प्रदेश में बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं की दिशा में अहम कदम, हेल्थकेयर कॉन्क्लेव में हुई सार्थक चर्चा

Share This

उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय, सैफई के कुलपति प्रो0 (डा0) पीके जैन एवं प्रतिकुलपति प्रो0 (डा0) रमाकान्त यादव ने लखनऊ में आयोजित एकदिवसीय उत्तर प्रदेश हेल्थकेयर कॉन्क्लेव-2025 में प्रतिभाग किया। इस महत्वपूर्ण कॉन्क्लेव का उद्घाटन उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री ब्रजेश पाठक ने किया। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता मुख्यमंत्री के सलाहकार अवनीश कुमार अवस्थी, कृषि उत्पादन आयुक्त मोनिका एस गर्ग, प्रमुख सचिव चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा चिकित्सा शिक्षा विभाग पार्थ सारथी सेन शर्मा रहे।

यूपीयूएमएस के प्रतिकुलपति प्रो0 (डा0) रमाकान्त यादव ने जानकारी दी कि इस हेल्थकेयर कॉन्क्लेव में प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने और आमजन तक आसानी से पहुंचाने के उपायों पर विशेषज्ञों ने अपने विचार साझा किए। इस कार्यक्रम में 30 से अधिक विशेषज्ञ वक्ताओं और विभिन्न क्षेत्रों के 250 से अधिक प्रतिनिधियों ने स्वास्थ्य सेवाओं एवं बुनियादी मुद्दों पर विचार-विमर्श किया।

विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो0 (डा0) पीके जैन ने बताया कि कॉन्क्लेव बेहद सकारात्मक रहा। इसमें कुल आठ सत्र आयोजित किए गए, जिनमें प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाओं के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने और जरूरतमंदों तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने के विभिन्न पहलुओं पर गहन चर्चा हुई। इसके अलावा, सार्वजनिक एवं निजी क्षेत्रों की भागीदारी को बढ़ाने पर भी विचार विमर्श किया गया।

प्रतिकुलपति एवं विभागाध्यक्ष न्यूरोलॉजी प्रो0 (डा0) रमाकान्त यादव ने बताया कि इस कॉन्क्लेव के मुख्य विषयों में चिकित्सा शिक्षा एवं पैरामेडिकल प्रशिक्षण को मजबूत करना, गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धता बढ़ाना और स्मार्ट चिकित्सा उपकरणों को जरूरतमंदों तक पहुंचाने के उपाय शामिल थे। कॉन्क्लेव के अंत में ब्रांड इंडिया के निर्माण तथा उत्तर प्रदेश की स्वास्थ्य सेवा एवं वेलनेस पर्यटन में भूमिका पर भी चर्चा की गई।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

इटावा में तहसील पर तिरंगा और जवाब में गोली के शि‍कार बने छह लोग

इतिहास की कुछ तारीखें केवल बीते समय की याद नहीं होतीं, वे आज भी दिलों को झकझोर देती हैं। ऐसी ही एक तारीख पर...

शिक्षाविद

डॉ. मंजेश कुमार: बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए समर्पित एक शिक्षाविद

डॉ. मंजेश कुमार का जन्म 15 जुलाई 1990 को हुआ। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा जनपद इटावा में ही प्राप्त की और उच्च माध्यमिक शिक्षा...

राजनीतिज्ञ

नीतू नारायन मिश्रा : जिला उपाध्यक्ष महिला मोर्चा एवं आदर्श समाजसेविका  

नीतू मिश्रा का जन्म 12 अगस्त 1987 को इटावा जिले में हुआ। उनके पिता का नाम विनोद शर्मा हैं और माता का नाम मीरा...

प्रशासनिक अधिकारी

अजय कुमार गौतम(IAS), मुख्य विकास अधिकारी, इटावा, कवि हृदय और एक कुशल प्रशासक

शिक्षा और प्रारंभिक जीवन: अजय कुमार गौतम का जन्म 11 सितंबर 1995 को सिद्धनगर, गंजडुंडवारा, कासगंज, उत्तर प्रदेश में हुआ। उनकी शिक्षा बाबा कढ़ेरा सिंह...

प्रमुख संस्थान

स्वास्थ्य और शुद्धता की गारंटी शिवम डेरी फार्म इटावा का टुडेज स्पेशल बिलोना घी

भारत में घी को शुद्धता और स्वास्थ्य का प्रतीक माना जाता है, और जब यह घी पारंपरिक बिलोना विधि से तैयार किया जाए, तो...

चिकित्सक

डॉ. शिवओम वर्मा: एक समर्पित बाल रोग विशेषज्ञ और नवजात शिशु चिकित्सक

डॉ. शिवओम वर्मा एक उभरता हुआ नाम जो इटावा में नवजात शिशु और बालरोग विशेषज्ञ के रूप में विख्यात है। वह कुशल और अनुभवी...

चर्चित व्यक्तिव

राजनीति, कर्मचारी आंदोलन और शिक्षा, हरि किशोर तिवारी की बहुआयामी पहचान

इंजीनियर हरि किशोर तिवारी का नाम उत्तर प्रदेश के कर्मचारी आंदोलन, राजनीति और शिक्षा जगत में एक जाना-पहचाना नाम है। उन्होंने साधारण पृष्ठभूमि से...

पत्रकार

यशवंत कुमार चतुर्वेदी: इटावा के एक अद्वितीय पत्रकार

यशवंत कुमार चतुर्वेदी का जन्म 3 फरवरी 1965 को कोठी कैस्त जसवंतनगर में हुआ। उनके पिता का नाम स्वर्गीय कौशलेंद्र नाथ चतुर्वेदी है  और...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

उर्मिला शाक्य: “द लेडी कैफे” की प्रबंधक एवं ब्यूटी वेलनेस सेवाओं की अग्रणी विशेषज्ञ

उर्मिला शाक्य इटावा के बेहतरीन ब्यूटी सलून "The Lady Cafe- Makeup Studio, Salon and Academy"  की प्रबंधक हैं। वह ब्यूटी और वेलनेस सेवाओं में...

समाजसेवी

रूबी शर्मा: इटावा की एक प्रेरणादायक समाजसेवी

रूबी शर्मा, एक समर्पित और प्रेरणादायक समाजसेवी, जनपद इटावा में अपने उत्कृष्ट कार्यों के लिए जानी जाती हैं। वे नेकी मानव सेवा संस्थान की...

पूर्व अधिकारी

प्रणता ऐश्वर्या (IAS): एक समर्पित और न्यायप्रिय प्रशासनिक अधिकारी

प्रणता ऐश्वर्या (IAS): एक समर्पित और न्यायप्रिय प्रशासनिक अधिकारी प्रणता ऐश्वर्या 2019 बैच की आईएएस अधिकारी हैं, और इटावा में मुख्य विकास अधिकारी के पद...