GPAT और NIPER JEE 2025 में SMGI फार्मेसी छात्रों का शानदार प्रदर्शन

Share This

सर मदनलाल गुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स इटावा के फार्मेसी संकाय के छात्रों ने जीपैट एवं नाईपर जेईई 2025 जैसी राष्ट्रीय स्तर की प्रतिष्ठित परीक्षाओं में असाधारण प्रदर्शन करते हुए संस्थान की शैक्षणिक उत्कृष्टता को एक नई ऊँचाई पर पहुँचाया है।
नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज द्वारा आयोजित जीपैट 2025 का परिणाम 25 जून को घोषित किया गया, जिसमें 48,646 छात्रों ने पंजीकरण कराया था और 4,714 अभ्यर्थी सफल घोषित हुए। वहीं नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मास्युटिकल एजूकेशन एण्ड रिसर्च मोहाली द्वारा आयोजित नाईपर जीईई 2025 का परिणाम ने 21 जून को जारी किया गया।
इन दोनों परीक्षाओं में एसएमजीआई के फार्मेसी कॉलेज के बी0 फार्मा छात्रों अंशुल कुमार, अंकित कटियार और तनमय राठौर ने उल्लेखनीय सफलता प्राप्त की। अंशुल कुमार ने जीपैट में एआईआर 234 एवं नाइपर जेईई में एआईआर 467 रैंक प्राप्त की। अंकित कटियार ने जीपैट में एआईआर 1845 और नाइपर जेईई में एआईआर 635 रैंक प्राप्त की। तनमय राठौर ने जीपैट 2025 में एआईआर 1400 हासिल की।
छात्रों ने इस सफलता का श्रय अपनी मेहनत, नियमित अभ्यास, शिक्षकों के मागदर्शन और परिवार के सतत सहयोग को दिया। उन्होंने बताया कि परीक्षा की तैयारी के दौरान उन्होंने सोशल मीडिया से दूरी बनाकर पूरे मनोयोग से अध्ययन किया।
जीपैट में सफल अभ्यर्थी अब देश के शीर्ष फार्मेसी संस्थानों में एम फार्मा पाठ्यक्रम में प्रवेश के पात्र होंगे। तथा उन्हें फार्मेसी काउंसिल ऑफ इंडिया द्वारा छात्रवृत्ति भी प्रदान की जायेगी। वहीं, नाईपर जेईई में सफल छात्र भारत के प्रतिष्ठित नाईपर संस्थानों में उच्च स्तरीय फार्मास्युटिकल शिक्षा एवं अनुसंधान हेतु प्रवेश प्राप्त करेंगे।
इस अवसर पर एसएमजीआई के चेयरमैन डा. विवेक यादव ने सभी सफल छात्रों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनायें देते हुए उनके उज्जवल भविषय की कामना की। एसएमजीआई के डायरेक्टर, डा. उमा शंकर शर्मा ने छात्रों को उनकी मेहनत, अनुशासन एवं निष्ठा के लिए सराहा और कहा कि यह उपलब्धि एसएमजीआई की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रणाली, प्रेरणादायक शैक्षणिक माहौल और समर्पित फैकल्टी टीम का ही प्रतिफल है।
डा. यादव ने संस्थान के निदेशक एवं समस्त शैक्षणिक स्टाफ को इस उपलब्धि हेतु बधाई दी और भविष्य में इसी तरह के उत्कृष्ट प्रदर्शन करते रहने के लिए प्रेरित किया।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

लखना कालि‍का देवी मंदि‍र और कि‍ला

इटावा-औरैया राजमार्ग पर बकेवर से 3 कि‍मी. दक्षि‍ण दि‍शा में ऐति‍हासि‍क नगर लखना के समीपवर्ती  ग्राम  दलीपनगर  के जमीदार राव खुमान सि‍हं  के  पुत्र...

शिक्षाविद

इटावा में फिजिक्स के सर्वश्रेष्ठ शिक्षक एवं छात्रों की सफलता के प्रेरणास्रोत: डी. एस. राजपूत

इटावा के प्रसिद्ध कोचिंग संस्थान अगस्त्य अकैडमी के निदेशक डी. एस. राजपूत ने फिजिक्स विषय में अपनी अलग पहचान बनाई है। कानपुर यूनिवर्सिटी से...

राजनीतिज्ञ

नीतू नारायन मिश्रा : जिला उपाध्यक्ष महिला मोर्चा एवं आदर्श समाजसेविका  

नीतू मिश्रा का जन्म 12 अगस्त 1987 को इटावा जिले में हुआ। उनके पिता का नाम विनोद शर्मा हैं और माता का नाम मीरा...

प्रशासनिक अधिकारी

नुमाइश से लेकर राहत कार्यों तक, इटावा के कर्मठ और जनप्रिय उपजिलाधिकारी : विक्रम सिंह राघव

विक्रम सिंह राघव उत्तर प्रदेश प्रशासनिक सेवा के उन युवा अधिकारियों में गिने जाते हैं जिन्होंने अपने ज्ञान, कार्यशैली और ईमानदारी से न केवल...

प्रमुख संस्थान

द लेडी कैफे: एक प्रीमियम मेकअप स्टुडियो, सैलून एवं फैशन बुटीक

आज के जीवन में सौंदर्य और आकर्षण का महत्व बहुत बढ़ गया है। हर व्यक्ति खुद को सुंदर, आत्मनिर्भर और प्रभावशाली दिखना चाहता है।...

चिकित्सक

डॉ. शिवओम वर्मा: एक समर्पित बाल रोग विशेषज्ञ और नवजात शिशु चिकित्सक

डॉ. शिवओम वर्मा एक उभरता हुआ नाम जो इटावा में नवजात शिशु और बालरोग विशेषज्ञ के रूप में विख्यात है। वह कुशल और अनुभवी...

चर्चित व्यक्तिव

K. Asif: भारतीय सिनेमा के अद्वितीय निर्माता और दिग्गज निर्देशक

भारतीय सिनेमा में कई ऐसे दिग्गज निर्देशक हुए हैं, जो उन्हें एक अनुपम पहचान देने में सफल रहे हैं। K. Asif भी उन दिग्गजों...

पत्रकार

शीर्ष पत्रकार गौरव डुडेजा: सत्यनिष्ठा, संघर्ष और प्रगति की प्रतिमूर्ति

गौरव डुडेजा के पिता  स्व. जगदीश राय डुडेजा एक समाजसेवी एवं सफल व्यवसायी रहे है। उन्होंने हमेशा खुद को समाज के सुखदुख में साझा...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

उर्मिला शाक्य: “द लेडी कैफे” की प्रबंधक एवं ब्यूटी वेलनेस सेवाओं की अग्रणी विशेषज्ञ

उर्मिला शाक्य इटावा के बेहतरीन ब्यूटी सलून "The Lady Cafe- Makeup Studio, Salon and Academy"  की प्रबंधक हैं। वह ब्यूटी और वेलनेस सेवाओं में...

समाजसेवी

रूबी शर्मा: इटावा की एक प्रेरणादायक समाजसेवी

रूबी शर्मा, एक समर्पित और प्रेरणादायक समाजसेवी, जनपद इटावा में अपने उत्कृष्ट कार्यों के लिए जानी जाती हैं। वे नेकी मानव सेवा संस्थान की...

पूर्व अधिकारी

प्रणता ऐश्वर्या (IAS): एक समर्पित और न्यायप्रिय प्रशासनिक अधिकारी

प्रणता ऐश्वर्या (IAS): एक समर्पित और न्यायप्रिय प्रशासनिक अधिकारी प्रणता ऐश्वर्या 2019 बैच की आईएएस अधिकारी हैं, और इटावा में मुख्य विकास अधिकारी के पद...