कृषि संकट पर किसान सभा की बैठक, 15 मई को प्रदर्शन की घोषणा

Share This

भाजपा नीति मोदी-योगी सरकार में खेती-किसानी सबसे अधिक प्रभावित हो रही है। किसानों पर बढ़ते कर्ज, आत्महत्याओं, गरीबी और भूमिहीनता में लगातार वृद्धि हो रही है। यह बातें उत्तर प्रदेश किसान सभा के महामंत्री मुकुट सिंह ने यासीनगर क्षेत्रीय कमेटी की बैठक में कहीं। उन्होंने कृषि संकट के मुख्य कारणों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि सरकारी सब्सिडी में कटौती के चलते कृषि लागत बढ़ी है। वहीं, कृषि उत्पादों के नाम पर कॉरपोरेट कंपनियों को छूट और राहत दी जा रही है, जिससे खाद, बीज, कीटनाशक, कृषि यंत्र, डीजल, बिजली और परिवहन खर्चों में भारी वृद्धि हुई है। लेकिन किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य नहीं मिल रहा है। मोदी सरकार ने स्वामीनाथन आयोग के अनुरूप फसलों की लागत का डेढ़ गुना दाम देने और खरीद की गारंटी के वादे से मुंह मोड़ लिया है।

मुकुट सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश में बिजली का निजीकरण, अडानी स्मार्ट प्रीपेड मीटर योजना और तीनों कृषि कानूनों को नए कृषि बाजार नीति के रूप में लागू करने की साजिश की जा रही है। इससे कृषि का कारपोरेटीकरण होगा और देशी-विदेशी बहुराष्ट्रीय कंपनियां किसानों पर हावी हो जाएंगी, जिससे किसान सस्ते मजदूरों में तब्दील हो जाएंगे। उन्होंने विपक्षी दलों से अपील की कि वे कृषि संकट के लिए जिम्मेदार नीतियों के खिलाफ खुलकर बोलें और जनता को लामबंद करें।

उन्होंने कहा कि किसान सभा और संयुक्त किसान मोर्चा कृषि संकट के खिलाफ लगातार आंदोलित हैं और इसे देशव्यापी स्तर पर तेज किया जाएगा। इसी क्रम में 15 मई को उत्तर प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों पर व्यापक प्रदर्शन किया जाएगा। इस आंदोलन के जरिए किसानों की समस्याओं के समाधान की मांग की जाएगी। किसान सभा के जिला मंत्री संतोष शाक्य ने बताया कि 15 मई को कचहरी पर होने वाले प्रदर्शन में स्थानीय समस्याओं को भी शामिल किया जाएगा, ताकि किसानों के अलावा आम जनता की दिक्कतें भी प्रशासन के सामने रखी जा सकें।

आशा-रसोइया यूनियन के प्रांतीय नेता अमर सिंह शाक्य ने भी इस बैठक में भाग लिया। उन्होंने स्कीम वर्कर्स के लिए 26 हजार रुपये मासिक वेतन, कर्मचारी का दर्जा और अन्य मांगों को उठाया। उन्होंने कहा कि 15 मई के आंदोलन में किसान सभा के साथ-साथ आशा-रसोइया कर्मचारी यूनियन भी शामिल होगी। बैठक की अध्यक्षता राधेश्याम शाक्य ने की। इसमें मंडल अध्यक्ष डॉ. अजब सिंह, मंत्री अरविंद शाक्य, प्रेमशंकर सविता समेत अन्य नेताओं ने स्थानीय समस्याओं को उठाया और समाधान की मांग की।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

ब्राह्मणी देवी- आस्था का केंद्र है प्राचीन मंदि‍र

इटावा मुख्‍यालय से 15 कि‍लोमीटर पश्‍ि‍चम  दक्षि‍ण में बलरई  में रेलवे स्‍टेशन  से 5 कि‍लोमीटर  दूर पर स्‍ि‍थत है ब्राह्मणी  देवी  का मंदि‍र। मारकण्‍डेय...

शिक्षाविद

कैलाश चंद्र यादव: नव युग के शिक्षा क्रांतिकारी का प्रेरणादायक सफ़र

कैलाश चंद्र यादव एक प्रख्यात शिक्षाविद् हैं जो पानकुंवर इंटरनेशनल स्कूल, मानिकपुर मोड, ग्वालियर बाईपास, इटावा और पानकुंवर इंटरनेशनल स्कूल, सराय दयानत के प्रबंधक...

राजनीतिज्ञ

इटावा में ज़मीन से उठकर दिलों तक पहुंचा एक नाम – भाजपा नेता शरद बाजपेयी

शरद बाजपेयी का जीवन इटावा की सामाजिक-राजनीतिक चेतना में एक प्रेरक कहानी के रूप में देखा जाता है। वे उन चुनिंदा नेताओं में शामिल...

प्रशासनिक अधिकारी

नुमाइश से लेकर राहत कार्यों तक, इटावा के कर्मठ और जनप्रिय उपजिलाधिकारी : विक्रम सिंह राघव

विक्रम सिंह राघव उत्तर प्रदेश प्रशासनिक सेवा के उन युवा अधिकारियों में गिने जाते हैं जिन्होंने अपने ज्ञान, कार्यशैली और ईमानदारी से न केवल...

प्रमुख संस्थान

A&A Computronics: एक प्रमुख कंप्यूटर शिक्षा संस्थान

आधुनिक टेक्नोलॉजी का युग हमारे समय में एक महत्वपूर्ण रूप से बढ़ रहा है। कंप्यूटर और सूचना प्रौद्योगिकी की महत्वाकांक्षी दुनिया में, अच्छी कंप्यूटर...

चिकित्सक

डॉ. आशीष दीक्षित: इटावा के प्रसिद्ध होम्योपैथिक चिकित्सक और सामाजिक कार्यकर्त्ता

इटावा के प्रसिद्ध होम्योपैथिक चिकित्सक डॉ. अशोक दीक्षित के पुत्र डॉ. आशीष दीक्षित भी एक प्रसिद्ध होम्योपैथिक चिकित्सक हैं, उनकी प्राथमिक शिक्षा कानपुर से...

चर्चित व्यक्तिव

K. Asif: भारतीय सिनेमा के अद्वितीय निर्माता और दिग्गज निर्देशक

भारतीय सिनेमा में कई ऐसे दिग्गज निर्देशक हुए हैं, जो उन्हें एक अनुपम पहचान देने में सफल रहे हैं। K. Asif भी उन दिग्गजों...

पत्रकार

इटावा में ढाई दशक से ब्रेकिंग न्यूज़ की दुनिया में जनता का सबसे विश्वसनीय नाम दिनेश शाक्य

इटावा की पत्रकारिता का इतिहास सदैव समृद्ध और गौरवशाली रहा है। इस भूमि ने अनेक ऐसे पत्रकार दिए जिन्होंने सत्य, जनहित और निष्पक्षता को...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

उर्मिला शाक्य: “द लेडी कैफे” की प्रबंधक एवं ब्यूटी वेलनेस सेवाओं की अग्रणी विशेषज्ञ

उर्मिला शाक्य इटावा के बेहतरीन ब्यूटी सलून "The Lady Cafe- Makeup Studio, Salon and Academy"  की प्रबंधक हैं। वह ब्यूटी और वेलनेस सेवाओं में...

समाजसेवी

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

पूर्व अधिकारी

अभिनव रंजन श्रीवास्तव एक प्रभावी प्रशासनिक अधिकारी और कुशल टीम प्रबंधक

उत्तर प्रदेश की प्रशासनिक सेवा में अपनी कड़ी मेहनत और उत्कृष्ट प्रदर्शन से पहचान बनाने वाले इटावा के अपर जिलाधिकारी अभिनव रंजन श्रीवास्तव आज...