तेंदुए की दहशत, बाइस ख्वाजा इलाके में देखे जाने से मचा हड़कंप

Share This

शहर में शनिवार रात एक तेंदुए की मौजूदगी से हड़कंप मच गया। बाइस ख्वाजा इलाके में रात करीब साढ़े 9 बजे एक राहगीर ने इस जंगली जानवर को देखा और मोबाइल कैमरे में उसकी तस्वीर कैद कर ली। तस्वीर सामने आने के बाद स्थानीय लोग दहशत में आ गए।

प्रत्यक्षदर्शी राहगीर के अनुसार, वह अपने साथी के साथ नुमाइश चौराहे से लायन सफारी की ओर जा रहा था। अचानक उसने सड़क पर कुछ असामान्य हरकत देखी। बाइक रोककर जब उसने मोबाइल से फोटो खींचा और ज़ूम करके देखा, तो उसके होश उड़ गए—सामने एक तेंदुआ था। राहगीर के मुताबिक, तेंदुआ भदावरी फॉर्म से निकलकर सड़क पार करता हुआ बाइस ख्वाजा में घुस गया। पूरी घटना महज एक मिनट से भी कम समय में घटित हुई।

तेंदुए की तस्वीर वायरल होते ही इलाके में डर का माहौल बन गया। स्थानीय निवासियों का कहना है कि वे अब रात के समय बाहर निकलने से डर रहे हैं। यह पहली बार नहीं है जब इटावा में तेंदुआ देखा गया है। हाल ही में चकरनगर के एक सरकारी स्कूल में पकड़े गए तेंदुए के बच्चे को इटावा लायन सफारी में लाया गया था। वन्यजीव विशेषज्ञों का मानना है कि चंबल और यमुना के बीहड़ों में तेंदुओं की संख्या लगातार बढ़ रही है, जिससे वे कभी-कभी शहर की ओर आ जाते हैं।

वन विभाग ने इस घटना को गंभीरता से लिया है। अधिकारियों के अनुसार, चंबल घाटी और यमुना के बीहड़ों में लगभग सौ तेंदुए विचरण कर रहे हैं। वन विभाग की टीमों ने इलाके में गश्त बढ़ा दी है और स्थानीय निवासियों को सतर्क रहने की सलाह दी है। रात के समय अकेले सुनसान इलाकों में न निकलें।घर के आसपास रोशनी का उचित प्रबंध करें।तेंदुआ दिखने पर तुरंत वन विभाग को सूचित करें।अनावश्यक रूप से जानवर को छेड़ने या उसके करीब जाने की कोशिश न करें।

वन विभाग की टीमें लगातार इलाके की निगरानी कर रही हैं और लोगों से अपील की जा रही है कि वे घबराएं नहीं, बल्कि सतर्कता बरतें।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

जंगली और मंगली बाल्मीकि का बलिदान जिसकी गूँज आज भी सुनाई देती है चंबल की घाटियों में

जंगली और मंगली, इटावा की वीर भूमि से निकले दो ऐसे रणबांकुरे थे जिनकी गाथा सुनते ही हृदय में गर्व की लहर दौड़ जाती...

शिक्षाविद

महेश चन्द्र तिवारी : संस्कृत शिक्षा के प्रवाहक, प्रमुख समाजसेवी

महेश चंद्र तिवारी जनपद के एक छोटे से गाँव रामनगर उसराहर ताखा इटावा में जन्मे। उनके पिता का नाम स्व. श्री नाथूराम तिवारी है...

राजनीतिज्ञ

सुबोध तिवारी: इटावा के एक प्रख्यात राजनीतिज्ञ और वरिष्ठ स्वयंसेवक

सुबोध तिवारी का जन्म 1 मई, 1965 को उत्तर प्रदेश के जसवंतनगर, इटावा में हुआ। उनके पिता का नाम स्व. श्री रामानंद तिवारी और...

प्रशासनिक अधिकारी

संकट प्रबंधन में माहिर SSP इटावा ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव (IPS)

ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव भारतीय पुलिस सेवा के उन अधिकारियों में गिने जाते हैं जिन्होंने अपनी लगन, मेहनत और ईमानदारी से सेवा में विशेष पहचान...

प्रमुख संस्थान

इटावा में मक्का-बाजरे की रोटी और चने का साग, चोखो थाली का स्वाद लें और 20% छूट का लाभ उठाएँ

इटावा में सर्दियों के इस मौसम में पारंपरिक मारवाड़ी खाने का आनंद लेना हो, तो चोखो थाली एक बेहतरीन स्थान है। होटल प्रताप, नेविल...

चिकित्सक

डॉ एस. एस. परिहार: दंत चिकित्सा में विशेषज्ञ एवं मरीजों के प्रति सेवा और समर्पण के प्रतीक

डॉ एस. एस. परिहार, जिनका जन्म 30 नवम्बर 1991 को औरैया जनपद में हुआ, एक उदार ह्रदय और मरीजों के प्रति समर्पित दंत चिकित्सा...

चर्चित व्यक्तिव

शब्दों के जादूगर स्व. व्रजेंद्र गौड़ का इटावा से फिल्मी दुनिया में फिल्मफेयर तक का सफ़र

व्रजेंद्र गौड़ का जन्म 1 अप्रैल 1925 को उत्तर प्रदेश के इटावा में हुआ। वे हिंदी सिनेमा के एक प्रतिभाशाली पटकथा और संवाद लेखक...

पत्रकार

वेदव्रत गुप्ता: वरिष्ठ पत्रकार, साहित्यकार और सामाजिक कार्यकर्ता का अद्वितीय संगम

यहाँ कहीं न कहीं जीवन के हर क्षेत्र में सफल होने का रहस्य यही है कि हम कठिनाइयों के मुकाबले संघर्ष करते हैं और...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

उर्मिला शाक्य: “द लेडी कैफे” की प्रबंधक एवं ब्यूटी वेलनेस सेवाओं की अग्रणी विशेषज्ञ

उर्मिला शाक्य इटावा के बेहतरीन ब्यूटी सलून "The Lady Cafe- Makeup Studio, Salon and Academy"  की प्रबंधक हैं। वह ब्यूटी और वेलनेस सेवाओं में...

समाजसेवी

गौरैया की चहचहाहट में जीवन खोजती एक शिक्षिका : डॉ. सुनीता यादव

डॉ॰ सुनीता यादव का जन्म 21 जून 1976 को मैनपुरी जनपद के ग्राम अण्डनी, करहल में हुआ। पिता स्वर्गीय रामनारायण यादव, जो करहल के...

पूर्व अधिकारी

अभिनव रंजन श्रीवास्तव एक प्रभावी प्रशासनिक अधिकारी और कुशल टीम प्रबंधक

उत्तर प्रदेश की प्रशासनिक सेवा में अपनी कड़ी मेहनत और उत्कृष्ट प्रदर्शन से पहचान बनाने वाले इटावा के अपर जिलाधिकारी अभिनव रंजन श्रीवास्तव आज...