हर्षोल्लास के साथ मना मर्यादा पुरूषोत्तम श्रीराम का जन्मोत्सव

Share This

भरथना (रिपोर्ट- तनुज श्रीवास्तव, 9720063658)- रामनवमी के पावन पर्व पर मर्यादा पुरूषोत्तम भगवान श्रीराम का जन्मोत्सव बडी ही उमंगता व हर्षाेल्लास के साथ श्रद्धाभाव से मनाया गया। विभिन्न धार्मिक अनुष्ठानों के माध्यम से मर्यादाओं के प्रतीक प्रभु श्रीराम की स्तुति कर आवाहन किया गया।

कस्बा के विधूना रोड स्थित शक्तिपीठ श्री बालरूप हनुमान जी महाराज हनुमान गढी (छोला मन्दिर) प्रांगण में स्थापित श्री रामदरबार में रामनवमी के सुअवसर पर मर्यादा पुरूषोत्तम भगवान श्रीराम का जन्मोत्सव बडे ही हर्षाेल्लास व उमंगतापूर्ण वातावरण में मनाया गया। वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच सम्पन्न कराये गये पूजन अर्चन व हवन, आरती उपरान्त प्रभु श्रीराम का जन्मोत्सव बडी धूमधाम से मनाया गया। शंख, घण्टा आदि की समधुर ध्वनियों के बीच बेटू दीक्षित द्वारा प्रभु श्रीराम का 56 भोग का प्रसाद चढाया गया तथा रामदरबार में फूलों की साज सज्जा विशाल तोमर द्वारा करायी गई। वहीं कार्यक्रम में मौजूद सैकडों महिला-पुरूष श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीराम के गगनभेदी जयघोषों से समूचा मन्दिर प्रांगण गुंजायमान कर दिया। इससे पूर्व चैत्र नवरात्रि के अन्तिम दिवस पर दुर्गा मन्दिर पर आयोजित कन्याभोज के दौरान सैकडों कन्याओं को भोजन कराकर दान स्वरूप फल, मेवा, चुनरी, दक्षणा आदि भेंट की गई। श्रीराम जन्मोत्सव कार्यक्रम के दौरान मन्दिर अध्यक्ष रूपे गुप्ता, प्रबन्धक राजू चौहान, राजेश चौहान, संजीव श्रीवास्तव, दीपू दीक्षित, अमित यादव, रूद्रपाल सिंह भदौरिया, रिंकू चौहान आदि की उपस्थिति उल्लेखनीय रही। वहीं नगर के अन्य मन्दिरों पागल बाबा मन्दिर, दुर्गा धाम, मोती मन्दिर, माता लौंगश्री मन्दिर, गमा देवी मन्दिर, होमगंज स्थित भोलेकुटी, श्री नर्मदेश्वर मन्दिर मिडिल स्कूल, बडी देवी मन्दिर सहित सभी मन्दिरों में कन्या भोज सहित विभिन्न धार्मिक अनुष्ठानों का क्रम भोर होने से लेकर शाम तक अनवरत जारी रहा।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

आगरा सूबे में चला गया इटावा का कुछ भाग

शेरशाह तथा सूर शासन के पश्‍चात 1556 ई0 से अकबर का राज्‍य स्‍थापि‍त हो गया। अकबर के काल में इटावा का कुछ भाग आगरा...

शिक्षाविद

इटावा में फिजिक्स के सर्वश्रेष्ठ शिक्षक एवं छात्रों की सफलता के प्रेरणास्रोत: डी. एस. राजपूत

इटावा के प्रसिद्ध कोचिंग संस्थान अगस्त्य अकैडमी के निदेशक डी. एस. राजपूत ने फिजिक्स विषय में अपनी अलग पहचान बनाई है। कानपुर यूनिवर्सिटी से...

राजनीतिज्ञ

अखिलेश यादव – देश में गरीबों, मजलूमों और युवायों की बुलंद आवाज

अखिलेश यादव भारतीय राजनीति के प्रमुख नेताओं में से एक हैं। वर्तमान में वे समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं कन्नौज से लोकसभा सांसद...

प्रशासनिक अधिकारी

नुमाइश से लेकर राहत कार्यों तक, इटावा के कर्मठ और जनप्रिय उपजिलाधिकारी : विक्रम सिंह राघव

विक्रम सिंह राघव उत्तर प्रदेश प्रशासनिक सेवा के उन युवा अधिकारियों में गिने जाते हैं जिन्होंने अपने ज्ञान, कार्यशैली और ईमानदारी से न केवल...

प्रमुख संस्थान

पृथ्वी द्वार: इटावा में प्रीमियम गुणवत्ता के दरवाजे

पृथ्वी द्वार एक ऐसा नाम है जो प्रीमियम गुणवत्ता और विश्वास का पर्याय बन चुका है। अपनी अद्वितीय तकनीक और उत्कृष्ट निर्माण के कारण,...

चिकित्सक

डॉ एस. एस. परिहार: दंत चिकित्सा में विशेषज्ञ एवं मरीजों के प्रति सेवा और समर्पण के प्रतीक

डॉ एस. एस. परिहार, जिनका जन्म 30 नवम्बर 1991 को औरैया जनपद में हुआ, एक उदार ह्रदय और मरीजों के प्रति समर्पित दंत चिकित्सा...

चर्चित व्यक्तिव

‘लपेटे में नेताजी’ से देश के घर-घर तक पहुँची कवि अवनीश त्रिपाठी की आवाज

इटावा की धरती ने समय-समय पर ऐसी प्रतिभाओं को जन्म दिया है, जिन्होंने अपनी मेहनत, प्रतिभा और समर्पण के बल पर राष्ट्रीय स्तर पर...

पत्रकार

अमित यादव: श्रमजीवी पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सेवा और संघर्ष के प्रतीक

अमित यादव, जिन्हें रौली के नाम से भी जाना जाता है, 10 दिसंबर 1980 को भरथना में जन्मे। उनके पिता का नाम प्रेम सिंह...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

सर्वेश यादव : एक समर्पित समाजसेवी और सुरक्षा एजेंसी के प्रबंधक

सर्वेश यादव, जनपद इटावा ही नहीं पूरे प्रदेश की सबसे भरोसेमंद सिक्योरिटी एजेंसी "एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस" के प्रबंधक हैं। वे एक व्यवहार...

समाजसेवी

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

पूर्व अधिकारी

प्रणता ऐश्वर्या (IAS): एक समर्पित और न्यायप्रिय प्रशासनिक अधिकारी

प्रणता ऐश्वर्या (IAS): एक समर्पित और न्यायप्रिय प्रशासनिक अधिकारी प्रणता ऐश्वर्या 2019 बैच की आईएएस अधिकारी हैं, और इटावा में मुख्य विकास अधिकारी के पद...