सरकार की उपलब्धियों पर तीन दिवसीय कार्यक्रम 25 से 27 मार्च तक

Share This

प्रदेश सरकार के “सेवा, सुरक्षा व सुशासन” की नीति के आठ वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर जनपद में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन 25 से 27 मार्च 2025 तक नुमाइश ग्राउंड में किया जाएगा, जिसमें सरकार की नीतियों और उपलब्धियों को जनसामान्य तक पहुंचाने के लिए विभिन्न गतिविधियाँ आयोजित की जाएंगी।

कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर विकास भवन सभागार में देर शाम नोडल अधिकारी भानु चंद्र गोस्वामी, जिलाधिकारी अवनीश राय सहित अन्य अधिकारियों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में आयोजन से संबंधित विभिन्न तैयारियों की समीक्षा की गई और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

बैठक से पहले नोडल अधिकारी और जिलाधिकारी ने नुमाइश ग्राउंड का निरीक्षण कर कार्यक्रम की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ-साथ जनचिंतन भी होना चाहिए ताकि कोई भी पात्र लाभार्थी योजनाओं से वंचित न रह जाए। उन्होंने निर्देश दिया कि सरकारी योजनाओं की जानकारी देने के लिए पीपीटी (प्रेजेंटेशन) तैयार की जाए।

तीन दिवसीय कार्यक्रम के दौरान जन कल्याणकारी योजनाओं से संबंधित स्टॉल लगाए जाएंगे, जहां नागरिकों को योजनाओं की जानकारी देकर लाभान्वित किया जाएगा। मुख्य चिकित्साधिकारी को निर्देश दिया गया कि एलोपैथ, होम्योपैथ और आयुर्वेदिक चिकित्सा शिविर भी लगाए जाएं।इसके अलावा, समाज कल्याण विभाग, पिछड़ा वर्ग कल्याण, दिव्यांग कल्याण विभाग द्वारा वृद्धावस्था पेंशन, दिव्यांग पेंशन/प्रमाण पत्र, विधवा पेंशन के लिए मौके पर ही आवेदन भरवाए जाएंगे, जिससे पात्र लाभार्थियों को तत्काल योजनाओं से जोड़ा जा सके।

जिला विद्यालय निरीक्षक व बेसिक शिक्षा अधिकारी को निर्देशित किया गया कि वे शिक्षण संस्थानों में वाद-विवाद, भाषण, रंगोली प्रतियोगिता आयोजित करें। कृषि विभाग किसानों के लिए कृषि यंत्रों की प्रदर्शनी, योजनाओं की जानकारी और प्रमाण पत्र वितरण करेगा। स्वच्छता विभाग नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से स्वच्छता अभियान के प्रति जागरूकता बढ़ाएगा।

इस आयोजन में थीम आधारित संवाद सम्मेलन भी होंगे, जिनमें प्रमुख विषयों पर चर्चाएं होंगी:

  • अन्नदाता किसान की समृद्धि

  • महिला सशक्तिकरण

  • अवसंरचना विकास

  • युवा एवं रोजगार

  • हस्तशिल्प एवं ओडीओपी (One District One Product)

  • उद्यमी समृद्ध व्यापार

  • अंत्योदय से सर्वोदय

प्रत्येक दिन शाम को सूचना एवं संस्कृति विभाग द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान, मुख्यमंत्री श्रम सम्मान योजना, पीएम सूर्य घर – मुफ्त बिजली योजना, ऑपरेशन कायाकल्प, ऋण/टूल किट योजना जैसी योजनाओं के स्टॉल भी लगाए जाएंगे, जिससे लोग सीधे इन योजनाओं का लाभ प्राप्त कर सकें। नोडल अधिकारी भानु चंद्र गोस्वामी ने जिलाधिकारी अवनीश राय को निर्देशित किया कि वे कार्यक्रमों की विस्तृत रूपरेखा तैयार करें और जिम्मेदार अधिकारियों को उनकी भूमिकाएं सौंपें।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी अजय कुमार गौतम, अपर जिलाधिकारी अभिनव रंजन श्रीवास्तव, उप जिलाधिकारी, जिला विकास अधिकारी, अर्थ एवं संख्याधिकारी सहित सभी संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे। यह आयोजन जनसामान्य को सरकार की उपलब्धियों से अवगत कराने के साथ-साथ उन्हें विभिन्न योजनाओं का लाभ देने के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर साबित होगा।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

आसई में महावीर स्वामी ने चातुर्मास कि‍या था व्यातीत

छठी शाताब्‍दी ईसा पूर्वा में जब बैदि‍क धर्म  के वि‍रूद्ध धार्मिक क्रांति‍  हुई और महात्‍मा बुद्ध तथा महावीर स्‍वामी ने इसका नेतृत्‍व कि‍या तो...

शिक्षाविद

महान शिक्षाविद मदन लाल आर्य की शिक्षा के क्षेत्र में प्रेरणादायी यात्रा

महान शिक्षाविद मदन लाल आर्य की शिक्षा के क्षेत्र में प्रेरणादायी यात्रा मदन लाल जी आर्य एक बेहद शालीन व्यक्ति थे जिनका जन्म 24 दिसंबर...

राजनीतिज्ञ

संजू चौधरी: भाजपा के तेजी से उभरते सक्रिय युवा नेता

संजू चौधरी: भाजपा के तेजी से उभरते सक्रिय युवा नेता संजू चौधरी प्रगति और सेवा का संकल्प लेकर अपने क्षेत्र में काम करने वाले...

प्रशासनिक अधिकारी

संघर्षों के बीच गढ़ा गया एक मजबूत व्यक्तित्व: सीओ चकरनगर अभय नारायण राय

अभय नारायण राय उत्तर प्रदेश पुलिस सेवा के उन चुनिंदा अधिकारियों में गिने जाते हैं, जिनकी पहचान केवल एक प्रशासनिक अधिकारी के रूप में...

प्रमुख संस्थान

इटावा में 100 वर्षों से मिठास और विश्वास की पहचान : श्री बल्देव प्रसाद सुरेश यादव मिष्ठान भण्डार

इटावा की पहचान सिर्फ उसकी ऐतिहासिक धरोहरों या जनप्रतिनिधियों से नहीं, बल्कि उसकी मिठास से भी है, और इस मिठास का सबसे प्रामाणिक नाम...

चिकित्सक

डॉ. डी. के. दुबे : एक प्रख्यात हड्डी रोग विशेषज्ञ

जनपद इटावा सहित आस-पास के जिलों में हड्डी रोग विशेषज्ञ के रूप में डॉ. डी. के. दुबे का नाम प्रमुखता से लिया जाता है,...

चर्चित व्यक्तिव

K. Asif: भारतीय सिनेमा के अद्वितीय निर्माता और दिग्गज निर्देशक

भारतीय सिनेमा में कई ऐसे दिग्गज निर्देशक हुए हैं, जो उन्हें एक अनुपम पहचान देने में सफल रहे हैं। K. Asif भी उन दिग्गजों...

पत्रकार

राजकिशोर गुप्ता: ख़बरों के माध्यम से ग्रामीण अंचल में सकारात्मक बदलाव वाले पत्रकार

राजकिशोर गुप्ता इटावा में प्रभावशाली पत्रकार के रूप में प्रसिद्ध हैं। वे पत्रकारिता के क्षेत्र में 2002 में आए, उनके पास पत्रकरिता क्षेत्र का...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

उर्मिला शाक्य: “द लेडी कैफे” की प्रबंधक एवं ब्यूटी वेलनेस सेवाओं की अग्रणी विशेषज्ञ

उर्मिला शाक्य इटावा के बेहतरीन ब्यूटी सलून "The Lady Cafe- Makeup Studio, Salon and Academy"  की प्रबंधक हैं। वह ब्यूटी और वेलनेस सेवाओं में...

समाजसेवी

गौरैया की चहचहाहट में जीवन खोजती एक शिक्षिका : डॉ. सुनीता यादव

डॉ॰ सुनीता यादव का जन्म 21 जून 1976 को मैनपुरी जनपद के ग्राम अण्डनी, करहल में हुआ। पिता स्वर्गीय रामनारायण यादव, जो करहल के...

पूर्व अधिकारी

संजय कुमार वर्मा: एक प्रभावशाली और कर्तव्यनिष्ठ पुलिस अधिकारी

संजय कुमार वर्मा एक IPS अधिकारी हैं और इटावा में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने अपनी पुलिस प्रशासनिक सेवाएं 14...