लखना में बैंड-बाजे के साथ निकाली गई भगवान परशुराम की शोभायात्रा

Share This

बकेवर/लखना:- ब्राह्मण समाज महासभा लखना इटावा के सौजन्य से भगवान परशुराम की शोभायात्रा गाजे- बाजे के साथ निकाली गई। शोभा यात्रा का शुभारंभ सुबह 9 बजे पंचमुखी हनुमान मंदिर ईकरी रोड लखना से प्राचीन हनुमान मंदिर लखना पर हुआ। शोभा यात्रा में मोटरसाइकिल और कार रैली निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में युवाओं एवम् बुजुर्गों का साथ रहा।शोभा यात्रा नहर पुल, बाई पास रोड, बस स्टैंड तिराह रोड, कालिका मंदिर, प्राचीन शिव मंदिर पुराना पुल होते हुए प्राचीन हनुमान मंदिर पर आकर समापन किया गया। इसमें पारंपरिक वेशभूषा, बैंड-बाजे, और जयघोष के साथ नगर को भक्तिमय माहौल से सराबोर किया गया।

परशुराम शोभायात्रा में गूंजा विप्र एकता का संदेश, शहर के कोने-कोने से उमड़ा श्रद्धा और उत्साह का सैलाब शोभायात्रा ने शहर के प्रमुख मार्गों के प्रत्येक मोहल्ले में पुष्प वर्षा और पानी, छाछ और मीठे शरबत कि मनुहार होते हुए प्राचीन हनुमान मंदिर ईकरी रोड लखना तक भव्यता के साथ यात्रा की। लखना में जगह – जगह शोभा यात्रा का फलाहार,शरबत,बिस्कुट,हलवा बांटकर स्वागत किया गया। सम्पूर्ण मार्ग पर “भगवान परशुराम की जय”, “विप्र एकता अमर रहे” जैसे जयघोष गूंजते रहे। श्रद्धालु भगवा ध्वज लहराते हुए और पारंपरिक परिधानों में सजे-धजे श्रद्धालु शोभायात्रा की शोभा बढ़ा रहे थे।

शोभायात्रा में ब्राह्मण समाज महासभा के प्रदेश अध्यक्ष पंडित अरुण दुबे ने भगवान परशुराम जी के रथ को हरी झंडी देकर शोभायात्रा का शुभारंभ कराया इस मौके पर पंडित हरि किशोर तिवारी, पूर्व ब्लाक प्रमुख अशोक चौबे,पूर्व विधायक सावित्री कठेरिया,मंडल अध्यक्ष अश्वनी त्रिपाठी,नगरपंचायत अध्यक्ष गणेशशंकर पोरवाल,डॉक्टर समीर कुमार त्रिपाठी, गोविंद त्रिपाठी, ऋषभ शुक्ला लखना राज, प्रदीप तिवारी, राघवेन्द्र दुबे,समाजसेवी अतुल त्रिपाठी,आशीष तिवारी,डॉ गोविंद मोहन,आशु फौजी,इंद्र कुमार , रजत तिवारी, उत्कर्ष त्रिपाठी सहित अनेक गणमान्य विप्रजन सम्मिलित हुए।

Share This
Shivam Shukla
Shivam Shuklahttps://etawahlive.com/
Almost 8 years of social media experience with social engagement preferred...
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

इटावा में सन् 1931 के सवि‍नय अवज्ञा आन्दोलन के शहीद।

  क्र0सं0 नाम पि‍ता का नाम पता 1 बलवंत सि‍हं                बलदेव प्रसाद नगारि‍या मौजा बेलाहरा, थाना भर्थना इटावा 2 भूपाल सि‍हं वि‍शुनाई काछी पुर, मझावॉ, थाना उसराहार, इटावा 3 शंकर सि‍हं हीरा सि‍हं ढकाऊ का नगला, थाना उसराहार, इटावा...

शिक्षाविद

सफल उद्यमी से शिक्षाविद् : अतिवीर सिंह यादव का अनोखा सफ़र

अतिवीर सिंह यादव एक ऐसे प्रख्यात व्यक्तित्व हैं, जिन्होंने परिश्रम और संघर्ष से शिक्षा के क्षेत्र में अपना नाम रोशन किया हैं। अतिवीर सिंह...

राजनीतिज्ञ

पंडित संतोष चौधरी: समाज के लिए एक संघर्षी और सफल व्यवसायी

पंडित संतोष चौधरी का जन्म 25 दिसंबर, 1955 को उत्तर प्रदेश के इटावा जिले के पृथ्वीपुर ग्राम में हुआ। उनके पिता का नाम स्व०...

प्रशासनिक अधिकारी

जनता के साथ खड़े रहने वाले जिलाधिकारी इटावा शुभ्रांत कुमार शुक्ल(IAS)

शुभ्रांत कुमार शुक्ल का जन्म 1 जनवरी 1970 को उत्तर प्रदेश के बहराइच जनपद में हुआ। प्रारम्भिक जीवन से ही वे अध्ययन में अत्यंत...

प्रमुख संस्थान

इटावा लाइव के साथ डिजिटल एडवरटाइजिंग के लाभ

जनपद इटावा में विगत 13 वर्षो से न्यूज़ एवं आर्टिकल को लेकर एक विशेष स्थान रखने वाले इटावा लाइव के माध्यम से आप अपना...

चिकित्सक

डॉ. शिवओम वर्मा: एक समर्पित बाल रोग विशेषज्ञ और नवजात शिशु चिकित्सक

डॉ. शिवओम वर्मा एक उभरता हुआ नाम जो इटावा में नवजात शिशु और बालरोग विशेषज्ञ के रूप में विख्यात है। वह कुशल और अनुभवी...

चर्चित व्यक्तिव

‘लपेटे में नेताजी’ से देश के घर-घर तक पहुँची कवि अवनीश त्रिपाठी की आवाज

इटावा की धरती ने समय-समय पर ऐसी प्रतिभाओं को जन्म दिया है, जिन्होंने अपनी मेहनत, प्रतिभा और समर्पण के बल पर राष्ट्रीय स्तर पर...

पत्रकार

यशवंत कुमार चतुर्वेदी: इटावा के एक अद्वितीय पत्रकार

यशवंत कुमार चतुर्वेदी का जन्म 3 फरवरी 1965 को कोठी कैस्त जसवंतनगर में हुआ। उनके पिता का नाम स्वर्गीय कौशलेंद्र नाथ चतुर्वेदी है  और...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

उर्मिला शाक्य: “द लेडी कैफे” की प्रबंधक एवं ब्यूटी वेलनेस सेवाओं की अग्रणी विशेषज्ञ

उर्मिला शाक्य इटावा के बेहतरीन ब्यूटी सलून "The Lady Cafe- Makeup Studio, Salon and Academy"  की प्रबंधक हैं। वह ब्यूटी और वेलनेस सेवाओं में...

समाजसेवी

गौरैया की चहचहाहट में जीवन खोजती एक शिक्षिका : डॉ. सुनीता यादव

डॉ॰ सुनीता यादव का जन्म 21 जून 1976 को मैनपुरी जनपद के ग्राम अण्डनी, करहल में हुआ। पिता स्वर्गीय रामनारायण यादव, जो करहल के...

पूर्व अधिकारी

संजय कुमार वर्मा: एक प्रभावशाली और कर्तव्यनिष्ठ पुलिस अधिकारी

संजय कुमार वर्मा एक IPS अधिकारी हैं और इटावा में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने अपनी पुलिस प्रशासनिक सेवाएं 14...