मिनी लैप प्रशिक्षण सह कार्यशाला का सफल आयोजन

Share This

उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय, सैफई के स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग द्वारा एनएचएम कार्यक्रम के तहत 12 दिवसीय मिनी लैप प्रशिक्षण सह कार्यशाला का आयोजन किया गया। यह कार्यशाला सिफ्सा परियोजना के अंतर्गत संपन्न हुई, जिसमें निकटवर्ती सामुदायिक चिकित्सा केंद्रों (सीएचसी) के चिकित्सा अधिकारियों को मिनी लैप नसबंदी तकनीक की विस्तृत जानकारी दी गई। प्रशिक्षण का संचालन विभाग की विभागाध्यक्ष एवं मुख्य नोडल अधिकारी प्रो. (डा.) कल्पना कुमारी, नोडल अधिकारी डा. प्रगति द्विवेदी एवं डा. शाहीन बानो द्वारा किया गया। इस दौरान विशेषज्ञों ने परिवार नियोजन के विभिन्न विकल्पों पर भी प्रकाश डाला।

कार्यशाला का शुभारंभ विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. डा. पी.के. जैन ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस 12 दिवसीय प्रशिक्षण के समापन अवसर पर कुलसचिव डा. चंद्रवीर सिंह, चिकित्सा अधीक्षक डा. आई.के. शर्मा और स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग की विभागाध्यक्ष डा. कल्पना कुमारी ने प्रशिक्षण में भाग लेने वाले चिकित्सा अधिकारियों को प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर डा. प्रगति द्विवेदी, डा. शाहीन बानो सहित विभाग के कई वरिष्ठ फैकल्टी मेंबर्स एवं रेजिडेंट डॉक्टर उपस्थित रहे।

मुख्य नोडल अधिकारी एवं विभागाध्यक्ष डा. कल्पना कुमारी ने बताया कि मिनी लैप नसबंदी तकनीक नव विकसित सुरक्षित और सरल प्रक्रिया है। इस तकनीक से नसबंदी कराना अत्यंत आसान और सुलभ हो गया है। इस प्रक्रिया में जोखिम बहुत कम होता है और मरीज को लंबे समय तक बेहोश रखने की आवश्यकता नहीं पड़ती। उन्होंने बताया कि इस तकनीक की सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि ऑपरेशन के कुछ घंटों बाद ही मरीज को घर भेजा जा सकता है।

मिनी लैप कार्यशाला के नोडल अधिकारी डा. प्रगति द्विवेदी व डा. शाहीन बानो ने बताया कि मिनी लैप नसबंदी में नाभि के पास एक छोटा-सा चीरा लगाकर नसबंदी की जाती है। यह प्रक्रिया अत्यंत प्रभावी और कम जटिलता वाली होती है। ऑपरेशन के बाद मरीजों को चिकित्सकीय परामर्श के अनुसार स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखने की सलाह दी जाती है।

उन्होंने आगे बताया कि परिवार नियोजन कार्यक्रम की सफलता में इस तकनीक की अहम भूमिका है। यह प्रक्रिया उन महिलाओं के लिए विशेष रूप से उपयोगी है जो लंबे समय के लिए सुरक्षित और स्थायी गर्भनिरोध चाहती हैं। इस तरह की कार्यशालाओं के माध्यम से चिकित्सा अधिकारियों को प्रशिक्षित कर सरकार की परिवार नियोजन योजनाओं को मजबूती प्रदान की जा रही है।

इस अवसर पर डा. वैभव कान्ति, डा. नुपूर मित्तल, डा. सोनिया विश्वकर्मा, डा. शालिनी सिंह, डा. अनुराधा यादव, डा. सारिका पाण्डेय, डा. आकांक्षा शर्मा, डा. नमिता दोहरे, डा. शिल्पी श्रीवास्तव सहित कई सीनियर एवं जूनियर रेजिडेंट भी उपस्थित रहे।

कार्यशाला के समापन पर सभी प्रशिक्षार्थियों ने मिनी लैप तकनीक को सीखने के बाद इसे अपने-अपने चिकित्सा केंद्रों में लागू करने का संकल्प लिया। विश्वविद्यालय प्रशासन ने इस प्रशिक्षण कार्यक्रम को सफलतापूर्वक संचालित करने के लिए सभी प्रशिक्षकों और प्रतिभागियों की सराहना की और भविष्य में भी इस तरह की कार्यशालाओं का आयोजन करने की बात कही।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

काकोरी कांड के निर्भीक क्रांतिकारी और इटावा के अमर सपूत बाबू ज्योति शंकर दीक्षित

बाबू ज्योति शंकर दीक्षित का जन्म वर्ष 1900 में इटावा शहर के लालपुरा मोहल्ले की उस पावन धरती पर हुआ, जहाँ मिट्टी में ही...

शिक्षाविद

डा0 यू0 एस0 शर्मा – प्रमुख शिक्षाविद, सर मदन लाल ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन के निदेशक

डा0 यू0 एस0 शर्मा का जन्म 10 जनवरी 1980 को उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले के गांगरौल नामक गांव में हुआ। इनका पूरा नाम...

राजनीतिज्ञ

पत्रकारिता से राजनीति तक,  इटावा की राजनीति के मास्टरमाइंड उदय भान सिंह यादव

उदय भान सिंह यादव का जन्म 26 जून 1972 को हुआ। उनके पिता स्वर्गीय श्री विजय पाल सिंह यादव टेलीफोन विभाग में कार्यरत रहे...

प्रशासनिक अधिकारी

संघर्षों के बीच गढ़ा गया एक मजबूत व्यक्तित्व: सीओ चकरनगर अभय नारायण राय

अभय नारायण राय उत्तर प्रदेश पुलिस सेवा के उन चुनिंदा अधिकारियों में गिने जाते हैं, जिनकी पहचान केवल एक प्रशासनिक अधिकारी के रूप में...

प्रमुख संस्थान

शिक्षा के क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित करता चौ. सुघर सिंह इंटर कालेज जसवंतनगर

शिक्षा समृद्धि और समृद्धि की दिशा में कदम रखने के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। शिक्षा ही हमें जीवन में नए रास्ते प्रदान करती है,...

चिकित्सक

डॉ एस. एस. परिहार: दंत चिकित्सा में विशेषज्ञ एवं मरीजों के प्रति सेवा और समर्पण के प्रतीक

डॉ एस. एस. परिहार, जिनका जन्म 30 नवम्बर 1991 को औरैया जनपद में हुआ, एक उदार ह्रदय और मरीजों के प्रति समर्पित दंत चिकित्सा...

चर्चित व्यक्तिव

K. Asif: भारतीय सिनेमा के अद्वितीय निर्माता और दिग्गज निर्देशक

भारतीय सिनेमा में कई ऐसे दिग्गज निर्देशक हुए हैं, जो उन्हें एक अनुपम पहचान देने में सफल रहे हैं। K. Asif भी उन दिग्गजों...

पत्रकार

पत्रकारिता में नित नए आयाम स्थापित करती वंदना यादव की साहसिक यात्रा

इटावा के छोटे से बीहड़ी गांव मड़ैया अजबपुर की रहने वाली वंदना यादव, इस बात का जीता-जागता उदाहरण हैं कि बेटियां किसी से कम...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

सर्वेश यादव : एक समर्पित समाजसेवी और सुरक्षा एजेंसी के प्रबंधक

सर्वेश यादव, जनपद इटावा ही नहीं पूरे प्रदेश की सबसे भरोसेमंद सिक्योरिटी एजेंसी "एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस" के प्रबंधक हैं। वे एक व्यवहार...

समाजसेवी

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

पूर्व अधिकारी

संजय कुमार वर्मा: एक प्रभावशाली और कर्तव्यनिष्ठ पुलिस अधिकारी

संजय कुमार वर्मा एक IPS अधिकारी हैं और इटावा में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने अपनी पुलिस प्रशासनिक सेवाएं 14...