पुलिस ने लूट की झूठी सूचना देने वाले समेत तीन अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

Share This

इटावा : वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसएसपी के निर्देशन में थाना कोतवाली पुलिस ने लूट की झूठी सूचना देने वाले एक अभियुक्त और गाली-गलौज व मारपीट करने वाले दो अभियुक्तों सहित कुल तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है 2 अप्रैल 2025 को लगभग शाम 4 बजे, अरुण शुक्ला (30 वर्ष), निवासी गोविंद नगर, थाना कोतवाली, अपने साथी के साथ आनंद नगर कोल्ड स्टोर के पास शराब पी रहा था। इसी दौरान शोएब (26 वर्ष), निवासी तकिया ट्रांसपोर्ट आनंद नगर और सैफ (24 वर्ष), निवासी आनंद नगर, वहां पहुंचे और वहीं बैठकर शराब पीने लगे।

बातचीत के दौरान शोएब ने अरुण शुक्ला से माचिस मांगी। इस पर अरुण शुक्ला ने ₹20 देते हुए कहा कि वह माचिस और एक मसाला ले आए तथा बची हुई रकम टिप के रूप में रख ले। इस पर शोएब नाराज हो गया और दोनों पक्षों में गाली-गलौज और मारपीट होने लगी।

बाद में शोएब ने थाना कोतवाली पुलिस को फोन कर चेन लूटने की झूठी सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और जांच के बाद पाया कि लूट की कोई घटना नहींहुई थी। गिरफ्तार अभियुक्त ,शोएब पुत्र इकराम (26 वर्ष), निवासी तकिया ट्रांसपोर्ट आनंद नगर, जिसने लूट की झूठी सूचना दी।

सैफ पुत्र अब्दुल कासिम*(24 वर्ष), निवासी आनंद नगर, जिसने गाली-गलौज और मारपीट की।अरुण कुमार शुक्ला पुत्र विवेक शुक्ला (31 वर्ष), निवासी रामलीला रोड, थाना कोतवाली, जिसने झगड़े में हिस्सा लिया। थाना कोतवाली पुलिस ने तीनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ धारा 170 बीएनएसएस के तहत कार्रवाई की है। पुलिस प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि झूठी सूचना देने से बचें, अन्यथा कठोर कार्रवाई की जाएगी।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

दुनिया में कहीं नहीं है पांच नदियों का संगम, आखिर पचनद को क्यों मिला महातीर्थराज संगम का दर्जा?

महाकालेश्वर धाम पर पांच नदियों का संगम होता है और इसे 'पचनद' के नाम से जाना जाता है। इटावा और जालौन की सीमा पर...

शिक्षाविद

इटावा में शिक्षा को संस्कार और आधुनिक सोच के साथ आगे बढ़ा रहे शिखर चतुर्वेदी

इटावा की धरती ने सदैव ऐसे प्रेरक व्यक्तित्व दिए हैं जिन्होंने शिक्षा, संस्कृति और समाज को नई दिशा दी। इन्हीं में एक नाम है...

राजनीतिज्ञ

अनुभव और युवा जोश के साथ संगठन को नई दिशा दे रहे अन्नू गुप्ता

अरुण कुमार गुप्ता (अन्नू गुप्ता) भारतीय जनता पार्टी के इटावा जिलाध्यक्ष के रूप में आज संगठन और समाज के बीच एक सशक्त सेतु बनकर...

प्रशासनिक अधिकारी

अजय कुमार गौतम(IAS), मुख्य विकास अधिकारी, इटावा, कवि हृदय और एक कुशल प्रशासक

शिक्षा और प्रारंभिक जीवन: अजय कुमार गौतम का जन्म 11 सितंबर 1995 को सिद्धनगर, गंजडुंडवारा, कासगंज, उत्तर प्रदेश में हुआ। उनकी शिक्षा बाबा कढ़ेरा सिंह...

प्रमुख संस्थान

स्वास्थ्य और शुद्धता की गारंटी शिवम डेरी फार्म इटावा का टुडेज स्पेशल बिलोना घी

भारत में घी को शुद्धता और स्वास्थ्य का प्रतीक माना जाता है, और जब यह घी पारंपरिक बिलोना विधि से तैयार किया जाए, तो...

चिकित्सक

डॉ आनंद सिंह कुशवाहा : बेहतरीन चिकित्सक, पर्यावरण के सरंक्षक और क्रिकेट प्रेमी

डॉ आनंद सिंह कुशवाहा, चिकित्सा अधीक्षक जिला पुलिस चिकित्सालय इटावा, का जन्म 6 जुलाई 1984 को हुआ। उनके पिता का नाम श्री सर्वेश कुशवाहा...

चर्चित व्यक्तिव

पिया बाजपेई: एक प्रतिभाशाली अदाकार का सफ़र

पिया बाजपेई: भारतीय फिल्म और मॉडल जो प्रमुख रूप से बॉलीवुड और साऊथ फिल्मों में प्रदर्शन करती हैं। वह वेंकट प्रभु की कॉमेडी फिल्म...

पत्रकार

विशुन चौधरी: पत्रकारिता में उत्कृष्टता के साथ प्रेस क्लब की स्थापना में सहयोगी

विशुन कुमार चौधरी का जन्म 26 जनवरी 1962 को पुराना शहर इटावा में मोहल्ला शाहग्रान में हुआ। यह मोहल्ला छिपैटी और पुरबिया टोला के...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

सर्वेश यादव : एक समर्पित समाजसेवी और सुरक्षा एजेंसी के प्रबंधक

सर्वेश यादव, जनपद इटावा ही नहीं पूरे प्रदेश की सबसे भरोसेमंद सिक्योरिटी एजेंसी "एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस" के प्रबंधक हैं। वे एक व्यवहार...

समाजसेवी

रूबी शर्मा: इटावा की एक प्रेरणादायक समाजसेवी

रूबी शर्मा, एक समर्पित और प्रेरणादायक समाजसेवी, जनपद इटावा में अपने उत्कृष्ट कार्यों के लिए जानी जाती हैं। वे नेकी मानव सेवा संस्थान की...

पूर्व अधिकारी

अवनीश कुमार राय: इटावा के पूर्व जिलाधिकारी एवं शानदार सुप्रशासक

अवनीश कुमार राय, जिलाधिकारी इटावा, एक कुशल प्रशासक के रूप में अपनी पहचान बना चुके हैं। उनका जन्म 25 जुलाई 1989 को हुआ। वे...