सर्पदंश से घबराये बुजुर्ग आये अस्पताल,बच गई जान

Share This

 

(घरवालों ने स्नेक बाइट हेल्पलाइन 7017204213 पर किया था सम्पर्क)

इटावा (बकेवर) बकेवर थाना क्षेत्र के ग्राम शेरपुर कोठी निवासी शहजाद अली उम्र लगभग 80 वर्ष को घर में सुबह काम करते हुए दरवाजे पर बैठे किसी सांप ने हाथ की उंगली में काट लिया था जिसके बाद उन्होंने घरवालों को बताया कि मुझे किसी सांप ने काट लिया है इसके बाद घरवाले तुरंत ही बुजुर्ग को लेकर जिला अस्पताल आ गए । गांव के ही
किसी ग्रामीण ने सर्पदंश विशेषज्ञ डॉ आशीष त्रिपाठी का हेल्पलाइन नंबर उनके बेटे आसिफ को दिया था।

घरवालों ने सर्पमित्र डॉ आशीष से उनकी स्नेक बाइट हेल्पलाइन के व्हाट्सएप नंबर 7017204213 पर सांप के द्वारा काटे गए निशान की साफ फोटो भी भेजी जिसे देखकर डॉ आशीष ने परिजनों को बताया कि, घबराने की कोई बात नही है क्यों कि उंगली पर किसी भी प्रकार के जहरीले सर्पदंश जैसा कोई चिन्ह नजर नही आ रहा है जो कि एक अच्छी बात है डॉ आशीष ने आसिफ खान को फोन पर ही समझाया कि मरीज को कुछ भी नही होगा और वह जल्द ही ठीक हो जाएंगे। शहजाद अली ने बताया कि वे सानी लगाकर हाथ धोकर दरवाजे पर टंगे अंगोछे से पोंछने जा रहे थे तभी ऊपर बैठे सांप ने उन्हें काट लिया।

अधिक घबराहट ही बनती है सर्पदंश में मौत का कारण

डॉ आशीष ने बताया कि,सर्पदंश के अधिकतर मामलों में अत्यधिक घबराहट ही मृत्यु का कारण बनती है ऐसे में मरीज को समझाना बेहद ही आवश्यक होता है इसीलिए पूरे जनपद इटावा में उन्होंने राज्य आपदा (सर्पदंश) की इस गंभीर समस्या को देखते हुए अपने व्यक्तिगत मोबाइल नंबर को ही आम जनता को स्नेक बाइट हेल्पलाइन के रूप में उपलब्ध करा दिया है जिस पर संपर्क करके अब जनता बेहद सुरक्षित महसूस करती है और अब लोग कोई भी झाड़ फूंक नही कराते है बल्कि सीधे ही जिला अस्पताल या सैफई पीजीआई ही जाते है।

संस्था ओशन के सर्पदंश जागरूकता अभियान से आ रही सर्पदंश के मामलों में लगातार कमी

,जनपद इटावा में संस्था ओशन द्वारा पिछले 7 वर्षों से चलाए गए सर्पदंश जागरूकता अभियान का बड़ा असर हुआ है। सर्पदंश पीड़ित अब सीधे ही जिला अस्पताल या सैफई PGI पहुंच जाते है जो कि, हमारी सामाजिक संस्था ओशन के लिए एक बहुत ही बड़ी सामाजिक उपलब्धि है। जिससे सर्पदंश से होने वाली मौत के मामलों में जनपद में लगातार गिरावट भी देखी जा रही है । संस्था का भी अब यही एक लक्ष्य है कि भविष्य में सर्पदंश से लोगों की जान बचे और जनपद में किसी की भी मृत्यु सर्पदंश से न हो और भविष्य में हमारा जनपद इटावा पूरे प्रदेश में प्रथम सर्पदंश मुक्त जनपद के नाम से अपनी अलग ही पहचान भी स्थापित करे।
डॉ आशीष ने बताया कि,उनके पास जनपद इटावा से ही नही बल्कि पूरे प्रदेश के अन्य जिलों से भी सर्पदंश में मदद के लिए कॉल आते रहते है।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

कर्म क्षेत्र महाविधालय, इटावा: अद्वितीय संस्थान

कर्म क्षेत्र महाविधालय, इटावा का एक प्रसिद्ध शैक्षणिक संस्थान है, यह कॉलेज 1959 में लाला हजारी लाल वर्मा द्वारा स्थापित किया गया था ।...

शिक्षाविद

डॉ. विद्याकांत तिवारी: साहित्य, शोध, शिक्षा और समाजसेवा का आदर्श उदाहरण

प्रयागराज के चाँदी गांव में 30 सितम्बर 1946 को जन्मे डॉ. विद्याकांत तिवारी एक साधारण परिवार से आते है। उनके पिता का निधन उस...

राजनीतिज्ञ

संघ के संस्कारों के साथ 55 वर्षों से राष्ट्रभक्ति की अखंड ज्योति थामें डॉ० रमाकान्त शर्मा

डॉ० रमाकान्त शर्मा का जन्म 17 नवम्बर 1957 को में हुआ। उनका बचपन ग्रामीण परिवेश में बीता, जहाँ सादगी, संस्कार और परिश्रम का संगम...

प्रशासनिक अधिकारी

संकट प्रबंधन में माहिर SSP इटावा ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव (IPS)

ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव भारतीय पुलिस सेवा के उन अधिकारियों में गिने जाते हैं जिन्होंने अपनी लगन, मेहनत और ईमानदारी से सेवा में विशेष पहचान...

प्रमुख संस्थान

Aqua Plus Super: शुद्धता, सेहत और ताज़गी का प्रतीक

Aqua Plus Super—शुद्ध जल का भरोसेमंद ब्रांड Aqua Plus Super, निर्मल फ़ूड एंड बेवरेजेज द्वारा प्रस्तुत एक उच्च-गुणवत्ता वाला पेयजल ब्रांड है। यह ब्रांड शुद्धता,...

चिकित्सक

डॉ आनंद सिंह कुशवाहा : बेहतरीन चिकित्सक, पर्यावरण के सरंक्षक और क्रिकेट प्रेमी

डॉ आनंद सिंह कुशवाहा, चिकित्सा अधीक्षक जिला पुलिस चिकित्सालय इटावा, का जन्म 6 जुलाई 1984 को हुआ। उनके पिता का नाम श्री सर्वेश कुशवाहा...

चर्चित व्यक्तिव

राजनीति, कर्मचारी आंदोलन और शिक्षा, हरि किशोर तिवारी की बहुआयामी पहचान

इंजीनियर हरि किशोर तिवारी का नाम उत्तर प्रदेश के कर्मचारी आंदोलन, राजनीति और शिक्षा जगत में एक जाना-पहचाना नाम है। उन्होंने साधारण पृष्ठभूमि से...

पत्रकार

महेंद्र सिंह चौहान : बस नाम ही काफी है

महेंद्र सिंह चौहान इटावा के एक प्रमुख वरिष्ठ पत्रकार हैं, जो हमेशा हैंडसम, स्टाइलिश और फिट दिखते हैं। उन्हें जनपद के युवा पत्रकारों के...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

सर्वेश यादव : एक समर्पित समाजसेवी और सुरक्षा एजेंसी के प्रबंधक

सर्वेश यादव, जनपद इटावा ही नहीं पूरे प्रदेश की सबसे भरोसेमंद सिक्योरिटी एजेंसी "एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस" के प्रबंधक हैं। वे एक व्यवहार...

समाजसेवी

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

पूर्व अधिकारी

संजय कुमार वर्मा: एक प्रभावशाली और कर्तव्यनिष्ठ पुलिस अधिकारी

संजय कुमार वर्मा एक IPS अधिकारी हैं और इटावा में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने अपनी पुलिस प्रशासनिक सेवाएं 14...