ससुराल में युवक ने फांसी लगाकर दी जान

Share This

जिले के गांव केशोपुर में एक युवक का शव बबूल के पेड़ पर लटका मिलने से सनसनी फैल गई। सोमवार सुबह ग्रामीणों ने जब यह दृश्य देखा तो पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी।

मृतक की पहचान सैफई क्षेत्र के सहसारपुर गांव निवासी 28 वर्षीय अतुल कुमार पुत्र रामनरेश के रूप में हुई। स्थानीय लोगों से पूछताछ के दौरान पता चला कि अतुल की ससुराल इसी गांव में थी।जब पुलिस ने शव की जांच की तो अतुल की हथेली पर लिखा मिला कि उसकी मौत का जिम्मेदार उसका साला है। इस सनसनीखेज खुलासे के बाद पुलिस ने जांच का दायरा बढ़ा दिया है और परिवार और ससुराल पक्ष के लोगों से पूछताछ की जा रही है।

घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। गांव की महिलाएं भी घटनास्थल पर पहुंचकर विलाप करने लगीं। ग्रामीणों के अनुसार, अतुल का ससुराल वालों से किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था, लेकिन उसने इतना बड़ा कदम क्यों उठाया, यह पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा।घटना की सूचना पर सीओ सैफई और चौबिया थाना प्रभारी विपिन मलिक मौके पर पहुंचे और परिजनों व ग्रामीणों से पूछताछ की। पुलिस ने कहा कि सभी संभावित एंगल से मामले की जांच की जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

जंगली और मंगली बाल्मीकि का बलिदान जिसकी गूँज आज भी सुनाई देती है चंबल की घाटियों में

जंगली और मंगली, इटावा की वीर भूमि से निकले दो ऐसे रणबांकुरे थे जिनकी गाथा सुनते ही हृदय में गर्व की लहर दौड़ जाती...

शिक्षाविद

डॉ. मंजेश कुमार: बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए समर्पित एक शिक्षाविद

डॉ. मंजेश कुमार का जन्म 15 जुलाई 1990 को हुआ। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा जनपद इटावा में ही प्राप्त की और उच्च माध्यमिक शिक्षा...

राजनीतिज्ञ

इटावा में ज़मीन से उठकर दिलों तक पहुंचा एक नाम – भाजपा नेता शरद बाजपेयी

शरद बाजपेयी का जीवन इटावा की सामाजिक-राजनीतिक चेतना में एक प्रेरक कहानी के रूप में देखा जाता है। वे उन चुनिंदा नेताओं में शामिल...

प्रशासनिक अधिकारी

संकट प्रबंधन में माहिर SSP इटावा ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव (IPS)

ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव भारतीय पुलिस सेवा के उन अधिकारियों में गिने जाते हैं जिन्होंने अपनी लगन, मेहनत और ईमानदारी से सेवा में विशेष पहचान...

प्रमुख संस्थान

टैक्स और लीगल सर्विस के लिए इटावा में प्रमुख संस्थान – Easy Advise

Easy Advise Tax and Legal Services आधुनिक जीवन में टैक्स और कानूनी मुद्दे बने रहते हैं जिनका समाधान पाना आम व्यक्ति के लिए कई बार...

चिकित्सक

शुगर का स्थायी इलाज: कुछ ही महीनों में पाएं पूर्ण मुक्ति-डॉ ए. के. गुप्ता

शुगर, आजकल एक आम बीमारी बन गई है। इसके चलते लोगों को जिंदगी भर अंग्रेजी दवाओं और इन्सुलिन के सहारे जीना पड़ता है। लेकिन...

चर्चित व्यक्तिव

K. Asif: भारतीय सिनेमा के अद्वितीय निर्माता और दिग्गज निर्देशक

भारतीय सिनेमा में कई ऐसे दिग्गज निर्देशक हुए हैं, जो उन्हें एक अनुपम पहचान देने में सफल रहे हैं। K. Asif भी उन दिग्गजों...

पत्रकार

जुनैद तैमूरी: पत्रकारिता में निष्ठा, पेशेवरता और समर्पण के प्रतीक

जुनैद तैमूरी: पत्रकारिता में निष्ठा, पेशेवरता और समर्पण के प्रतीक समाचार जगत में उन्मुक्त भविष्य की तलाश करने वाले पत्रकारों में से एक नाम हैं...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

सर्वेश यादव : एक समर्पित समाजसेवी और सुरक्षा एजेंसी के प्रबंधक

सर्वेश यादव, जनपद इटावा ही नहीं पूरे प्रदेश की सबसे भरोसेमंद सिक्योरिटी एजेंसी "एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस" के प्रबंधक हैं। वे एक व्यवहार...

समाजसेवी

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

पूर्व अधिकारी