सफारी पार्क में शेरनी नीरजा ने दिया होली का तोहफा, तीन शावकों को दिया जन्म

Share This

इटावा सफारी पार्क में होली के अवसर पर खुशखबरी आई है। सफारी पार्क की शेरनी नीरजा ने आज तीन शावकों को जन्म दिया है। यह नीरजा का दूसरा प्रसव है।

सफारी प्रशासन के अनुसार, शेरनी नीरजा की मीटिंग गुजरात से आए नर शेर कान्हा से 29 नवंबर से 1 दिसंबर 2024 के बीच हुई थी। प्रसव की संभावित तिथि होली के आसपास होने के कारण सफारी प्रशासन विशेष सतर्कता बरत रहा था। आज 16 मार्च को अपराह्न के समय नीरजा ने तीन शावकों को जन्म दिया। पहला शावक 2:15 बजे, दूसरा 2:55 बजे और तीसरा 3:18 बजे जन्मा। मां और तीनों शावक पूरी तरह स्वस्थ हैं और नीरजा उनकी देखभाल कर रही है।

इससे पहले, नीरजा की मां जेसिका ने 2016 से 2020 के बीच कई शावकों को जन्म दिया, जिनमें सिम्बा, सुल्तान, बाहुबली, रूपा, सोना, भारत, गार्गी और नीरजा शामिल हैं। वहीं, दिवंगत शेरनी जेनिफर ने 2020 में केसरी और 2022 में विष्वा को जन्म दिया। 2023 में शेरनी रूपा ने भी एक नर शावक को जन्म दिया था।

सफारी पार्क प्रशासन ने बताया कि नवजात शावकों और शेरनी की विशेष देखभाल की जा रही है। गुजरात से आए विशेषज्ञ डा. सी.एन. भुवा, सफारी पार्क के पशु चिकित्सक डा. रोबिन सिंह यादव और डा. शैलेन्द्र सिंह सीसीटीवी के माध्यम से लगातार निगरानी रख रहे हैं।

तीनों नवजात शावकों के जन्म के साथ ही इटावा सफारी पार्क में बब्बर शेरों की कुल संख्या अब 18 हो गई है। यह सफारी उत्तर प्रदेश में एशियाई बब्बर शेरों का एकमात्र प्रजनन केंद्र है, जहां इनका सफल प्रजनन हो रहा है।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

स्वा धीनता संग्राम में इटावा का योगदान

सन् 1857ई0 में वि‍द्रोह की ज्‍वाला बनकर फूट पड़े प्रथम स्‍वतंत्रता संग्राम के दौरान इटावा जि‍ला क्रान्‍ति‍कारि‍यों का प्रमुख रणक्षेत्र रहा। यहां लगभग डेढ़...

शिक्षाविद

महेश चन्द्र तिवारी : संस्कृत शिक्षा के प्रवाहक, प्रमुख समाजसेवी

महेश चंद्र तिवारी जनपद के एक छोटे से गाँव रामनगर उसराहर ताखा इटावा में जन्मे। उनके पिता का नाम स्व. श्री नाथूराम तिवारी है...

राजनीतिज्ञ

इटावा की राजनीति में सादगी और सेवा की मिसाल बने समाजवादी नेता सर्वेश शाक्य

सर्वेश शाक्य जनपद इटावा के एक ऐसे नाम हैं जिन्होंने शिक्षा, सेवा और सादगी को जीवन का मूल मंत्र बनाया। उनका पूरा जीवन इस...

प्रशासनिक अधिकारी

नुमाइश से लेकर राहत कार्यों तक, इटावा के कर्मठ और जनप्रिय उपजिलाधिकारी : विक्रम सिंह राघव

विक्रम सिंह राघव उत्तर प्रदेश प्रशासनिक सेवा के उन युवा अधिकारियों में गिने जाते हैं जिन्होंने अपने ज्ञान, कार्यशैली और ईमानदारी से न केवल...

प्रमुख संस्थान

Aqua Plus Super: शुद्धता, सेहत और ताज़गी का प्रतीक

Aqua Plus Super—शुद्ध जल का भरोसेमंद ब्रांड Aqua Plus Super, निर्मल फ़ूड एंड बेवरेजेज द्वारा प्रस्तुत एक उच्च-गुणवत्ता वाला पेयजल ब्रांड है। यह ब्रांड शुद्धता,...

चिकित्सक

डॉ आनंद सिंह कुशवाहा : बेहतरीन चिकित्सक, पर्यावरण के सरंक्षक और क्रिकेट प्रेमी

डॉ आनंद सिंह कुशवाहा, चिकित्सा अधीक्षक जिला पुलिस चिकित्सालय इटावा, का जन्म 6 जुलाई 1984 को हुआ। उनके पिता का नाम श्री सर्वेश कुशवाहा...

चर्चित व्यक्तिव

‘लपेटे में नेताजी’ से देश के घर-घर तक पहुँची कवि अवनीश त्रिपाठी की आवाज

इटावा की धरती ने समय-समय पर ऐसी प्रतिभाओं को जन्म दिया है, जिन्होंने अपनी मेहनत, प्रतिभा और समर्पण के बल पर राष्ट्रीय स्तर पर...

पत्रकार

जुनैद तैमूरी: पत्रकारिता में निष्ठा, पेशेवरता और समर्पण के प्रतीक

जुनैद तैमूरी: पत्रकारिता में निष्ठा, पेशेवरता और समर्पण के प्रतीक समाचार जगत में उन्मुक्त भविष्य की तलाश करने वाले पत्रकारों में से एक नाम हैं...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

उर्मिला शाक्य: “द लेडी कैफे” की प्रबंधक एवं ब्यूटी वेलनेस सेवाओं की अग्रणी विशेषज्ञ

उर्मिला शाक्य इटावा के बेहतरीन ब्यूटी सलून "The Lady Cafe- Makeup Studio, Salon and Academy"  की प्रबंधक हैं। वह ब्यूटी और वेलनेस सेवाओं में...

समाजसेवी

गौरैया की चहचहाहट में जीवन खोजती एक शिक्षिका : डॉ. सुनीता यादव

डॉ॰ सुनीता यादव का जन्म 21 जून 1976 को मैनपुरी जनपद के ग्राम अण्डनी, करहल में हुआ। पिता स्वर्गीय रामनारायण यादव, जो करहल के...

पूर्व अधिकारी

जनहित के संकल्प के साथ 35 वर्षों की शासकीय सेवा: जिला पंचायत राज अधिकारी बनवारी सिंह

जिला पंचायत राज अधिकारी इटावा, बनवारी सिंह का जन्म 05 फरवरी 1966 को उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जनपद के बालनपुर गाँव में हुआ। ग्रामीण...