सिटी पब्लिक स्कूल की विज्ञान प्रदर्शनी एवं कंप्यूटर लैब का उद्घाटन

Share This

सिटी पब्लिक स्कूल, ब्रह्म नगर, इटावा द्वारा आयोजित विज्ञान प्रदर्शनी एवं कंप्यूटर लैब का उद्घाटन प्रमुख समाजसेवी डॉ. हरीशंकर पटेल (राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य, अपना दल) द्वारा फीता काटकर किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता इंजीनियर राजेश वर्मा (सेवानिवृत्त अधिशाषी अभियंता, जल शक्ति) ने की।

उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए डॉ. हरीशंकर पटेल ने विद्यालय की प्रशंसा की और अभिभावकों से आग्रह किया कि वे अपने आसपास शैक्षिक वातावरण तैयार करें। उन्होंने आधुनिक तकनीक और मोबाइल फोन के अत्यधिक उपयोग से बचने की सलाह दी और कहा कि अभिभावकों को अपने बच्चों के साथ समय बिताना चाहिए जिससे उनका बौद्धिक विकास हो सके।

इंजीनियर राजेश वर्मा ने कहा कि छात्रों ने विज्ञान प्रदर्शनी में देश के ज्वलंत विषयों का प्रदर्शन किया है। ऐसे कार्यक्रमों से छात्रों का बौद्धिक विकास होता है और उनकी रचनात्मकता को बढ़ावा मिलता है।

विद्यालय के प्रबंधक दीप बिसारिया ने कंप्यूटर लैब और विज्ञान प्रदर्शनी में भाग लेने वाले छात्रों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि अब विद्यालय में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के माध्यम से शिक्षा दी जाएगी जिससे छात्रों के प्रश्नों का समाधान सरल हो सकेगा।विज्ञान प्रदर्शनी में छात्रों ने सोलर पैनल, जल संरक्षण और स्वास्थ्य पर्यावरण से जुड़े स्वचालित मॉडल प्रस्तुत किए।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि डॉ. हरीशंकर पटेल द्वारा प्रतिभागी छात्रों को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के अध्यापक कु. दीक्षा, कु. मुस्कान, कु. स्वेता, कु. सृष्टि, संदीप कुमार, अनिल मिश्रा उपस्थित रहे, जबकि संचालन दिव्यांश बिसारिया ने किया।

 

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

११ वीं ई० १२ वीं शताव्दी में इटावा

१०१८ ई० तक कन्नोज के राठौर वंशी राजा इटावा पर शासन करते रहे थे उसी समय जब महमूद गजनी भारत के बारहवें आक्रमण मैं...

शिक्षाविद

इटावा में शिक्षा को संस्कार और आधुनिक सोच के साथ आगे बढ़ा रहे शिखर चतुर्वेदी

इटावा की धरती ने सदैव ऐसे प्रेरक व्यक्तित्व दिए हैं जिन्होंने शिक्षा, संस्कृति और समाज को नई दिशा दी। इन्हीं में एक नाम है...

राजनीतिज्ञ

सरिता भदौरिया : इटावा की आयरन लेडी और भाजपा की एक सशक्त नेता

इटावा की राजनीति में जब भी महिलाओं के योगदान की बात होती है, तो सरिता भदौरिया का नाम अग्रणी रूप से लिया जाता है।...

प्रशासनिक अधिकारी

कुलपति प्रो. (डॉ.) अजय सिंह के नेतृत्व में नई ऊँचाइयों की ओर बढ़ता सैफई विश्वविद्यालय

प्रोफेसर (डॉ.) अजय सिंह चिकित्सा शिक्षा और प्रशासनिक नेतृत्व की दुनिया में एक जाना-माना नाम हैं, जिन्होंने चार दशकों से अधिक का अनुभव अर्जित...

प्रमुख संस्थान

पृथ्वी द्वार: इटावा में प्रीमियम गुणवत्ता के दरवाजे

पृथ्वी द्वार एक ऐसा नाम है जो प्रीमियम गुणवत्ता और विश्वास का पर्याय बन चुका है। अपनी अद्वितीय तकनीक और उत्कृष्ट निर्माण के कारण,...

चिकित्सक

डॉ. सतेन्द्र सिंह यादव: सेवा संकल्प के साथ चिकित्सा के क्षेत्र में अद्वितीय योगदान

स्वास्थ्य हमारे जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा है और हम अगर एक ऐसे व्यक्ति की बात करें जो स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में अपनी अद्वितीय...

चर्चित व्यक्तिव

पिया बाजपेई: एक प्रतिभाशाली अदाकार का सफ़र

पिया बाजपेई: भारतीय फिल्म और मॉडल जो प्रमुख रूप से बॉलीवुड और साऊथ फिल्मों में प्रदर्शन करती हैं। वह वेंकट प्रभु की कॉमेडी फिल्म...

पत्रकार

यशवंत कुमार चतुर्वेदी: इटावा के एक अद्वितीय पत्रकार

यशवंत कुमार चतुर्वेदी का जन्म 3 फरवरी 1965 को कोठी कैस्त जसवंतनगर में हुआ। उनके पिता का नाम स्वर्गीय कौशलेंद्र नाथ चतुर्वेदी है  और...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

सर्वेश यादव : एक समर्पित समाजसेवी और सुरक्षा एजेंसी के प्रबंधक

सर्वेश यादव, जनपद इटावा ही नहीं पूरे प्रदेश की सबसे भरोसेमंद सिक्योरिटी एजेंसी "एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस" के प्रबंधक हैं। वे एक व्यवहार...

समाजसेवी

गौरैया की चहचहाहट में जीवन खोजती एक शिक्षिका : डॉ. सुनीता यादव

डॉ॰ सुनीता यादव का जन्म 21 जून 1976 को मैनपुरी जनपद के ग्राम अण्डनी, करहल में हुआ। पिता स्वर्गीय रामनारायण यादव, जो करहल के...

पूर्व अधिकारी

अभिनव रंजन श्रीवास्तव एक प्रभावी प्रशासनिक अधिकारी और कुशल टीम प्रबंधक

उत्तर प्रदेश की प्रशासनिक सेवा में अपनी कड़ी मेहनत और उत्कृष्ट प्रदर्शन से पहचान बनाने वाले इटावा के अपर जिलाधिकारी अभिनव रंजन श्रीवास्तव आज...