‘‘हम बदलेगें युग बदलेगा, हम सुधरेगें युग सुधरेगा‘‘

Share This

भरथना (रिपोर्ट- तनुज श्रीवास्तव, 9720063658)- ‘‘हम बदलेगें युग बदलेगा, हम सुधरेगें युग सुधरेगा‘‘ के संकल्प के साथ गुरू पूर्णिमा के पावन अवसर पर गायत्री शक्तिपीठ पर पंच कुण्डीय गायत्री महायज्ञ गुरूपूजन के साथ सम्पन्न हुआ। जिसमें सैकडों श्रद्धालु महिला-पुरूष व बच्चों ने पूर्णाहुति डालकर अपने इष्टदेव का आवाहन किया।

गुरूवार को गुरू पूर्णिमा के पावन पर्व पर कस्बा के गायत्री नगर स्थित गायत्री शक्तिपीठ स्थल पर अखिल विश्व गायत्री परिवार के संस्थापक परमपूज्य गुरुदेव पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य एवं परम वंदनीय माता भगवती देवी का भावभरा श्रद्धापूर्वक पूजन अर्चन किया गया। तदुपरान्त शांतिकुंज हरिद्वार के प्रतिनिधि राम नारायण की उपस्थिति में पांच कुंडीय गायत्री महायज्ञ सम्पन्न हुआ। जिसमें सैकडों की संख्या में नगर व क्षेत्र के श्रद्धालु महिला-पुरूष व बच्चों ने पावन आहुतियां डालकर लोक कल्याण की कामना की। यज्ञ का संचालन करते हुए प्रतिनिधि राम नारायण ने बताया कि जो परमात्मा भाव से गुरु का पूजन व सच्चे मन से पूर्ण श्रद्धा व विश्वास से गुरु के बताये मार्ग पर चलता है, वह सभी दुर्गुणों से मुक्त हो जाता है। महायज्ञ के दौरान मुख्य ट्रस्टी वीरेन्द्र सिंह यादव, ब्रहमप्रकाश श्रीवास्तव, सुरेन्द्र सिंह यादव आढती, गौरव यादव नीटू, अनिल श्रीवास्तव, अंकुर चौहान, डा0 प्रभात श्रीवास्तव, मोहित यादव, देवाशीष चौहान, डा0 इन्द्रपाल सिंह, कमलेश यादव, शिवकिशोर शर्मा, बलराज यादव, जगदीश चन्द्र यादव, रामबिहारी गुप्ता, रामशंकर वर्मा, उमेश गुप्ता, रामलखन ओझा, बबलू गुप्ता, राजीव यादव, अतुल गुप्ता, मोहित यादव, संजीव यादव, प्रवीन यादव, शशि यादव, सुमन चौहान, साधना देवी आदि गायत्री परिजन व अन्य श्रद्धालुजनों की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।

साथ ही कस्बा के बकेवर रोड स्थित ऊँ श्री पागलबाबा गंगासागर धाम पर भी गुरू पूर्णिमा के अवसर पर आकर्षक साज-सज्जा के साथ ढोल नंगाडों की समधुर ध्वनियों के बीच पागलबाबा की पालकी मन्दिर प्रांगण में भ्रमण उपरान्त विधिवत पूजन अर्चन करके गुरू पूर्णिमा पर्व मनाया गया। मुख्य ट्रस्टी श्याम सुन्दर चौरसिया के संयोजन में फलों से श्रृंगारित पागलबाबा की प्रतिमा के सम्मुख भजन कीर्तन का भी आयोजन किया गया तथा प्रसाद वितरण किया गया। फोटो-

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

इटावा के जवानों ने बाइस ख्वाजा में 22 आक्रान्ताओ के लहू से लिखी शौर्य की गाथा

अगस्त 1192 की वह रात इटावा के लिए एक साधारण रात नहीं थी। आसमान में घने बादल छाए हुए थे और हवा में अनहोनी...

शिक्षाविद

इटावा में शिक्षा को संस्कार और आधुनिक सोच के साथ आगे बढ़ा रहे शिखर चतुर्वेदी

इटावा की धरती ने सदैव ऐसे प्रेरक व्यक्तित्व दिए हैं जिन्होंने शिक्षा, संस्कृति और समाज को नई दिशा दी। इन्हीं में एक नाम है...

राजनीतिज्ञ

सरिता भदौरिया : इटावा की आयरन लेडी और भाजपा की एक सशक्त नेता

इटावा की राजनीति में जब भी महिलाओं के योगदान की बात होती है, तो सरिता भदौरिया का नाम अग्रणी रूप से लिया जाता है।...

प्रशासनिक अधिकारी

नुमाइश से लेकर राहत कार्यों तक, इटावा के कर्मठ और जनप्रिय उपजिलाधिकारी : विक्रम सिंह राघव

विक्रम सिंह राघव उत्तर प्रदेश प्रशासनिक सेवा के उन युवा अधिकारियों में गिने जाते हैं जिन्होंने अपने ज्ञान, कार्यशैली और ईमानदारी से न केवल...

प्रमुख संस्थान

मयूर प्रेस इटावा, प्रिंटिंग सम्बन्धी कार्यों के लिए सबसे भरोसेमंद स्थान

मयूर प्रेस इटावा, प्रिंटिंग उद्योग में 35 वर्षों के अनुभव और उत्कृष्टता के साथ, इटावा के निवासियों के लिए उच्चतम गुणवत्ता की प्रिंटिंग सेवाएँ...

चिकित्सक

डॉ. डी. के. दुबे : एक प्रख्यात हड्डी रोग विशेषज्ञ

जनपद इटावा सहित आस-पास के जिलों में हड्डी रोग विशेषज्ञ के रूप में डॉ. डी. के. दुबे का नाम प्रमुखता से लिया जाता है,...

चर्चित व्यक्तिव

K. Asif: भारतीय सिनेमा के अद्वितीय निर्माता और दिग्गज निर्देशक

भारतीय सिनेमा में कई ऐसे दिग्गज निर्देशक हुए हैं, जो उन्हें एक अनुपम पहचान देने में सफल रहे हैं। K. Asif भी उन दिग्गजों...

पत्रकार

अन्नू चौरसिया: एक युवा और कर्मठ पत्रकार

अन्नू चौरसिया का जन्म 4 जुलाई 1990 को इटावा के मशहूर मोहल्ला पुरबिया टोला में हुआ। उनके पिता का नाम स्व. लालचंद्र चौरसिया और...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

सर्वेश यादव : एक समर्पित समाजसेवी और सुरक्षा एजेंसी के प्रबंधक

सर्वेश यादव, जनपद इटावा ही नहीं पूरे प्रदेश की सबसे भरोसेमंद सिक्योरिटी एजेंसी "एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस" के प्रबंधक हैं। वे एक व्यवहार...

समाजसेवी

गौरैया की चहचहाहट में जीवन खोजती एक शिक्षिका : डॉ. सुनीता यादव

डॉ॰ सुनीता यादव का जन्म 21 जून 1976 को मैनपुरी जनपद के ग्राम अण्डनी, करहल में हुआ। पिता स्वर्गीय रामनारायण यादव, जो करहल के...

पूर्व अधिकारी

प्रणता ऐश्वर्या (IAS): एक समर्पित और न्यायप्रिय प्रशासनिक अधिकारी

प्रणता ऐश्वर्या (IAS): एक समर्पित और न्यायप्रिय प्रशासनिक अधिकारी प्रणता ऐश्वर्या 2019 बैच की आईएएस अधिकारी हैं, और इटावा में मुख्य विकास अधिकारी के पद...