पहलगाम घटना के हमलावरों को कठोर सजा की माँग

Share This

भरथना (रिपोर्ट- तनुज श्रीवास्तव, 9720063658)- बीते दिन जम्मू कश्मीर के पहलगाम में आतंकवादियों द्वारा निहत्थे पर्यटकों के किये गये नरसंहार से आहत बार एसोसियेशन भरथना ने देश के राष्ट्रपति, प्रदेश के राज्यपाल, समेत जिलाधिकारी को सम्बोधित एक ज्ञापन पत्र उपजिलाधिकारी को सौंप दोषी हमलावरों व साजिशकर्ताओं के विरूद्ध सख्त दण्ड की व्यवस्था करने की माँग की है।

बुधवार को तहसील मुख्यालय पर उपजिलाधिकारी सुशान्त श्रीवास्तव को बार एसोसियेशन भरथना के अध्यक्ष रमेश चन्द्र यादव व महामंत्री राजीव श्रीवास्तव के नेतृत्व में अन्य अधिवक्ताओं द्वारा सौंपे गये ज्ञापन पत्र में उल्लेख किया गया कि बीती दिनांक 22 अप्रैल को जम्मू कश्मीर के पहलगाम की बैसरन घाटी में आतंकवादियों द्वारा 28 निहत्थे, निर्दोष पर्यटकों के नरसंहार व करीब 20 को गम्भीर घायल करने से अधिवक्ता आहत हैं। अधिवक्ताओं ने हमलावरों पर सख्त दण्डात्मक कार्यवाही की पुरजोर माँग की है। ज्ञापन सौंपने के दौरान वरिष्ठ अधिवक्ता रामपाल सिंह राठौर, रामकुमार यादव, राघवेन्द्र श्रीवास्तव, सुधीर यादव, कृष्णकान्त श्रीवास्तव, सुबोध यादव, अशोक श्रीवास्तव, रविन्द्र सिंह चौहान सहित कई अधिवक्ताओं की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।

वहीं दिबियापुर विधायक व सभापति लोक लेखा समिति के सदस्य प्रदीप यादव ने भी उक्त घटना से आहत होकर दिवंगत पर्यटकों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है। साथ ही होली प्वाइण्ट एकेडमी में भी उक्त घटना के सम्बन्ध में छात्र-छात्राओं को चलचित्र के माध्यम से अवगत कराया गया। मौजूद छात्र-छात्राओं ने दो मिनट का मौन धारण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर विद्यालय निदेशक डा0 प्रदीप चन्द्र पाण्डेय, प्रधानाचार्य डा0 आर0के0 पाण्डेय सहित अन्य अध्यापकों की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

‘तपोभूमि‍ है इटावा की धरती’ पांडवों ने यहीं बनाई थी ‘महाभारत युद्ध’ की योजना

जनपद इटावा डेढ़ सौ वर्ष पुराना जि‍ला है। वर्तमान में यह कानपुर कमि‍श्‍नरी में शामि‍ल है। पूर्व में यह आगरा एंव इलाहाबाद कमि‍श्‍नरी में...

शिक्षाविद

महेश चन्द्र तिवारी : संस्कृत शिक्षा के प्रवाहक, प्रमुख समाजसेवी

महेश चंद्र तिवारी जनपद के एक छोटे से गाँव रामनगर उसराहर ताखा इटावा में जन्मे। उनके पिता का नाम स्व. श्री नाथूराम तिवारी है...

राजनीतिज्ञ

प्रदीप कुमार शर्मा: हिन्दू सेवा समिति के प्रमुख और इटावा के सबसे लोकप्रिय हिंदूवादी राजनीतिज्ञ

प्रदीप कुमार शर्मा का जन्म 20 जून 1987 को इटावा, उत्तर प्रदेश में हुआ था। उनके पिता का नाम श्री राजेन्द्र कुमार शर्मा और...

प्रशासनिक अधिकारी

अजय कुमार गौतम(IAS), मुख्य विकास अधिकारी, इटावा, कवि हृदय और एक कुशल प्रशासक

शिक्षा और प्रारंभिक जीवन: अजय कुमार गौतम का जन्म 11 सितंबर 1995 को सिद्धनगर, गंजडुंडवारा, कासगंज, उत्तर प्रदेश में हुआ। उनकी शिक्षा बाबा कढ़ेरा सिंह...

प्रमुख संस्थान

इटावा लाइव के साथ डिजिटल एडवरटाइजिंग के लाभ

जनपद इटावा में विगत 13 वर्षो से न्यूज़ एवं आर्टिकल को लेकर एक विशेष स्थान रखने वाले इटावा लाइव के माध्यम से आप अपना...

चिकित्सक

डॉ. आशीष दीक्षित: इटावा के प्रसिद्ध होम्योपैथिक चिकित्सक और सामाजिक कार्यकर्त्ता

इटावा के प्रसिद्ध होम्योपैथिक चिकित्सक डॉ. अशोक दीक्षित के पुत्र डॉ. आशीष दीक्षित भी एक प्रसिद्ध होम्योपैथिक चिकित्सक हैं, उनकी प्राथमिक शिक्षा कानपुर से...

चर्चित व्यक्तिव

‘लपेटे में नेताजी’ से देश के घर-घर तक पहुँची कवि अवनीश त्रिपाठी की आवाज

इटावा की धरती ने समय-समय पर ऐसी प्रतिभाओं को जन्म दिया है, जिन्होंने अपनी मेहनत, प्रतिभा और समर्पण के बल पर राष्ट्रीय स्तर पर...

पत्रकार

यशवंत कुमार चतुर्वेदी: इटावा के एक अद्वितीय पत्रकार

यशवंत कुमार चतुर्वेदी का जन्म 3 फरवरी 1965 को कोठी कैस्त जसवंतनगर में हुआ। उनके पिता का नाम स्वर्गीय कौशलेंद्र नाथ चतुर्वेदी है  और...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

उर्मिला शाक्य: “द लेडी कैफे” की प्रबंधक एवं ब्यूटी वेलनेस सेवाओं की अग्रणी विशेषज्ञ

उर्मिला शाक्य इटावा के बेहतरीन ब्यूटी सलून "The Lady Cafe- Makeup Studio, Salon and Academy"  की प्रबंधक हैं। वह ब्यूटी और वेलनेस सेवाओं में...

समाजसेवी

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

पूर्व अधिकारी

जनहित के संकल्प के साथ 35 वर्षों की शासकीय सेवा: जिला पंचायत राज अधिकारी बनवारी सिंह

जिला पंचायत राज अधिकारी इटावा, बनवारी सिंह का जन्म 05 फरवरी 1966 को उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जनपद के बालनपुर गाँव में हुआ। ग्रामीण...