जसवंतनगर के इरशाद अहमद को राष्ट्रीय मंच पर सम्मान मिला

Share This
जसवंतनगर के इरशाद अहमद ने वह कर दिखाया, जिस पर पूरे इटावा को गर्व है। नई दिल्ली के कॉन्स्टीट्यूशन क्लब में आयोजित तीन दिवसीय नेशनल स्ट्रीट वेंडर्स फोरम में नासवी (नेशनल अलायंस ऑफ स्ट्रीट वेंडर्स ऑफ इंडिया) के पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष इरशाद अहमद को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए राष्ट्रीय सम्मान से नवाजा गया।यह सम्मान उन्हें प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के तहत किए गए उल्लेखनीय कार्य के लिए दिया गया।
कार्यक्रम में भारत सरकार के डायरेक्टर श्री राजकुमार (आईएएस) के साथ मंच साझा करते हुए इरशाद अहमद को सम्मानित किया गया इरशाद अहमद के कार्यों की सराहना सिर्फ मंच तक ही सीमित नहीं रही। उनके प्रयासों पर इटावा के जिलाधिकारी द्वारा सम्मानित किए जाने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर इटावा और जसवंतनगर को बधाई दी और इरशाद अहमद की उपलब्धि को देश के स्ट्रीट वेंडर्स के लिए प्रेरणास्रोत बताया।
पीएम स्वनिधि योजना में उत्कृष्ट कार्य, प्रधानमंत्री ने ट्वीट कर दी बधाई
कार्यक्रम में कर्नाटक स्ट्रीट वेंडर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष रंगास्वामी ने इरशाद अहमद को माला, पगड़ी, पटका पहनाकर और नासवी द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इस दौरान देश के कोने-कोने से आए वेंडर्स ने तालियों की गड़गड़ाहट से उनका अभिनंदन किया। इरशाद अहमद ने कहा कि“यह सम्मान केवल मेरा नहीं है। यह हर उस स्ट्रीट वेंडर का सम्मान है, जो रोज मेहनत कर अपने परिवार का सपना पूरा करता है।”पीएम स्वनिधि योजना के तहत स्ट्रीट वेंडर्स को सस्ती दरों पर ऋण दिलाने में अहम भूमिका निभाई। नासवी के पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रहते हुए देशभर में वेंडर्स की समस्याओं को राष्ट्रीय मंच तक पहुंचाया।
Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

आगरा सूबे में चला गया इटावा का कुछ भाग

शेरशाह तथा सूर शासन के पश्‍चात 1556 ई0 से अकबर का राज्‍य स्‍थापि‍त हो गया। अकबर के काल में इटावा का कुछ भाग आगरा...

शिक्षाविद

डॉ. विद्याकांत तिवारी: साहित्य, शोध, शिक्षा और समाजसेवा का आदर्श उदाहरण

प्रयागराज के चाँदी गांव में 30 सितम्बर 1946 को जन्मे डॉ. विद्याकांत तिवारी एक साधारण परिवार से आते है। उनके पिता का निधन उस...

राजनीतिज्ञ

दिलीप यादव बबलू: जनप्रिय एवं समाजसेवी युवा भाजपा नेता

दिलीप यादव बबलू: जनप्रिय एवं समाजसेवी युवा भाजपा नेता दिलीप यादव बबलू, बसरेहर के ब्लॉक प्रमुख, एक जनप्रिय नेता हैं। उनका जन्म 27 जून, 1986...

प्रशासनिक अधिकारी

संघर्षों के बीच गढ़ा गया एक मजबूत व्यक्तित्व: सीओ चकरनगर अभय नारायण राय

अभय नारायण राय उत्तर प्रदेश पुलिस सेवा के उन चुनिंदा अधिकारियों में गिने जाते हैं, जिनकी पहचान केवल एक प्रशासनिक अधिकारी के रूप में...

प्रमुख संस्थान

पृथ्वी द्वार: इटावा में प्रीमियम गुणवत्ता के दरवाजे

पृथ्वी द्वार एक ऐसा नाम है जो प्रीमियम गुणवत्ता और विश्वास का पर्याय बन चुका है। अपनी अद्वितीय तकनीक और उत्कृष्ट निर्माण के कारण,...

चिकित्सक

डॉ. आशीष दीक्षित: इटावा के प्रसिद्ध होम्योपैथिक चिकित्सक और सामाजिक कार्यकर्त्ता

इटावा के प्रसिद्ध होम्योपैथिक चिकित्सक डॉ. अशोक दीक्षित के पुत्र डॉ. आशीष दीक्षित भी एक प्रसिद्ध होम्योपैथिक चिकित्सक हैं, उनकी प्राथमिक शिक्षा कानपुर से...

चर्चित व्यक्तिव

इटावा के ‘फैब फोर’: आकर्षक व्यक्तित्व और बेमिसाल प्रशासन का परफेक्ट कॉम्बो

इटावा में इन दिनों चार प्रमुख अधिकारियों की चर्चा जोरों पर है। जिलाधिकारी अवनीश राय, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा, मुख्य विकास अधिकारी...

पत्रकार

नीरज महेरे, 30 वर्षों से पत्रकारिता जगत में सक्रिय एक बेबाक नाम

वरिष्ठ पत्रकार नीरज महेरे का जन्म इटावा जनपद की विधान सभा व तहसील जसवंतनगर  के बाउथ गाँव में हुआ। यह इलाका सांस्कृतिक और राजनीतिक...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

उर्मिला शाक्य: “द लेडी कैफे” की प्रबंधक एवं ब्यूटी वेलनेस सेवाओं की अग्रणी विशेषज्ञ

उर्मिला शाक्य इटावा के बेहतरीन ब्यूटी सलून "The Lady Cafe- Makeup Studio, Salon and Academy"  की प्रबंधक हैं। वह ब्यूटी और वेलनेस सेवाओं में...

समाजसेवी

गौरैया की चहचहाहट में जीवन खोजती एक शिक्षिका : डॉ. सुनीता यादव

डॉ॰ सुनीता यादव का जन्म 21 जून 1976 को मैनपुरी जनपद के ग्राम अण्डनी, करहल में हुआ। पिता स्वर्गीय रामनारायण यादव, जो करहल के...

पूर्व अधिकारी

अभिनव रंजन श्रीवास्तव एक प्रभावी प्रशासनिक अधिकारी और कुशल टीम प्रबंधक

उत्तर प्रदेश की प्रशासनिक सेवा में अपनी कड़ी मेहनत और उत्कृष्ट प्रदर्शन से पहचान बनाने वाले इटावा के अपर जिलाधिकारी अभिनव रंजन श्रीवास्तव आज...