गुजरात से आए युवक पर चाकू से हमला, सोने की चेन और नकदी लूटकर फरार हुए बदमाश

Share This

थाना क्षेत्र के गांव हिरनपुरा में एक युवक पर जानलेवा हमला कर बदमाशों ने उसे घायल कर दिया और सोने की चेन व 72 हजार रुपये की नकदी लूटकर फरार हो गए। घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।गांव हिरनपुरा निवासी शिवराज सिंह गुजरात में नौकरी करते हैं। वह अपने साले की शादी में शामिल होने के लिए गांव पिलखर आए थे। मंगलवार दोपहर को उन्हें किसी अनजान व्यक्ति का फोन आया, जिसने उन्हें घर के बाहर बुलाया। जैसे ही शिवराज बाहर पहुंचे, पहले से घात लगाए बैठे तीन बदमाशों ने उन पर हमला कर दिया।

हमलावरों ने शिवराज पर चाकू से तीन वार किए, जो उनके सिर, गर्दन और पेट में लगे। घायल शिवराज दर्द से तड़पते हुए शोर मचाने लगे, जिसके बाद स्थानीय लोग उनकी ओर दौड़े। मौके का फायदा उठाकर बदमाश उनकी सोने की चेन और 72 हजार रुपये लूटकर फरार हो गए।

घटना के बाद परिजनों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी और शिवराज को अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों के मुताबिक, उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है और हमलावरों की तलाश की जा रही है। थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही बदमाशों को पकड़कर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और जल्द ही अपराधियों की पहचान कर ली जाएगी।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

जौनपुर राज्य के अधीन रहा इटावा

इस अवसर पर इटावा  के राजपूतों को वश में करने के लि‍ये आक्रमण कि‍या गया। आगे चलकर दि‍ल्‍ली के सुल्‍तानों  की शक्‍ि‍त लगातार क्षीण...

शिक्षाविद

डॉ. मंजेश कुमार: बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए समर्पित एक शिक्षाविद

डॉ. मंजेश कुमार का जन्म 15 जुलाई 1990 को हुआ। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा जनपद इटावा में ही प्राप्त की और उच्च माध्यमिक शिक्षा...

राजनीतिज्ञ

अखिलेश यादव – देश में गरीबों, मजलूमों और युवायों की बुलंद आवाज

अखिलेश यादव भारतीय राजनीति के प्रमुख नेताओं में से एक हैं। वर्तमान में वे समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं कन्नौज से लोकसभा सांसद...

प्रशासनिक अधिकारी

नुमाइश से लेकर राहत कार्यों तक, इटावा के कर्मठ और जनप्रिय उपजिलाधिकारी : विक्रम सिंह राघव

विक्रम सिंह राघव उत्तर प्रदेश प्रशासनिक सेवा के उन युवा अधिकारियों में गिने जाते हैं जिन्होंने अपने ज्ञान, कार्यशैली और ईमानदारी से न केवल...

प्रमुख संस्थान

द लेडी कैफे: एक प्रीमियम मेकअप स्टुडियो, सैलून एवं फैशन बुटीक

आज के जीवन में सौंदर्य और आकर्षण का महत्व बहुत बढ़ गया है। हर व्यक्ति खुद को सुंदर, आत्मनिर्भर और प्रभावशाली दिखना चाहता है।...

चिकित्सक

शुगर का स्थायी इलाज: कुछ ही महीनों में पाएं पूर्ण मुक्ति-डॉ ए. के. गुप्ता

शुगर, आजकल एक आम बीमारी बन गई है। इसके चलते लोगों को जिंदगी भर अंग्रेजी दवाओं और इन्सुलिन के सहारे जीना पड़ता है। लेकिन...

चर्चित व्यक्तिव

‘लपेटे में नेताजी’ से देश के घर-घर तक पहुँची कवि अवनीश त्रिपाठी की आवाज

इटावा की धरती ने समय-समय पर ऐसी प्रतिभाओं को जन्म दिया है, जिन्होंने अपनी मेहनत, प्रतिभा और समर्पण के बल पर राष्ट्रीय स्तर पर...

पत्रकार

अमित यादव: श्रमजीवी पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सेवा और संघर्ष के प्रतीक

अमित यादव, जिन्हें रौली के नाम से भी जाना जाता है, 10 दिसंबर 1980 को भरथना में जन्मे। उनके पिता का नाम प्रेम सिंह...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

सर्वेश यादव : एक समर्पित समाजसेवी और सुरक्षा एजेंसी के प्रबंधक

सर्वेश यादव, जनपद इटावा ही नहीं पूरे प्रदेश की सबसे भरोसेमंद सिक्योरिटी एजेंसी "एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस" के प्रबंधक हैं। वे एक व्यवहार...

समाजसेवी

रूबी शर्मा: इटावा की एक प्रेरणादायक समाजसेवी

रूबी शर्मा, एक समर्पित और प्रेरणादायक समाजसेवी, जनपद इटावा में अपने उत्कृष्ट कार्यों के लिए जानी जाती हैं। वे नेकी मानव सेवा संस्थान की...

पूर्व अधिकारी

प्रणता ऐश्वर्या (IAS): एक समर्पित और न्यायप्रिय प्रशासनिक अधिकारी

प्रणता ऐश्वर्या (IAS): एक समर्पित और न्यायप्रिय प्रशासनिक अधिकारी प्रणता ऐश्वर्या 2019 बैच की आईएएस अधिकारी हैं, और इटावा में मुख्य विकास अधिकारी के पद...