पीडीए की विचारधारा को जन-जन तक पहुँचायें- अंशुल यादव (अध्यक्ष- जिला पंचायत)

Share This

भरथना (रिपोर्ट- तनुज श्रीवास्तव, 9720063658)- पीडीए एक विचारधारा है। वर्तमान सरकार लगातार पीडीए के साथ अन्याय कर रही है। इसलिए हम समाजवादियों का दायित्व है कि पीडीए की जो जनहितकारी विचारधारा हैं, वह दृंढ संकल्पित होकर जन-जन तक पहुँचायें और आगामी 2027 के निर्वाचन में प्रदेश में समाजवादी सरकार बनायें।

उक्त बात विकास खण्ड क्षेत्र के ग्राम मेढीदुधी में पीडीए जनसन्देश साइकिल यात्रा के दौरान बतौर मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष अभिषेक यादव (अंशुल) ने उपस्थित पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कही। सपा मुखिया अखिलेश यादव के निर्देशन व पूर्व ब्लाक प्रमुख हरिओम यादव, पूर्व जि0पं0स0 मनोज यादव बण्टी, विधान सभा महासचिव पवन यादव, श्रीनवेश यादव आदि के संयोजकत्व पर आयोजित उक्त साइकिल यात्रा मेढीदुधी से प्रारम्भ होकर ग्राम विरौंधी, मोढी, कुंवरा, समसपुर, आलमपुर, न0 ठकुरी, विवौली, न0 सुखी सहित आधा सैकडा से अधिक ग्रामों पर भ्रमण करती हुई ग्राम पाली स्थित पालट देवी मन्दिर पहुँचकर समापन हुआ। इस दौरान करीब 600 से अधिक पार्टी कार्यकर्ता व पदाधिकारियों ने साइकिल, मोटर साइकिल व अन्य वाहनों पर सवार होकर विभिन्न ग्रामों का भ्रमण कर पीडीए की विचारधारा का प्रचार-प्रसार किया।

वहीं इससे पहले प्रधान क्षितिज राणा, सर्वेश कठेरिया व पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने मुख्य अतिथि अंशुल यादव सहित सांसद जितेन्द्र दोहरे, विधायक प्रदीप यादव, पूर्व मंत्री अशोक यादव, पालिकाध्यक्ष अजय कुमार यादव गुल्लू, सुरेन्द्र यादव आदि का माल्यार्पण व प्रतीक चिन्ह्र भेंटकर स्वागत सम्मान किया। सन्देश यात्रा के दौरान जि0पं0स0 पुष्कर सिंह यादव, दीपांशु गौतम, भोला सिंह यादव, प्रताप वर्मा, अनीता दिवाकर, राजीव यादव, अजय यादव, रामवीर यादव, राजेश नायक, प्रमोद यादव सहित सैकडों पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

जंगली और मंगली बाल्मीकि का बलिदान जिसकी गूँज आज भी सुनाई देती है चंबल की घाटियों में

जंगली और मंगली, इटावा की वीर भूमि से निकले दो ऐसे रणबांकुरे थे जिनकी गाथा सुनते ही हृदय में गर्व की लहर दौड़ जाती...

शिक्षाविद

डॉ. विद्याकांत तिवारी: साहित्य, शोध, शिक्षा और समाजसेवा का आदर्श उदाहरण

प्रयागराज के चाँदी गांव में 30 सितम्बर 1946 को जन्मे डॉ. विद्याकांत तिवारी एक साधारण परिवार से आते है। उनके पिता का निधन उस...

राजनीतिज्ञ

डॉ. ज्योति वर्मा को उनके कार्यों ने भाजपा में दिलाई नई पहचान

विद्यार्थी परिषद की जिला प्रमुख से लेकर भाजपा जिला मंत्री तक का सफरनामा इटावा। वर्ष 1990 में हाई स्कूल से अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की...

प्रशासनिक अधिकारी

नुमाइश से लेकर राहत कार्यों तक, इटावा के कर्मठ और जनप्रिय उपजिलाधिकारी : विक्रम सिंह राघव

विक्रम सिंह राघव उत्तर प्रदेश प्रशासनिक सेवा के उन युवा अधिकारियों में गिने जाते हैं जिन्होंने अपने ज्ञान, कार्यशैली और ईमानदारी से न केवल...

प्रमुख संस्थान

इटावा में 100 वर्षों से मिठास और विश्वास की पहचान : श्री बल्देव प्रसाद सुरेश यादव मिष्ठान भण्डार

इटावा की पहचान सिर्फ उसकी ऐतिहासिक धरोहरों या जनप्रतिनिधियों से नहीं, बल्कि उसकी मिठास से भी है, और इस मिठास का सबसे प्रामाणिक नाम...

चिकित्सक

शुगर का स्थायी इलाज: कुछ ही महीनों में पाएं पूर्ण मुक्ति-डॉ ए. के. गुप्ता

शुगर, आजकल एक आम बीमारी बन गई है। इसके चलते लोगों को जिंदगी भर अंग्रेजी दवाओं और इन्सुलिन के सहारे जीना पड़ता है। लेकिन...

चर्चित व्यक्तिव

K. Asif: भारतीय सिनेमा के अद्वितीय निर्माता और दिग्गज निर्देशक

भारतीय सिनेमा में कई ऐसे दिग्गज निर्देशक हुए हैं, जो उन्हें एक अनुपम पहचान देने में सफल रहे हैं। K. Asif भी उन दिग्गजों...

पत्रकार

नीरज महेरे, 30 वर्षों से पत्रकारिता जगत में सक्रिय एक बेबाक नाम

वरिष्ठ पत्रकार नीरज महेरे का जन्म इटावा जनपद की विधान सभा व तहसील जसवंतनगर  के बाउथ गाँव में हुआ। यह इलाका सांस्कृतिक और राजनीतिक...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

उर्मिला शाक्य: “द लेडी कैफे” की प्रबंधक एवं ब्यूटी वेलनेस सेवाओं की अग्रणी विशेषज्ञ

उर्मिला शाक्य इटावा के बेहतरीन ब्यूटी सलून "The Lady Cafe- Makeup Studio, Salon and Academy"  की प्रबंधक हैं। वह ब्यूटी और वेलनेस सेवाओं में...

समाजसेवी

गौरैया की चहचहाहट में जीवन खोजती एक शिक्षिका : डॉ. सुनीता यादव

डॉ॰ सुनीता यादव का जन्म 21 जून 1976 को मैनपुरी जनपद के ग्राम अण्डनी, करहल में हुआ। पिता स्वर्गीय रामनारायण यादव, जो करहल के...

पूर्व अधिकारी

प्रणता ऐश्वर्या (IAS): एक समर्पित और न्यायप्रिय प्रशासनिक अधिकारी

प्रणता ऐश्वर्या (IAS): एक समर्पित और न्यायप्रिय प्रशासनिक अधिकारी प्रणता ऐश्वर्या 2019 बैच की आईएएस अधिकारी हैं, और इटावा में मुख्य विकास अधिकारी के पद...