हमारी माँगें पूरी करो- सफाई कर्मचारी

Share This

भरथना (रिपोर्ट- तनुज श्रीवास्तव, 9720063658)- बीते कई वर्षोंं से अपने देयकों का भुगतान न होने तथा रूके हुए वेतन-फण्ड सहित विभिन्न माँगों के चलते स्थानीय नगर पालिका परिषद के सफाई कर्मचारियों ने पालिका परिसर में धरना दिया। इससे पहले सफाई कर्मचारियों ने हमारी माँगें पूरी करो, कर्मचारी एकता जिन्दाबाद, अभी तो ये अंगडाई है-आगे अभी लडाई है, आदि उद्घोषों के साथ नगर के प्रमुख मार्गों पर जुलूस निकालकर अपना विरोध प्रदर्शन किया। सफाई कर्मचारियों ने पालिका में कार्यरत लिपिक वर्ग की कार्यशैली पर नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि अगर हमारी माँगें नहीं मानी गई, तो हम लोग हडताल करने के लिए बाध्य होगें।

अखिल भारतीय सफाई मजदूर कांग्रेस ट्रेड यूनियन रजि0 इटावा के बैनरतले चल रहे सफाई कर्मचारियों के धरना प्रदर्शन के सम्बन्ध में जिलाध्यक्ष सोनू कुमार सहित अन्य कर्मचारियों ने बताया कि पिछले 5-6 साल से फण्ड की धनराशि उनके खातों में जमा नहीं करायी गई है तथा मृतक सफाई कर्मचारियों के अंशदान की धनराशि भी लम्बित है। साथ ही बीते एक साल से एक माह का वेतन रूका हुआ है। हम लोगों को इस भीषण गर्मी में बिना ड्रेस व बिना किसी स्वच्छता किट के कार्य करने के लिए मजबूर होना पडता है, सहित विभिन्न देयकों का समय से भुगतान कराये जाने की माँग के साथ ही सफाई कर्मचारियों ने बताया कि अगर उनके द्वारा किसी भी शिकायत सम्बन्धी प्रार्थना पत्र दिया जाता है, तो कार्यालय में कार्यरत लिपिक वर्ग द्वारा उनका निस्तारण करना तो दूर, बल्कि पूर्णतया अनदेखी की जाती है। यूनियन के जिलाध्यक्ष सोनू कुमार ने बताया कि नगर पालिका परिषद में सबसे ज्यादा परिश्रम करने वाले सफाई कर्मचारियों का सदैव ही उत्पीडन किया जाता है, जो कतई बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। यह हमारे अधिकार की लडाई है। धरना प्रदर्शन की जानकारी होने पर तहसीलदार दिलीप कुमार ने धरना स्थल पर पहुंचकर सफाई कर्मचारियों से बातचीत की, किन्तु सफाई कर्मचारी सन्तुष्ट नहीं हुए।

उक्त सम्बन्ध में पालिकाध्यक्ष अजय कुमार यादव गुल्लू ने बताया कि उनके द्वारा कर्मचारियों के वेतन का नियमित भुगतान किया जा रहा है। चूंकि कर्मचारियों का एक माह का वेतन भविष्य निधि कार्यालय द्वारा पालिका के खाते से कटौती कर ली जाने के कारण रूका हुआ है। शासन द्वारा धनराशि उपलब्ध होने पर उसका भुगतान कर दिया जायेगा। श्री यादव ने बताया कि वर्तमान समय में काफी कर्मचारी सेवानिवृत्त हुए हैं तथा कई कर्मचारी मा0 न्यायालय की शरण में गये थे, जिन्हें शासन द्वारा जैसे-जैसे धनराशि प्राप्त हो रही है, उन सभी का भुगतान किया जा रहा है। सफाई कर्मचारियों के जो भी अन्य देयक हैं, वह पहले के हैं, शासन से धनराशि प्राप्त होते ही उनका भी भुगतान करने के लिए प्रयासरत हैं। उन्होंने बताया कि कार्यरत कर्मचारियों को अवगत कराया गया है कि वह अपने बैंक खाता की पासबुक तथा वर्ष 2016 से स्टेटमेंट उपलब्ध करा दें। ताकि उनके बकाया भुगतानों का अभिलेखों से मिलान किया जा सके। जिसके चलते शासन से धनराशि प्राप्त होने पर भुगतान की कार्यवाही की जा सके।

धरना प्रदर्शन के दौरान रमेश चन्द्र, सुधीर, सुरेश, कुसमा, नीतू सिंह, रामकुमार, मान सिंह, संगीता, कमला, दीपू, गीता, सोनू, ममता, रामस्वरूप, नीलू, नीलम, मुन्नालाल, मुरारीलाल, गोविन्द, संजीव, राजकुमार, विनीता, सोमवती सहित सैकडों सफाई कर्मचारियों की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

15 वीं शताव्दी में इटावा

इस शताव्दी में जोनपुर के शासको ओर दिल्ली सिहासन के विभिन्न अभिलाषियो के बीच बराबर संघर्ष होते रहे इटावा जिलो दोनों राज्यों की सीमा...

शिक्षाविद

महेश चन्द्र तिवारी : संस्कृत शिक्षा के प्रवाहक, प्रमुख समाजसेवी

महेश चंद्र तिवारी जनपद के एक छोटे से गाँव रामनगर उसराहर ताखा इटावा में जन्मे। उनके पिता का नाम स्व. श्री नाथूराम तिवारी है...

राजनीतिज्ञ

एक जीत से बलराम सिंह को मि‍ली थी प्रसि‍द्ध

केन्‍द्र एंव उत्‍तर प्रदेश मे मंत्री रह चुके बलराम सिंह यादव  (कांग्रेस) के राजनीति‍क जीवन का स्‍वर्णिम अवसर था 1980 का जसवंतनगर वि‍धानसभा चुनाव,...

प्रशासनिक अधिकारी

नुमाइश से लेकर राहत कार्यों तक, इटावा के कर्मठ और जनप्रिय उपजिलाधिकारी : विक्रम सिंह राघव

विक्रम सिंह राघव उत्तर प्रदेश प्रशासनिक सेवा के उन युवा अधिकारियों में गिने जाते हैं जिन्होंने अपने ज्ञान, कार्यशैली और ईमानदारी से न केवल...

प्रमुख संस्थान

इटावा का शीर्ष केमिस्ट्री कोचिंग संस्थान: जीविका केमिस्ट्री क्लासेज

आज के समय में अधिकांश कोचिंग संस्थान पूरी तरह से व्यावसायिक रूप ले चुके हैं। न ही छात्रों की संख्या पर कोई नियंत्रण होता...

चिकित्सक

डॉ. सतेन्द्र सिंह यादव: सेवा संकल्प के साथ चिकित्सा के क्षेत्र में अद्वितीय योगदान

स्वास्थ्य हमारे जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा है और हम अगर एक ऐसे व्यक्ति की बात करें जो स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में अपनी अद्वितीय...

चर्चित व्यक्तिव

पिया बाजपेई: एक प्रतिभाशाली अदाकार का सफ़र

पिया बाजपेई: भारतीय फिल्म और मॉडल जो प्रमुख रूप से बॉलीवुड और साऊथ फिल्मों में प्रदर्शन करती हैं। वह वेंकट प्रभु की कॉमेडी फिल्म...

पत्रकार

इटावा में तीन दशकों से सत्य की मशाल थामे वरिष्ठ पत्रकार गुलशन भाटी

स्वतंत्रता दिवस जैसे ऐतिहासिक दिन 15 अगस्त को जब पूरा देश आज़ादी का पर्व मनाता है, उसी दिन इटावा की पवित्र धरती पर एक...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

उर्मिला शाक्य: “द लेडी कैफे” की प्रबंधक एवं ब्यूटी वेलनेस सेवाओं की अग्रणी विशेषज्ञ

उर्मिला शाक्य इटावा के बेहतरीन ब्यूटी सलून "The Lady Cafe- Makeup Studio, Salon and Academy"  की प्रबंधक हैं। वह ब्यूटी और वेलनेस सेवाओं में...

समाजसेवी

गौरैया की चहचहाहट में जीवन खोजती एक शिक्षिका : डॉ. सुनीता यादव

डॉ॰ सुनीता यादव का जन्म 21 जून 1976 को मैनपुरी जनपद के ग्राम अण्डनी, करहल में हुआ। पिता स्वर्गीय रामनारायण यादव, जो करहल के...

पूर्व अधिकारी

अवनीश कुमार राय: इटावा के पूर्व जिलाधिकारी एवं शानदार सुप्रशासक

अवनीश कुमार राय, जिलाधिकारी इटावा, एक कुशल प्रशासक के रूप में अपनी पहचान बना चुके हैं। उनका जन्म 25 जुलाई 1989 को हुआ। वे...