलनेस सेवाओं में...

समाजसेवी

गौरैया की चहचहाहट में जीवन खोजती एक शिक्षिका : डॉ. सुनीता यादव

डॉ॰ सुनीता यादव का जन्म 21 जून 1976 को मैनपुरी जनपद के ग्राम अण्डनी, करहल में हुआ। पिता स्वर्गीय रामनारायण यादव, जो करहल के...

पूर्व अधिकारी

प्रणता ऐश्वर्या (IAS): एक समर्पित और न्यायप्रिय प्रशासनिक अधिकारी

प्रणता ऐश्वर्या (IAS): एक समर्पित और न्यायप्रिय प्रशासनिक अधिकारी प्रणता ऐश्वर्या 2019 बैच की आईएएस अधिकारी हैं, और इटावा में मुख्य विकास अधिकारी के पद...