मस्जिद पंजाबीयान में तराबीह की नमाज़ में मुकम्मल हुआ कुरआन-ए-पाक का पहला दौर

Share This

कटरा शहाब खां स्थित मस्जिद पंजाबीयान में दस रमज़ान मुबारक को तराबीह की नमाज़ के दौरान पहले दौर का कुरआन-ए-पाक मुकम्मल हुआ। हाफिज़ रईस अहमद मुरादाबाद, जो पिछले 32 वर्षों से लगातार अपनी शानदार किरात से तराबीह की नमाज़ में कुरआन-ए-पाक सुना रहे हैं, ने इस वर्ष भी दस रमज़ान को पहला दौर पूरा किया। मस्जिद प्रशासन के अनुसार, दूसरा दौर छब्बीस रमज़ान को मुकम्मल होगा।

कुरआन पाक मुकम्मल होने के बाद हाफिज़ रईस अहमद ने नमाजियों के हक़ में रब तआला की बारगाह में दुआएं की। इस मौके पर मस्जिद के मुतवल्ली हाजी साजिद हुसैन वारसी, अरशद हुसैन वारसी सहित अन्य पदाधिकारियों ने हाफिज़ साहब, मस्जिद के पेश इमाम मौलाना जाहिद रज़ा और मुअज़्ज़िन मो. इरशाद का गुलपोशी कर और शाल पहनाकर गर्मजोशी से स्वागत किया।

तराबीह की नमाज़ के बाद हाफिज़ रईस अहमद ने नमाजियों के पास जाकर फूके डाली, जिसके बाद नमाजियों ने भी उनकी गुलपोशी कर इस्तकबाल किया। इस मुबारक मौके पर हाफिज़ कैफ और हाफिज़ हसन रज़ा ने नबी-ए-पाक की शान में शानदार कलाम पेश किए, जिससे माहौल रूहानी एहसास से भर गया।इसके बाद सलाम व नज़र का आयोजन हुआ, और सभी उपस्थित लोगों को तबर्रुख वितरित किया गया। इस दौरान लोगों में जबरदस्त उत्साह और श्रद्धा का माहौल देखने को मिला।

इस अवसर पर हाफिज़ कैफ, कारी मारिफ, कारी परवेज़ आलम, माजिद हुसैन वारसी, मशहूद हुसैन वारसी, हैदर हुसैन वारसी, सरवर हुसैन, वहाज अली खान निहाल, सादिक हुसैन, अरहम हुसैन, अयान हुसैन, लईक खां, हाशिम कुरैशी, इमरान खां, शेख आफताब, शेख शकील अहमद, आफाक आलम, अज़हरुद्दीन, शेख नवाब, रियाज़ अहमद, मो. ज़ीशान, इश्तियाक खां, वारिस खान सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। मस्जिद प्रशासन ने सभी लोगों से छब्बीस रमज़ान को होने वाले दूसरे दौर की मुकम्मल तरावीह में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

अंग्रेजी शासन में वर्ष 1801 में शामि‍ल कि‍या गया था इटावा

प्रचलि‍त मान्‍यताओं के अनुसार इसी वंश के चन्‍द्रभान ने प्रतापनेर का नगला अर्थात चन्‍दरपुरा बसाया। वि‍क्रम सि‍हं ने  वि‍क्रमपुर बसाया। उन्‍ाके पुत्र प्रतापसि‍हं  ने...

शिक्षाविद

कैलाश चंद्र यादव: नव युग के शिक्षा क्रांतिकारी का प्रेरणादायक सफ़र

कैलाश चंद्र यादव एक प्रख्यात शिक्षाविद् हैं जो पानकुंवर इंटरनेशनल स्कूल, मानिकपुर मोड, ग्वालियर बाईपास, इटावा और पानकुंवर इंटरनेशनल स्कूल, सराय दयानत के प्रबंधक...

राजनीतिज्ञ

लक्ष्मण स्वरूप अग्रवाल : एक समाजसेवी एवं राजनीतिज्ञ का अद्भुत सफर

लक्ष्मण स्वरूप अग्रवाल, एक प्रख्यात एडवोकेट एवं राजनीतिज्ञ हैं, जो अपने कार्यों और सामाजिक योगदान के लिए प्रसिद्ध हैं। इटावा भारतीय जनता पार्टी इटावा...

प्रशासनिक अधिकारी

अजय कुमार गौतम(IAS), मुख्य विकास अधिकारी, इटावा, कवि हृदय और एक कुशल प्रशासक

शिक्षा और प्रारंभिक जीवन: अजय कुमार गौतम का जन्म 11 सितंबर 1995 को सिद्धनगर, गंजडुंडवारा, कासगंज, उत्तर प्रदेश में हुआ। उनकी शिक्षा बाबा कढ़ेरा सिंह...

प्रमुख संस्थान

हर अवसर के लिए परफेक्ट साड़ी और सूट – सरदार जी साड़ी हाउस, इटावा

इटावा की प्रसिद्ध सुपर मार्केट, तिकोनिया में स्थित "सरदार जी साड़ी हाउस" एक ऐसा प्रतिष्ठान है जहाँ फैंसी साड़ियों और सलवार सूट की शानदार...

चिकित्सक

डॉ. सतेन्द्र सिंह यादव: सेवा संकल्प के साथ चिकित्सा के क्षेत्र में अद्वितीय योगदान

स्वास्थ्य हमारे जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा है और हम अगर एक ऐसे व्यक्ति की बात करें जो स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में अपनी अद्वितीय...

चर्चित व्यक्तिव

इटावा के ‘फैब फोर’: आकर्षक व्यक्तित्व और बेमिसाल प्रशासन का परफेक्ट कॉम्बो

इटावा में इन दिनों चार प्रमुख अधिकारियों की चर्चा जोरों पर है। जिलाधिकारी अवनीश राय, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा, मुख्य विकास अधिकारी...

पत्रकार

वी पी राजन: पत्रकार, जनप्रतिनिधि और समाज सेवक का अनूठा संगम

वरिष्ठ पत्रकार वी पी राजन, जिनका पूरा नाम वीर पाल सिंह राजन है, इटावा के प्रसिद्ध और सम्मानित पत्रकारों में से एक हैं। उनका...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

उर्मिला शाक्य: “द लेडी कैफे” की प्रबंधक एवं ब्यूटी वेलनेस सेवाओं की अग्रणी विशेषज्ञ

उर्मिला शाक्य इटावा के बेहतरीन ब्यूटी सलून "The Lady Cafe- Makeup Studio, Salon and Academy"  की प्रबंधक हैं। वह ब्यूटी और वेलनेस सेवाओं में...

समाजसेवी

गौरैया की चहचहाहट में जीवन खोजती एक शिक्षिका : डॉ. सुनीता यादव

डॉ॰ सुनीता यादव का जन्म 21 जून 1976 को मैनपुरी जनपद के ग्राम अण्डनी, करहल में हुआ। पिता स्वर्गीय रामनारायण यादव, जो करहल के...

पूर्व अधिकारी

अभिनव रंजन श्रीवास्तव एक प्रभावी प्रशासनिक अधिकारी और कुशल टीम प्रबंधक

उत्तर प्रदेश की प्रशासनिक सेवा में अपनी कड़ी मेहनत और उत्कृष्ट प्रदर्शन से पहचान बनाने वाले इटावा के अपर जिलाधिकारी अभिनव रंजन श्रीवास्तव आज...