हाईकोर्ट के निर्देश पर एडी हेल्थ की सीएमएस एम.एम. आर्या से पूछताछ

Share This

इटावा। डॉ भीमराव अंबेडकर संयुक्त जिला अस्पताल (पुरुष) के सीएमएस एम एम आर्या पर एक साल पहले बिजली के तारों की मरम्मत कार्य में टेंडर प्रक्रिया में अनियमितता करने का आरोप लगा है। हाईकोर्ट ने वाद दायर का संज्ञान लेकर इस मामले की जांच बैठा दी गई।

इसकी जांच एडीजी हेल्थ को सौंपी गई है। उन्होंने इस मामले में इटावा आकर सीएमएस से पूछताछ की, लेकिन उनसे जब इस मामले में पूछा गया तो उन्होंने विभाग का निजी मामला होने की बात कहकर बात टाल दी। एडीजी हेल्थ शायद भूल गई कि मामला सरकारी पैसे का है जोकि जनता के टैक्स से आता है। पुरुष जिला अस्पताल के सीएसएस डॉ. एमएम आर्या ने छह मार्च, 2024 को अस्पताल में बिजली के तारों की मरम्मत कार्य करवाए जाने के लिए जेएम पोर्टल पर टेंडर निकाला था।

इस मामले में पांच लोगों ने ऑनलाइन बोली में भाग लिया। इसमें सभी ने निर्धारित बजट के सापेक्ष कम धनराशि में यह कार्य करने का टेंडर भरा। वहीं सीएमएस ने इस मामले में यह कहकर टेंडर प्रकिया को निरस्त कर दिया कि इतनी कम धनराशि में यह काम संतोषजनकपूर्ण ढंग से पूरा नहीं हो सकता है। सीएमएस एम एम आर्या पर आरोप है कि बाद में इन्होंने बिना जेएम पोर्टल की प्रक्रिया के किसी छठवें व्यक्ति को अधिक धनराशि में बिजली मरम्मत का कार्य करने का अनुबंध करवा दिया। इसकी ऑनलाइन बोली भी नहीं लगाई गई। इसकी जानकारी होने पर पहले पहले टेंडर प्रक्रिया में भाग लेने वाले लोगों ने आपत्ति जताई।

साथ ही सीएमएस के खिलाफ हाईकोर्ट में रिट याचिका दायर की। हाईकोर्ट बेच ने इस मामले सीएमएस को तलब कर पूछताछ की। सीएमएस ने जब अपना पक्ष रखा तो हाईकोर्ट उनके जवाब से संतुष्ट नहीं दिखा। बाद में हाईकोर्ट ने सीएमएस के खिलाफ जांच बिठा दी। साथ ही 20 मई तक इस मामले में अभी तक हुई कार्रवाई को कोर्ट में साक्ष्य समेत उपलब्ध कराने के आदेश दिए स्वास्थ्य विभाग ने गंभीर मामला देख इसकी जांच के लिए एडी हेल्थ संजू अग्रवाल को नामित किया गया।

बुधवार को एडीजी हेल्थ संजू अग्रवाल ने सीएसएस डॉ. एमएम आर्या से टेंडर प्रक्रिया में मिली अनियमिता के बारे में पूछताछ की। साथ ही टेंडर प्रक्रिया से जुड़े कागज मांगे। सीएमओ ऑफिस में पहुंची ए डी स्वास्थ्य संजू अग्रवाल ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि हम हीट वेव को लेकर अस्पताल में बने वार्ड का निरीक्षण वह अन्य निरीक्षण के लिए पहुंचे थे। अधिकारी के संबंध में जो भी जांच है वह विभाग का मामला है वह ऑफिस में बैठकर देखा जाएगा।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

इटावा में सन् 1931 के सवि‍नय अवज्ञा आन्दोलन के शहीद।

  क्र0सं0 नाम पि‍ता का नाम पता 1 बलवंत सि‍हं                बलदेव प्रसाद नगारि‍या मौजा बेलाहरा, थाना भर्थना इटावा 2 भूपाल सि‍हं वि‍शुनाई काछी पुर, मझावॉ, थाना उसराहार, इटावा 3 शंकर सि‍हं हीरा सि‍हं ढकाऊ का नगला, थाना उसराहार, इटावा...

शिक्षाविद

महान शिक्षाविद मदन लाल आर्य की शिक्षा के क्षेत्र में प्रेरणादायी यात्रा

महान शिक्षाविद मदन लाल आर्य की शिक्षा के क्षेत्र में प्रेरणादायी यात्रा मदन लाल जी आर्य एक बेहद शालीन व्यक्ति थे जिनका जन्म 24 दिसंबर...

राजनीतिज्ञ

इटावा के शि‍खर पुरूष हैं मुलायम सिंह यादव इटैली से आये थे पि‍ता सुघर सिंह के बाबा

भारत के सबसे वि‍शाल आबादी वाले राज्‍य उत्‍तर प्रदेश के तीन बार मुख्‍यमत्री एंव केन्‍द्र सरकार में दो बार रक्षा मंत्री रह चुके जनपद...

प्रशासनिक अधिकारी

कुलपति प्रो. (डॉ.) अजय सिंह के नेतृत्व में नई ऊँचाइयों की ओर बढ़ता सैफई विश्वविद्यालय

प्रोफेसर (डॉ.) अजय सिंह चिकित्सा शिक्षा और प्रशासनिक नेतृत्व की दुनिया में एक जाना-माना नाम हैं, जिन्होंने चार दशकों से अधिक का अनुभव अर्जित...

प्रमुख संस्थान

ओम नवजीवन हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेण्टर, इटावा

बच्चों की सेहत एक परिवार के लिए महत्वपूर्ण मुद्दा है और इसकी देखभाल में कोई कमी नहीं होनी चाहिए। इटावा शहर में स्थित ओम...

चिकित्सक

डॉ आनंद सिंह कुशवाहा : बेहतरीन चिकित्सक, पर्यावरण के सरंक्षक और क्रिकेट प्रेमी

डॉ आनंद सिंह कुशवाहा, चिकित्सा अधीक्षक जिला पुलिस चिकित्सालय इटावा, का जन्म 6 जुलाई 1984 को हुआ। उनके पिता का नाम श्री सर्वेश कुशवाहा...

चर्चित व्यक्तिव

शब्दों के जादूगर स्व. व्रजेंद्र गौड़ का इटावा से फिल्मी दुनिया में फिल्मफेयर तक का सफ़र

व्रजेंद्र गौड़ का जन्म 1 अप्रैल 1925 को उत्तर प्रदेश के इटावा में हुआ। वे हिंदी सिनेमा के एक प्रतिभाशाली पटकथा और संवाद लेखक...

पत्रकार

जुनैद तैमूरी: पत्रकारिता में निष्ठा, पेशेवरता और समर्पण के प्रतीक

जुनैद तैमूरी: पत्रकारिता में निष्ठा, पेशेवरता और समर्पण के प्रतीक समाचार जगत में उन्मुक्त भविष्य की तलाश करने वाले पत्रकारों में से एक नाम हैं...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

सर्वेश यादव : एक समर्पित समाजसेवी और सुरक्षा एजेंसी के प्रबंधक

सर्वेश यादव, जनपद इटावा ही नहीं पूरे प्रदेश की सबसे भरोसेमंद सिक्योरिटी एजेंसी "एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस" के प्रबंधक हैं। वे एक व्यवहार...

समाजसेवी

रूबी शर्मा: इटावा की एक प्रेरणादायक समाजसेवी

रूबी शर्मा, एक समर्पित और प्रेरणादायक समाजसेवी, जनपद इटावा में अपने उत्कृष्ट कार्यों के लिए जानी जाती हैं। वे नेकी मानव सेवा संस्थान की...

पूर्व अधिकारी

अवनीश कुमार राय: इटावा के पूर्व जिलाधिकारी एवं शानदार सुप्रशासक

अवनीश कुमार राय, जिलाधिकारी इटावा, एक कुशल प्रशासक के रूप में अपनी पहचान बना चुके हैं। उनका जन्म 25 जुलाई 1989 को हुआ। वे...