सैफई में विश्व ग्लूकोमा सप्ताह के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

Share This

उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय, सैफई के नेत्र रोग विभाग तथा आप्टोमेट्री विभाग, पैरामेडिकल द्वारा विश्व ग्लूकोमा सप्ताह (9-15 मार्च) के अंतर्गत विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस दौरान ग्लूकोमा के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए ‘वॉक फॉर ग्लूकोमा’ तथा ग्लूकोमा जागरूकता पर सेमिनार का आयोजन किया गया।

वॉक फॉर ग्लूकोमा की शुरुआत विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. डॉ. पी.के. जैन ने हरी झंडी दिखाकर की। इस अवसर पर प्रतिकुलपति प्रो. डॉ. रमाकान्त यादव, कुलसचिव चंद्रवीर सिंह, संकायाध्यक्ष प्रो. डॉ. आदेश कुमार, नेत्र रोग विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. रविरंजन, डॉ. रीना शर्मा, डॉ. मीनू बब्बर, डॉ. ब्रजेश सिंह, डॉ. दीप्ती जोशी, डॉ. हिमांशी यादव, डॉ. अहमद हुसैन तथा आप्टोमेट्री विभाग, पैरामेडिकल से डॉ. कमल पंत, डॉ. गौरव दूबे, डॉ. प्रीति यादव, डॉ. आदित्य त्रिपाठी सहित कई विशेषज्ञों और छात्रों ने भाग लिया।

इस दौरान एमबीबीएस एवं पैरामेडिकल छात्रों ने ‘ग्लूकोमा घटाएं, देखने का दायरा बढ़ाएं’ थीम के अंतर्गत जनसामान्य को ग्लूकोमा के प्रति जागरूक किया। साथ ही, ग्लूकोमा के वैश्विक आँकड़े, लक्षण, उपचार और बचाव के उपायों पर एक सेमिनार का आयोजन भी किया गया।

कुलपति प्रो. डॉ. पी.के. जैन ने वॉक फॉर ग्लूकोमा में बोलते हुए बताया कि विश्व ग्लूकोमा सप्ताह हर वर्ष 9 से 15 मार्च तक मनाया जाता है। 2025 के लिए इसकी थीम ‘भविष्य को स्पष्ट रूप से देखें’ रखी गई है, जो दृष्टि हानि को रोकने के लिए प्रारंभिक पहचान, नियमित नेत्र देखभाल और सामुदायिक शिक्षा के महत्व पर बल देती है।

नेत्र रोग विभागाध्यक्ष प्रो. डॉ. रविरंजन ने बताया कि वर्तमान में भारत में लगभग 12 लाख से अधिक लोग ग्लूकोमा से पीड़ित हैं, जबकि वैश्विक स्तर पर यह संख्या 45 लाख तक पहुँच चुकी है। चिंता की बात यह है कि कई मामलों में रोगी को ग्लूकोमा होने का पता भी नहीं चलता, इसी कारण इस सप्ताह का आयोजन जागरूकता बढ़ाने के लिए किया जाता है।

ग्लूकोमा इंचार्ज डॉ. रीना शर्मा और डॉ. हिमांशी यादव ने ग्लूकोमा के प्रमुख लक्षणों पर प्रकाश डालते हुए बताया कि आँखों में लंबे समय तक दबाव और दर्द बना रहना, सिर दर्द, रोशनी के चारों ओर इंद्रधनुष जैसी आकृति दिखना और आँखों में हर वक्त लाली रहना ग्लूकोमा के संकेत हो सकते हैं। यदि किसी को ऐसे लक्षण दिखाई दें तो वे विश्वविद्यालय के न्यू ओपीडी के कमरा नंबर 29 में सोमवार से शनिवार तक परामर्श ले सकते हैं।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

आजाद हिन्द फौज के शहीद हुये स्वोतत्रता संग्राम सेनानी

स्‍व0 काली चरन पुत्र स्व0  छोटे लाल निवासी ग्राम-भदामई पोस्‍ट - बसरेहर( इटावा ) मृत्‍यq& वि‍वरण उपलब्‍ध नहीं स्‍व0 रघुनाथ सिंह पुत्र स्‍व0...

शिक्षाविद

इटावा में फिजिक्स के सर्वश्रेष्ठ शिक्षक एवं छात्रों की सफलता के प्रेरणास्रोत: डी. एस. राजपूत

इटावा के प्रसिद्ध कोचिंग संस्थान अगस्त्य अकैडमी के निदेशक डी. एस. राजपूत ने फिजिक्स विषय में अपनी अलग पहचान बनाई है। कानपुर यूनिवर्सिटी से...

राजनीतिज्ञ

इटावा भाजपा की नींव रखने वाले, अटल निष्ठा और अटूट संघर्ष की प्रतिमूर्ति स्वर्गीय अशोक दुबे “दद्दा”

27 अक्टूबर 1954 को जन्मे स्वर्गीय अशोक दुबे “दद्दा” उस दौर में राजनीति में सक्रिय हुए जब इटावा की धरती पर समाजवादी राजनीति का...

प्रशासनिक अधिकारी

संघर्षों के बीच गढ़ा गया एक मजबूत व्यक्तित्व: सीओ चकरनगर अभय नारायण राय

अभय नारायण राय उत्तर प्रदेश पुलिस सेवा के उन चुनिंदा अधिकारियों में गिने जाते हैं, जिनकी पहचान केवल एक प्रशासनिक अधिकारी के रूप में...

प्रमुख संस्थान

हर अवसर के लिए परफेक्ट साड़ी और सूट – सरदार जी साड़ी हाउस, इटावा

इटावा की प्रसिद्ध सुपर मार्केट, तिकोनिया में स्थित "सरदार जी साड़ी हाउस" एक ऐसा प्रतिष्ठान है जहाँ फैंसी साड़ियों और सलवार सूट की शानदार...

चिकित्सक

डॉ. आशीष दीक्षित: इटावा के प्रसिद्ध होम्योपैथिक चिकित्सक और सामाजिक कार्यकर्त्ता

इटावा के प्रसिद्ध होम्योपैथिक चिकित्सक डॉ. अशोक दीक्षित के पुत्र डॉ. आशीष दीक्षित भी एक प्रसिद्ध होम्योपैथिक चिकित्सक हैं, उनकी प्राथमिक शिक्षा कानपुर से...

चर्चित व्यक्तिव

पिया बाजपेई: एक प्रतिभाशाली अदाकार का सफ़र

पिया बाजपेई: भारतीय फिल्म और मॉडल जो प्रमुख रूप से बॉलीवुड और साऊथ फिल्मों में प्रदर्शन करती हैं। वह वेंकट प्रभु की कॉमेडी फिल्म...

पत्रकार

विशुन चौधरी: पत्रकारिता में उत्कृष्टता के साथ प्रेस क्लब की स्थापना में सहयोगी

विशुन कुमार चौधरी का जन्म 26 जनवरी 1962 को पुराना शहर इटावा में मोहल्ला शाहग्रान में हुआ। यह मोहल्ला छिपैटी और पुरबिया टोला के...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

सर्वेश यादव : एक समर्पित समाजसेवी और सुरक्षा एजेंसी के प्रबंधक

सर्वेश यादव, जनपद इटावा ही नहीं पूरे प्रदेश की सबसे भरोसेमंद सिक्योरिटी एजेंसी "एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस" के प्रबंधक हैं। वे एक व्यवहार...

समाजसेवी

गौरैया की चहचहाहट में जीवन खोजती एक शिक्षिका : डॉ. सुनीता यादव

डॉ॰ सुनीता यादव का जन्म 21 जून 1976 को मैनपुरी जनपद के ग्राम अण्डनी, करहल में हुआ। पिता स्वर्गीय रामनारायण यादव, जो करहल के...

पूर्व अधिकारी

अवनीश कुमार राय: इटावा के पूर्व जिलाधिकारी एवं शानदार सुप्रशासक

अवनीश कुमार राय, जिलाधिकारी इटावा, एक कुशल प्रशासक के रूप में अपनी पहचान बना चुके हैं। उनका जन्म 25 जुलाई 1989 को हुआ। वे...