निजीकरण से जनता को मंहगी बिजली का लगेगा झटका- मुकुट सिंह

Share This

भरथना- विकास खण्ड क्षेत्र के ग्राम हाजीपुरा मंदिर चौराहे पर किसान सभा द्वारा आयोजित सभा में किसानो-मजदूरों ने एकजुट होकर बिजली निजीकरण-स्मार्ट मीटर योजना रदद करने, समसपुर-विरौंधी माइनर की सफाई तथा बिजली कटौती रोकने आदि मांगों पर 11 जून को मुख्यालय कचहरी पर प्रदर्शन में भाग लेने का संकल्प लिया।

किसान सभा के प्रांतीय महामंत्री मुकुट सिंह ने बतौर मुख्यवक्ता कहा कि योगी सरकार ने चुनाव में सभी को 300 यूनिट फ्री बिजली देने का वादा किया था किंतु पलटी मारते हुए इटावा सहित 42 जिलों की बिजली पूंजीपतियों को (प्रथम चरण) में सौप दी है। जिससे जनता को मंहगी बिजली का जोरदार झटका लगने जा रहा है। बिजली का निजीकरण जनविरोधी कदम है, इसे तत्काल वापस लिया जाना चाहिए।

मुकुट सिंह ने खेती किसानी के बढते संकट के लिए मोदी-योगी सरकार की पूंजीपरस्त नीतियों को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा कि इस संकट से बचने के लिए एमएसपी की कानूनी गांरटी, कृषि बाजार नीति मसौदा वापस लेने, औने-पौने में भूमि की लूट रोकने कर्जा मुक्ति, मनरेगा का विस्तार करने के साथ ही बेरोजगारी,मंहगाई, भ्रष्टाचार, बढते अपराधो और नफरत की राजनीति पर रोक लगाने आदि के लिये व्यापक और संयुक्त आंदोलन करने पर बल दिया।

किसान सभा के जिलामंत्री संतोष शाक्य, चंद्रशेखर कृषि विश्वविधालय के पूर्व सहायक कुलसचिव डा. शौकीन सिंह ने किसानो से अपनी प्राणलेवा समस्याओ से छुटकारा पाने के लिए एकजुट होकर आंदोलन करने की अपील करते हुए कहा कि उनकी एकता ही बचाव की गांरटी है और कोई उनकी सुनने बाला नही है,गांवो में कमेटियो के गठन कर किसानो को संगठित करें। सभा की अध्यक्षता रामदास, संचालन मंत्री प्रदीप यादव ने किया। क्षेत्रीय कमेटी के अध्यक्ष रनवीर सिंह यादव, शिवराज सिंह, रवीन्द्र यादव बृजेश तिवारी (विवौली), नरेश तिवारी, बृजेश तिवारी (पीपरीपुरा) आदि सहित बडी तादाद में किसानो ने भाग लिया।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

दि‍लों पर राज करती है जनपद प्रदर्शनी, फुव्वारा है ‘हृदय स्थल’ यहां होता है बि‍छड़ों का मि‍लन

शताब्‍दी वर्ष भी मना चुकी है प्रदर्शनी इटावा जनपद की संस्‍कृति‍ से जुड़ी जनपद प्रदर्शनी अपने जीवन के एक सौ वर्ष पूरे कर चुकी है।...

शिक्षाविद

नमिता तिवारी: एक महिला सशक्तिकरण के चमकते सितारे का अद्भुत सफ़र

नमिता तिवारी का जन्म 4 जुलाई 1969 को उत्तर प्रदेश के इटावा जिले के मुबारकपुर गांव में हुआ। उनके पिता का नाम श्री अरविन्द...

राजनीतिज्ञ

अभिषेक यादव अंशुल: जनता के दिलों में बसे युवा सपा नेता

अभिषेक यादव अंशुल: जनता के दिलों में बसे युवा सपा नेता अभिषेक यादव अंशुल का जन्म 29 सितंबर 1987 को उत्तर प्रदेश के इटावा जिले...

प्रशासनिक अधिकारी

अजय कुमार गौतम(IAS), मुख्य विकास अधिकारी, इटावा, कवि हृदय और एक कुशल प्रशासक

शिक्षा और प्रारंभिक जीवन: अजय कुमार गौतम का जन्म 11 सितंबर 1995 को सिद्धनगर, गंजडुंडवारा, कासगंज, उत्तर प्रदेश में हुआ। उनकी शिक्षा बाबा कढ़ेरा सिंह...

प्रमुख संस्थान

इटावा में मक्का-बाजरे की रोटी और चने का साग, चोखो थाली का स्वाद लें और 20% छूट का लाभ उठाएँ

इटावा में सर्दियों के इस मौसम में पारंपरिक मारवाड़ी खाने का आनंद लेना हो, तो चोखो थाली एक बेहतरीन स्थान है। होटल प्रताप, नेविल...

चिकित्सक

डॉ. डी. के. दुबे : एक प्रख्यात हड्डी रोग विशेषज्ञ

जनपद इटावा सहित आस-पास के जिलों में हड्डी रोग विशेषज्ञ के रूप में डॉ. डी. के. दुबे का नाम प्रमुखता से लिया जाता है,...

चर्चित व्यक्तिव

इटावा के ‘फैब फोर’: आकर्षक व्यक्तित्व और बेमिसाल प्रशासन का परफेक्ट कॉम्बो

इटावा में इन दिनों चार प्रमुख अधिकारियों की चर्चा जोरों पर है। जिलाधिकारी अवनीश राय, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा, मुख्य विकास अधिकारी...

पत्रकार

राजकिशोर गुप्ता: ख़बरों के माध्यम से ग्रामीण अंचल में सकारात्मक बदलाव वाले पत्रकार

राजकिशोर गुप्ता इटावा में प्रभावशाली पत्रकार के रूप में प्रसिद्ध हैं। वे पत्रकारिता के क्षेत्र में 2002 में आए, उनके पास पत्रकरिता क्षेत्र का...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

उर्मिला शाक्य: “द लेडी कैफे” की प्रबंधक एवं ब्यूटी वेलनेस सेवाओं की अग्रणी विशेषज्ञ

उर्मिला शाक्य इटावा के बेहतरीन ब्यूटी सलून "The Lady Cafe- Makeup Studio, Salon and Academy"  की प्रबंधक हैं। वह ब्यूटी और वेलनेस सेवाओं में...

समाजसेवी

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

पूर्व अधिकारी

प्रणता ऐश्वर्या (IAS): एक समर्पित और न्यायप्रिय प्रशासनिक अधिकारी

प्रणता ऐश्वर्या (IAS): एक समर्पित और न्यायप्रिय प्रशासनिक अधिकारी प्रणता ऐश्वर्या 2019 बैच की आईएएस अधिकारी हैं, और इटावा में मुख्य विकास अधिकारी के पद...