जनवादी लेखक संघ का जिला सम्मेलन सम्पन्न

Share This

भरथना- जनवादी लेखक संघ एक ऐसा संगठन है, जो हमारे देश की साहित्यिक, सांस्कृतिक और संवैधानिक मूल्यों को न सिर्फ बचाने वरन उन्हें मजबूत करने वाले साहित्यकारों को एक बैनर के नीचे लाता है।

यह बात जनवादी लेखक संघ इटावा के चतुर्थ जिला सम्मेलन का उद्घाटन करते हुए वरिष्ठ आलोचक और जलेस के प्रदेश सचिव प्रोफेसर नलिन रंजन सिंह ने कही। स्थानीय अबध गार्डन के हॉल में जिले भर से आये कवियों लेखकों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा आज इतिहास पुराण और मिथक को गड्डमड्ड किया जा रहा है, शासन की सह पर हमारी भाईचारे की संस्कृति पर हमले किये जा रहे हैं। न्यायापालिका और चुनाव आयोग जैसी संस्थाएं शक के घेरे में आ रहीं हैं। धर्म को श्रद्धा के बजाय हमलावर का रूप दिया जा रहा है। इस माहौल में हम कवियों लेखकों की जिम्मेदारी पहले से अधिक महत्वपूर्ण हो जाती है। प्रो0 सिंह ने इटावा के साहित्यिक-सांस्कृतिक मूल्यों का जिक्र करते हुए इन्हें लगातार मजबूत बनाने की अपील की। जलेस इटावा के सचिव अनिल दीक्षित ने पिछले सम्मेलन के बाद की रिपोर्ट रखते हुए इटावा में जनवादी लेखन की ऐतिहासिकता का जिक्र करते हुए कहा कि जिले की संस्कृति हीन सद्भाव और भाईचारा मजबूत करने की है। बहस के बाद नयी कमेटी का चुनाव हुआ जिसमें सर्वसम्मति से अरविन्द योगी अध्यक्ष, हरि ओम विमल उपाध्यक्ष, बलवीर सिंह पाल सचिव, डाक्टर मंजू मृदुल संयुक्त सचिव एवं अनिल दीक्षित को कोषाध्यक्ष चुना गया। बाद में एक कवि एक कविता नाम से काव्य गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें विजय सिंह पाल, अशोक यादव, हरि ओम विमल, शिव अवतार पाल, श्रीराम राही, अमित कुमार अमित , मंजू मृदुल, अरविन्द योदी, प्रमोद तिवारी हंस, नवम विश्नोई, निर्झर यादव ने रचना पाठ किया। सम्मेलन की अध्यक्षता वरिष्ट कवि विजय सिंह पाल ने तथा संचालन जनवादी कवि अनिल दीक्षित ने की।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

जब कांग्रेस संस्थापक ए.ओ. ह्यूम महि‍ला भेष में भागे इटावा से

ए.ओ. ह्यूम, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के संस्थापक और ब्रिटिश प्रशासक, का जीवन भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के शुरुआती दौर की घटनाओं से गहराई से जुड़ा...

शिक्षाविद

महेश चन्द्र तिवारी : संस्कृत शिक्षा के प्रवाहक, प्रमुख समाजसेवी

महेश चंद्र तिवारी जनपद के एक छोटे से गाँव रामनगर उसराहर ताखा इटावा में जन्मे। उनके पिता का नाम स्व. श्री नाथूराम तिवारी है...

राजनीतिज्ञ

संघ के संस्कारों के साथ 55 वर्षों से राष्ट्रभक्ति की अखंड ज्योति थामें डॉ० रमाकान्त शर्मा

डॉ० रमाकान्त शर्मा का जन्म 17 नवम्बर 1957 को में हुआ। उनका बचपन ग्रामीण परिवेश में बीता, जहाँ सादगी, संस्कार और परिश्रम का संगम...

प्रशासनिक अधिकारी

जनता के साथ खड़े रहने वाले जिलाधिकारी इटावा शुभ्रांत कुमार शुक्ल(IAS)

शुभ्रांत कुमार शुक्ल का जन्म 1 जनवरी 1970 को उत्तर प्रदेश के बहराइच जनपद में हुआ। प्रारम्भिक जीवन से ही वे अध्ययन में अत्यंत...

प्रमुख संस्थान

द लेडी कैफे: एक प्रीमियम मेकअप स्टुडियो, सैलून एवं फैशन बुटीक

आज के जीवन में सौंदर्य और आकर्षण का महत्व बहुत बढ़ गया है। हर व्यक्ति खुद को सुंदर, आत्मनिर्भर और प्रभावशाली दिखना चाहता है।...

चिकित्सक

डॉ. मनीष कुमार: इटावा में वैदिक पद्दति से इलाज करने वाले आयुर्वेदिक चिकित्सक

आयुर्वेद, भारतीय लोगों के जीवन को स्वस्थ और संतुलित बनाए रखने के लिए सदियों से जानी जाती हैं। इसी को आधार बनाकर जनपद इटावा...

चर्चित व्यक्तिव

राजनीति, कर्मचारी आंदोलन और शिक्षा, हरि किशोर तिवारी की बहुआयामी पहचान

इंजीनियर हरि किशोर तिवारी का नाम उत्तर प्रदेश के कर्मचारी आंदोलन, राजनीति और शिक्षा जगत में एक जाना-पहचाना नाम है। उन्होंने साधारण पृष्ठभूमि से...

पत्रकार

शीर्ष पत्रकार गौरव डुडेजा: सत्यनिष्ठा, संघर्ष और प्रगति की प्रतिमूर्ति

गौरव डुडेजा के पिता  स्व. जगदीश राय डुडेजा एक समाजसेवी एवं सफल व्यवसायी रहे है। उन्होंने हमेशा खुद को समाज के सुखदुख में साझा...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

उर्मिला शाक्य: “द लेडी कैफे” की प्रबंधक एवं ब्यूटी वेलनेस सेवाओं की अग्रणी विशेषज्ञ

उर्मिला शाक्य इटावा के बेहतरीन ब्यूटी सलून "The Lady Cafe- Makeup Studio, Salon and Academy"  की प्रबंधक हैं। वह ब्यूटी और वेलनेस सेवाओं में...

समाजसेवी

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

पूर्व अधिकारी

जनहित के संकल्प के साथ 35 वर्षों की शासकीय सेवा: जिला पंचायत राज अधिकारी बनवारी सिंह

जिला पंचायत राज अधिकारी इटावा, बनवारी सिंह का जन्म 05 फरवरी 1966 को उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जनपद के बालनपुर गाँव में हुआ। ग्रामीण...